फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2027 Kawasaki Z650 S Launched India, Price, New Design, Features Revealed

कावासाकी Z650 S: नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च; डिजाइन, इंजन और तकनीक में क्या हुआ बदलाव?

Wed, 04 Nov 2026 02:49 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 04 Nov 2026 02:49 PM IST
सार

  • भारत में 2027 जेड 650 एस हुई लॉन्च।
  • स्टैंडर्ड Z650 से 33 हजार महंगी।
  • 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया।
  • देशभर में डिलीवरी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
2027 Kawasaki Z650 S Launched India, Price, New Design, Features Revealed
2027 कावासाकी Z650 S भारत में लॉन्च - फोटो : kawasaki

विस्तार

कावासाकी ने भारत में अपनी नई 2027 Z650 S लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये रखी गई है। यह स्टैंडर्ड जेड650 से 33 हजार रुपये महंगी है। नए मॉडल में कंपनी ने बाइक के डिजाइन के साथ इसके इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और कुछ फीचर्स को भी अपडेट किया है। इसमें 649cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 67 Hp की पावर और 64 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डिलीवरी की बात करें तो यह देशभर में शुरू हो चुकी है। आइए इसकी खाासियत पर एक नजर डालते हैं...

विज्ञापन


कितनी महंगी हुई नई बाइक?
भारत में कावासाकी की नई बाइक जेड650 एस को 7.59 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड Z650 की कीमत 7.26 लाख रुपये है। इस तरह Z650 S अपने स्टैंडर्ड वर्जन से 33,000 रुपये महंगी है।
विज्ञापन

कंपनी ने इसकी डिलीवरी पूरे देश में शुरू कर दी है। ग्राहक अब अपने नजदीकी कावासाकी डीलरशिप पर इस बाइक के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

क्या-क्या हुए बदलाव?

  • ग्राहक को सबसे ज्यादा बदलाव बाइक के डिजाइन में देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने इसमें नया बॉडीवर्क दिया है। इसके साथ हेडलैम्प का डिजाइन बदला गया है और टेल सेक्शन को भी रीवर्क किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फ्रंट से बाइक पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक नजर आती है। इसमें चौड़े बॉडी पैनल और एल्युमिनियम स्टाइलिंग एक्सेंट दिए गए हैं। बाइक को सिर्फ एक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसका नाम पर्ल ब्लिजर्ड व्हाइट या कैंडी लाइम ग्रीन है।
Trending Videos

2027 Kawasaki Z650 S Launched India, Price, New Design, Features Revealed
2027 कावासाकी Z650 S भारत में लॉन्च - फोटो : kawasaki

कैसे हैं इसके फीचर्स?

  • फीचर्स की बात करें तो नई कावासाकी Z650 S में 4.3-इंच का फुल-कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसका लेआउट भी अपडेट किया गया है।
  • साथ ही बाइक में रेडियोलॉजी एप के जरिए  स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस और कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल (KTRC) मिलता है।
  • कंपनी ने इसमें कावासाकी क्विक शिफ्टर (KQS) का विकल्प भी रखा है। हालांकि, यह स्टैंडर्ड फीचर नहीं है। इसे जेन्यून एक्सेसरी के तौर पर खरीदा जा सकता है।

649cc इंजन से मिलेगी 67 Hp की पावर

  • नई Z650 S में 649cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर 67 Hp की पावर और 6,700 rpm पर 64 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इंजन के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच दिया गया है, जो गियर बदलने के दौरान राइडर को बेहतर नियंत्रण देने में मदद करता है।

2027 Kawasaki Z650 S Launched India, Price, New Design, Features Revealed
2027 कावासाकी Z650 S भारत में लॉन्च - फोटो : kawasaki

सस्पेंशन सेटअप में क्या है खास?
बाइक के फ्रंट में 41mm के टेलीस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। इनका व्हील ट्रैवल 125mm है। वहीं, रियर में होरिजॉन्टल बैक-लिंक स्विंगआर्म मिलता है, जिसका ट्रैवल 130mm है।

फ्रंट और रियर ब्रेक में क्या बदलाव हुआ?

  • नई Z650 S के फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इनका साइज 272mm है, जबकि स्टैंडर्ड Z650 में 300mm की फ्रंट डिस्क मिलती थी।
  • रियर में 186mm की सिंगल डिस्क दी गई है। स्टैंडर्ड मॉडल में रियर डिस्क का साइज 220mm था। इसके साथ बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस भी मिलता है।
  • नई कावासाकी Z650 S में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट में 120/70 और रियर में 160/60 साइज के टायर मिलते हैं।
  • बाइक का कर्ब वेट 193 किलोग्राम है, जो स्टैंडर्ड Z650 से 5 किलोग्राम ज्यादा है। इसकी सीट हाइट 805mm रखी गई है, जबकि फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed