सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi 2026: 5 बड़े शुभ संयोग में निर्जला एकादशी, राशि अनुसार दान करने पर मिलेंगे मनचाहे परिणाम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 23 Jun 2026 01:08 PM IST
सार

Nirjala Ekadashi 2026: इस साल निर्जला एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग रहेगा। इसलिए इनमें दान-पुण्य का महत्व कई गुना बढ़ गया है। मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया दान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।
 

विज्ञापन
nirjala ekadashi 2026 daan according to zodiac sign in hindi
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Nirjala Ekadashi 2026: साल 2026 की निर्जला एकादशी इस बार 25 जून को मनाई जा रही है। शास्त्रों में इसे वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी एकादशियों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा-पाठ व कुछ खास चीजों का दान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। वहीं इस बार निर्जला एकादशी पर 5 बड़े शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस दिन रवि योग, शिव योग, सिद्ध योग समेत कई शुभ प्रभाव सक्रिय रहेंगे। ऐसे में भगवान विष्णु की आराधना के साथ-साथ अगर राशि अनुसार दान किया जाए, तो व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं किस राशि के जातक क्या दान करें।



Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बनेगा कई तरह के शुभ योग, जानिए पूजा विधि और महत्व

nirjala ekadashi 2026 daan according to zodiac sign in hindi
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe stock
  • मेष राशि के लोग इस दिन 7 प्रकार के अनाज का दान करें। इससे भाग्य मजबूत होता है और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
  • वृषभ राशि के जातकों को दूध या चावल का दान करना शुभ रहेगा। इससे घर में लाभ के योग बनते हैं।
  • मिथुन राशि वाले खरबूजा या दाल का दान करें। इससे अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।
nirjala ekadashi 2026 daan according to zodiac sign in hindi
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe stock
  • कर्क राशि के लोग प्यासे लोगों को जल पिलाएं और खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें। इससे मानसिक शांति और पारिवारिक सुख बढ़ता है।
  • सिंह राशि वालों के लिए शरबत, गुड़ या मीठी चीजों का दान बेहद शुभ माना गया है। इससे सफलता के रास्ते खुलते हैं।
  • कन्या राशि के जातक इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirjala ekadashi 2026 daan according to zodiac sign in hindi
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : AI
  • तुला राशि वालों को फल और मिठाई का दान करना शुभ रहेगा। इससे रिश्तों में मधुरता आती है और जीवन में खुशियां बढ़ती हैं।
  • वृश्चिक राशि के लोग खरबूजा या ठंडी तासीर वाली चीजों का दान करें। इससे तनाव दूर होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।
  • धनु राशि के जातकों को हरी सब्जियां दान करनी चाहिए। इससे गुरु कृपा प्राप्त होती है।

Vyatipat Yog 2026: 10 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग, इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं आर्थिक चुनौतियां

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहा है महासंयोग! रवि-शिव-सिद्ध सहित 4 योग

विज्ञापन
nirjala ekadashi 2026 daan according to zodiac sign in hindi
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • मकर राशि वाले इस दिन शरबत या ठंडे पेय पदार्थ लोगों को पिलाएं। इससे बाधाएं दूर होती हैं।
  • कुंभ राशि के लोग गरीबों में अनाज या जरूरत का सामान दान करें। इससे करियर और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • मीन राशि वालों के लिए दाल का दान शुभ रहेगा। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 

Prediction 2026: कैसे रहेंगे आपके करियर के लिए आने वाले 6 महीने ? पढ़ें कुछ बड़ी भविष्यवाणी

July Horoscope 2026: जुलाई माह में इन राशियों पर किस्मत रह सकती है मेहरबान, मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed