Medicines Vastu Tips: भूलकर भी बिस्तर या तकिए के नीचे ना रखें दवाईयां, वास्तु में माना जाता है वर्जित
वास्तु शास्त्र में दवा रखने के लिए उचित स्थान के बारे में बताया है। बिस्तर पर या फिर सिरहाने पर दवाईयां रखना अशुभ माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वास्तु में सिरहाने पर दवा रखना वर्जित
अक्सर कई लोग अपनी दवाईयों को रात में अपनी सुविधा के हिसाब से अपने बिस्तर के पास या तकिए के नीचे रख लेते हैं। लेकिन वास्तु में ऐसा करना वर्जित होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दवाईयों का संबंध बीमारियों से होता है, ऐसे में इसे बिस्तर पर या तकिए के नीचे रखना नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के संकेत बताता है। इससे मानसिक तनाव, बेचैनी और चिंता में वृद्धि होती है।
भूलकर भी रसोई घर में न रखें दवाईयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी रसोई घर में दवाईयों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु में रसोई का स्थान एक शुभ और महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे में रसोई घर में कभी भी भूलकर दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर में सेहत और सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
पूजा स्थल पर ना रखें
पूजा स्थल को घर का सबसे शुभ और पवित्र स्थान माना जाता है। यहां से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में दवाईयों को कभी पूजा घर में या फिर इसके ऊपर नहीं रखना चाहिए। दवाईयों को किसी सुरक्षित और साफ स्थान पर रखना बेहतर होता है।
धन के स्थान पर ना रखें दवाईयां
वास्तु के अनुसार, इस स्थान पर धन रखा जाता है, वहां पर दवाईयां रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ मानसिक दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। यहां पर दवाईयों रखने से बेफिजूल के खर्चों में वृद्धि होती है।
वास्तु के अनुसार दवाईयां रखने की सही जगह
वास्तु के अनुसार दवाईयों को घर पर ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर साफ-सफाई हो और आसानी के साथ जरूरत पड़ने पर मिल जाए। घर पर सही जगह पर दवाई रखने से सुविधा में वृद्धि होती है।
Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Guru Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन के मामले में मिलेगा लाभ
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें