सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips For Money Astro Remedies To Control Expenses and Attract Wealth

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करना चाहिए ये 5 उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Jun 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में नकारात्कम ऊर्जा रहती है तो वहां पर परेशानियां, धन हानि और बेफिजूल के खर्चों में वृद्दि होती है। 

Vastu Tips For Money Astro Remedies To Control Expenses and Attract Wealth
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

आज के समय में धन का आवश्कता हर किसी को होती है, जिसके लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है और धन अर्जित कर अपने परिवार के सुख-समृद्धि की भरसक कोशिश करता है। लेकिन कई बार व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बाद भी उसको उतनी सफलता नहीं मिलती जितनी मिलनी चाहिए। इसके अलावा कई बार देखा गया है व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बाद भी वह धन का बचत करने में सफल नहीं हो पाता है। जीवन में लगातार परेशानियां लगी रहती हैं। वास्तु के अनुसार व्यक्ति के जीवन में धन की कमी, कार्यों में असफलता, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और रिश्तों में मतभेद घर में मौजदू वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। अगर घर का वास्तु और यहां पर रहने वाले लोगों वास्तु के नियमों का पालन करें तो जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार क्या करना शुभ और अच्छा माना जाता है। 


वास्तु के कुछ कारगर उपाय

1- सोने के दिशा का सही चुनाव
वास्तु के अनुसार अगर मन में लगातार नकारात्मक विचार और ऊर्जा प्रवेश करती है तो व्यक्ति को सभी कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं अगर मन शांत रहता है तो हमेश मन में अच्छे विचार आते हैं। वास्तु के अनुसार बेफिजूल के खर्चों के लिए घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोना एक प्रमुख कारण है। वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में सिर और पश्चिम दिशा में पैर करके सोना को अच्छा और शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2- इस दिन जरूर करें ये उपाय
सप्ताह के हर दिन किसी न किसी देवी-देवता के लिए समर्पित होता है। वास्तु के अनुसार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी लाल चोला अर्पित करें। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और शनिवार के दिन शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे बेफिजूल के खर्चों में कमी आएगी। 
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के पांच ऐसे कारगर उपाय, जो खोल सकते हैं धन और समृद्धि के द्वार

3-उत्तर दिशा का विशेष ध्यान रखें
वास्तु के अनुसार उत्तर की दिशा को भगवान कुबेर की, धन और करियर की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में कभी भी गंदगी या फिर कोई भारी भरकम सामान नहीं रखना चाहिए। घर के उत्तर दिशा साफ और हल्की होने पर तरक्की के अवसरों में वृद्धि होती है। 

Vastu Tips: सोफे के ठीक पीछे लगाएं ये तस्वीर, घर में आएगा धन और मिलेगा भाग्य का साथ

4- मुख्य द्वार पर करें ये काम 
किसी भी घर या कार्यालय का मुख्य द्वार सबसे प्रमुख स्थान होता है क्योंकि इस मुख्य द्वार से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में इस दिशा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान और विशेष उपाय जैसे मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, शुभ-लाभ या भगवान गणेश की तस्वीर लगाना शुभ माना गया है। 

5- तिजोरी की दिशा 
घर या किसी प्रतिष्ठान की तिजोरी सबसे प्रमुख स्थान होता हैष  वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। साथ ही तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed