Kitchen Vastu Tips: इस दिशा में रसोई घर क्यों मानी जाती है शुभ, जानिए वास्तु के नियम
रसोई घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा होने से इसका प्रभाव भोजन पर देखने को मिलता है, वहीं अगर रसोई घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा होती है तो इसका असर मन और शरीर दोनो पर ही देखने को मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में चिकन एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां परिवार के हर एक सदस्य के लिए भोजन बनाया जाता है। वास्तु शास्त्र में रसोई घर का विशेष महत्व होता है क्योंकि इसी स्थान पर शुद्ध और सात्विक भोजन तैयार किया जाता है। शुद्ध भोजन से तन और मन दोनों ही प्रसन्न रहता है। रसोई घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा होने से इसका प्रभाव भोजन पर देखने को मिलता है, वहीं अगर रसोई घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा होती है तो इसका असर मन और शरीर दोनो पर ही देखने को मिलता है। वास्तु के अनुसार आइए जानते हैं घर में रसोई घर के निर्माण करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाता है।
रसोई घर की सबसे शुभ दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर की सबसे अच्छी दिशा आग्रेय कोण माना जाता है। दक्षिण-पूर्व की दिशा को आग्रेय कोण माना जाता है। इस दिशा के स्वामी ग्रह शुक्र और अग्नि देव होते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में किचन बनवाने से घर की नकारात्मक शक्तियां खत्म होती है। ऐसे में इस दिशा में गैस चूल्हा रखना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।
वास्तु के अनुसार किचन बनवाते समय रखें इन चीजों का ध्यान
- वास्तु के अनुसार रसोई घर में चूल्हा का स्थान ऐसा होना चाहिए कि खाना बनाने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व की दिशा में हो।
- किचन में चूल्हा इस स्थान पर बना हो कि बाहर दरवाजे से ये ना दिखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- किचन में जरूरत से ज्यादा सामग्री को नहीं रखना चाहिए। इससे सुख-सुविधाओं में कमी आती है।
- रसोई घर में खाना बनाते समय ज्यादा बाते नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी ईशान कोण नहीं बनाना चाहिए। ईशान कोण देवी-देवताओं का वास होता है। इससे पारिवारिक कलह होती है।
Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदते समय ध्यान रखें ये जरूरी वास्तु नियम, मिलेगा सकारात्मक ऊर्जा का साथ
Kitchen Vastu Tips: रसोई के भाव तय करते हैं भोजन की ऊर्जा, इसलिए पकाते समय रखें मन शांत
Kitchen Vastu Tips: रसोई के भाव तय करते हैं भोजन की ऊर्जा, इसलिए पकाते समय रखें मन शांत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।