{"_id":"6a39e5ef7a2d9c2cf70c0c39","slug":"aaj-ka-panchang-23-june-2026-today-panchang-aaj-ki-tithi-today-rahukaal-timing-aaj-ka-shubh-samay-in-hindi-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Panchang 23 June: आज महेश नवमी का व्रत, जानिए आज का अभिजीत और राहुकाल का समय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Panchang 23 June: आज महेश नवमी का व्रत, जानिए आज का अभिजीत और राहुकाल का समय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार
Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आइए जानते हैं आज के दिन का पंचांग क्या कहता है।
आज का पंचांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Aaj Ka Panchang: आज मंगलवार, 23 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। यह नवमी तिथि आज आज शाम 04 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। नवमी तिथि के बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसी के साथ अगर आज के नक्षत्र की बात करें तो आज चित्रा नक्षत्र के संयोग में वरियान योग का भी निर्माण होगा। आइए विस्तार से जानते हैं मंगलवार, 23 जून को कौन सा व्रत, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय।
आज का पंचांग- 23 जून 2026
आज की तिथि- नवमी तिथि शाम 04 बजकर 39 मिनट तक, फिर दशमी तिथि की शुरुआत
माह का पक्ष- शुक्ल पक्ष
वार- मंगलवार
नक्षत्र- हस्त नक्षत्र सुबह 11 बजकर 54 मिनट तक फिर चित्रा नक्षत्र
योग- वरीयान योग सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक फिर परिघ योग
करण- कौलव- शाम 04 बजकर 39 मिनट तक
तैतिल - शाम 05 बजकर 22 मिनट तक
आज के व्रत-त्योहार- महेश नवमी
सूर्योदय- सुबह 05:47
सूर्यास्त- शाम 06:43
चंद्रोदय- दोपहर 01: 23
चंद्रास्त- सुबह 01: 12 मिनट तक 24 जून
शक सम्वत- 1948 पराभव
विक्रम सम्वत- 2083 सिद्धार्थी
अमान्त महीना- ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना- ज्येष्ठ
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर 12 बजकर 40 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 18 मिनट से लेकर 05: 02 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:41 से 07:04 मिनट तक
आज के दिन इन शुभ मुहूर्तों में नए काम शुरू, मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ लाभकारी रहेगा।
आज का अशुभ समय
राहुकाल- शाम 03 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 06 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 12:15 मिनट से लेकर 01: 52 मिनट तक
यमगण्ड- सुबह 09:01 मिनट से 10: 38 मिनट तक
आज आपको इन समयों में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
सभी 9 ग्रहों की आज की स्थिति
चंद्रमा- कन्या राशि में
सूर्य- मिथुन राशि में
मंगल- वृषभ राशि में
बुध- कर्क राशि में
गुरु- कर्क राशि में
शुक्र- कर्क राशि में
शनि- मीन राशि में
राहु- कुंभ राशि में
केतु- सिंह राशि में
यदि आप अपनी विस्तृत कुंडली के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो myjyotish एप डाउनलोड करें और ज्योतिषी से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल
