फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   5th-Gen Mitsubishi Pajero Global Premiere Set for September 2

नई पजेरो: नए मस्कुलर लुक के साथ लौट रही मित्सुबिशी पजेरो, देखें कब होगा डेब्यू? जानें फीचर्स और डिटेल्स

Tue, 25 Aug 2026 02:51 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 02:51 PM IST
सार

ऑफ-रोडिंग की दुनिया में वर्षों तक राज करने वाली दिग्गज एसयूवी मित्सुबिशी पजेरो अपने असली और मस्कुलर अंदाज में वापसी कर रही है। कंपनी जल्द ही इसके पांचवीं जेनरेशन मॉडल पर से पर्दा उठाने की तैयारी में है, लेकिन क्या इस बार यह पहले से ज्यादा दमदार होगी? और क्या भारत में भी इसकी वापसी हो सकती है? आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से।
 

विज्ञापन
5th-Gen Mitsubishi Pajero Global Premiere Set for September 2
जल्द लौट रही मित्सुबिशी पजेरो - फोटो : एक्स

विस्तार

एसयूवी सेगमेंट में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें पहचान के रूप में जाना जाता है। इसी में से एक नाम मित्सुबिशी पजेरो एक है। अब यह नाम एक बार फिर वापस आने वाला है। मित्सुबिशी ने नई पजेरो की पांचवीं पीढ़ी को ग्लोबल बाजार में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन

कंपनी ने दो सितंबर 2026 को इसके ग्लोबल डेब्यू की तारीख तय की है। नई पजेरो को इस बार पुराने ऑफ-रोड डीएनए के ज्यादा करीब ले जाया गया है। सबसे बड़ा बदलाव इसकी बॉडी और चेसिस में देखने को मिलेगा। यह नई एसयूवी यूनिबॉडी के बजाय लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित होगी।
विज्ञापन


यूनिबॉडी छोड़कर फिर लैडर-फ्रेम पर आई पजेरो 

  • नई मित्सुबिशी पजेरो का सबसे बड़ा आकर्षण इसका लैडर-फ्रेम सेटअप है। पिछली पीढ़ी यूनिबॉडी स्ट्रक्चर पर आधारित थी, लेकिन नई एसयूवी को मित्सुबिशी के ट्राइटन पिकअप से जुड़े मजबूत लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंपनी के अनुसार, पजेरो के लिए चेसिस और सस्पेंशन को अलग से विकसित और ट्यून किया गया है। इसका मकसद सिर्फ खराब रास्तों पर मजबूती देना नहीं, बल्कि सड़क पर भी बॉडी मूवमेंट और कंपन को नियंत्रित करके आरामदायक सफर देना है।
  • यानी नई पजेरो को कंपनी सिर्फ एक हार्डकोर ऑफ-रोड मशीन नहीं बनाना चाहती, बल्कि ऐसी एसयूवी बनाना चाहती है जो हाईवे पर भी आरामदायक रहे।


S-AWC से मिलेगा ऑफ-रोडिंग का असली दम

  • लैडर-फ्रेम के साथ नई पजेरो में मित्सुबिशी का सुपर ऑल व्हील कंट्रोल यानी एस-एडब्ल्यूसी सिस्टम भी मिलेगा। यह कंपनी का इंटीग्रेटेड व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल सिस्टम है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में हैंडलिंग, ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी को बेहतर करने के लिए काम करता है।
  • इस तकनीक की खासियत यह है कि यह सिर्फ चारों पहियों तक पावर पहुंचाने तक सीमित नहीं रहती। सिस्टम टॉर्क, ब्रेकिंग और व्हीकल स्टेबिलिटी को मैनेज करके अलग-अलग सतहों पर बेहतर कंट्रोल देने में मदद करता है। मित्सुबिशी पहले एस-एडब्ल्यूसी तकनीक का इस्तेमाल लैंसर इवोल्यूशन एक्स में कर चुकी है और इसका इस्तेमाल ट्रिटन में भी किया जाता है।


क्या मिलेगा सुपर सेलेक्ट 4WD-II?

  • नई पजेरो में एस-एडब्ल्यसी के साथ सुपर सलेक्ट 4डब्ल्यूडी-II सिस्टम मिलने की भी चर्चा है। इससे एसयूवी को टू-व्हील ड्राइव, फुल-टाइम 4डब्ल्यूडी और लो-रेंज जैसे मोड मिल सकते हैं।
  • हालांकि, यहां एक जरूरी बात है—मित्सुबिशी ने अभी इस पूरे कॉन्फिगरेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए इसे फिलहाल संभावित फीचर के तौर पर ही देखना चाहिए।
  • अगर यह सिस्टम नई पजेरो में मिलता है, तो मुश्किल चढ़ाई, कीचड़, रेत और खराब रास्तों पर इसकी ऑफ-रोड क्षमता काफी मजबूत हो सकती है।


क्या डिजाइन भी होगा नया?

  • मित्सुबिशी पिछले कुछ समय से नई पजेरो की टीजर तस्वीरें जारी कर रही है। इनसे एसयूवी के डिजाइन की कुछ झलक मिल चुकी है, लेकिन कंपनी ने अभी पूरी तस्वीर सामने नहीं रखी है।
  • नई पजेरो का डिजाइन पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और बॉक्सी होने की उम्मीद है। लीक्स में अलग-अलग फ्रंट-एंड डिजाइन भी सामने आए हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि अलग-अलग बाजारों के लिए एसयूवी के डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
  • इसके अलावा, कंपनी ने अभी पूरे डायमेंशन, वेरिएंट और इंटीरियर की विस्तृत जानकारी सामने नहीं रखी है। ये जानकारी ग्लोबल डेब्यू के समय ज्यादा स्पष्ट होगी।


केबिन में पुराने अंदाज की भी झलक

  • वहीं, इसके अंदर यानी केबिन में आपको पुराना कंफर्ट ही मिलेगा। नई पजेरो सिर्फ आधुनिक तकनीक पर निर्भर नहीं रहेगी। कंपनी पुराने पजेरो डीएनए की कुछ चीजों को भी नए अंदाज में वापस ला रही है।
  • इनमें ट्रिपल मल्टी मीटर खास है, जो पजेरो की पहचान का हिस्सा रहा है। इसमें ऊंचाई, रोल और पिच जैसी ऑफ-रोड जानकारी देखने को मिलती है। इस तरह नई एसयूवी में पुरानी पजेरो की याद और आधुनिक एसयूवी की तकनीक दोनों का मिश्रण देखने को मिल सकता है।


इंजन को लेकर अभी सबसे बड़ा सवाल

  • नई पजेरो के इंजन की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी ने पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन को ग्लोबल डेब्यू तक सीक्रेट रखा है। हालांकि, रिपोर्ट्स में डीजल पावरट्रेन की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा हाइब्रिड तकनीक को लेकर भी काफी चर्चा है। मित्सुबिशी ने इलेक्ट्रिफाइड पावर की संभावना के संकेत दिए हैं, लेकिन अभी तक बैटरी क्षमता, इलेक्ट्रिक रेंज या इंजन-मोटर कॉम्बिनेशन की पुष्टि नहीं की गई है।
  • ट्राइटन से तकनीकी समानता को देखते हुए डीजल-आधारित हाइब्रिड सिस्टम की संभावना पर चर्चा हो रही है, लेकिन यह अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है।


किससे होगा मुकाबला?

  • नई पजेरो के लैडर-फ्रेम चेसिस और मजबूत 4WD तकनीक को देखते हुए इसकी सीधी भिड़ंत गंभीर ऑफ-रोड एसयूवी से होने की उम्मीद है। टाेयोटा लैंड क्रूजर प्राडो जैसे मॉडल इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में शामिल हो सकते हैं। अगर मित्सुबिशी नई पजेरो में ऑफ-रोड क्षमता के साथ प्रीमियम केबिन और बेहतर ऑन-रोड कम्फर्ट का संतुलन बनाने में सफल रहती है, तो यह सेगमेंट में मजबूत वापसी कर सकती है।
  • ध्यान देने वाली बात है कि कुछ बाजारों में पजेरो को मोंटेरो नाम से बेचा जाता रहा है। नई एसयूवी के साथ एक संभावित नॉर्थ अमेरिकन मोंटेरो की भी चर्चा है।
  • हालांकि, अमेरिका में इसकी एंट्री और वहां किस नाम से मॉडल आएगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल इतना जरूर है कि नई पजेरो को मित्सुबिशी अपने ग्लोबल एसयूवी प्लान का अहम हिस्सा बना रही है।


पांच साल बाद वापसी, लेकिन इस बार ज्यादा तैयारी के साथ

  • मित्सुबिशी ने 2021 में पिछली पीढ़ी के पजेरो का प्रोडक्शन खत्म किया था। अब करीब पांच साल बाद यह नाम फिर ग्लोबल बाजार में वापसी कर रहा है। पहली पजेरो 1982 में आई थी और चार पीढ़ियों के दौरान इसकी दुनिया भर में 32.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। इस एसयूवी ने डकार रैली में भी 12 जीत दर्ज कीं, जिसमें लगातार सात जीत शामिल थीं।
  • इसलिए नई पजेरो के सामने सिर्फ नई एसयूवी लॉन्च करने की चुनौती नहीं है, बल्कि उस पुराने नाम की प्रतिष्ठा को बनाए रखने की भी चुनौती है।


कब उठेगा पर्दा?

  • फिलहाल नई मित्सुबिशी पजेरो को लेकर कुछ बातें साफ हैं, यह पांचवीं पीढ़ी की एसयूवी होगी, लैडर-फ्रेम चेसिस पर आएगी और इसमें एस-एडब्ल्यूसी तकनीक मिलेगी।
  • लेकिन इंजन, हाइब्रिड सिस्टम, बैटरी, वेरिएंट, कीमत और अलग-अलग देशों में उपलब्धता जैसी अहम जानकारियां अभी बाकी हैं।


क्या भारत में होगी वापसी?
फिलहाल ऐसा कहना मुश्किल है, कि यह एसयूवी भारत में भी वापसी करेगी, क्योंकि कंपनी की ओर से अभी भारत में इसकी सीधी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed