फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Audi Q3 Launch Today, What Expect From New Luxury SUV

Audi Q3 Debut Today: आज ग्लोबली अनवील होगी नई Audi Q3, लॉन्च से पहले जानें इंजन, लुक्स और केबिन टेक की डिटेल्स

Tue, 25 Aug 2026 07:36 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 07:36 AM IST
सार

New Audi Q3: भारत में ऑडी आज कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑडी Q3 के थर्ड-जेनरेशन मॉडल का ग्लोबल डेब्यू करने जा रही है। यह नया मॉडल जबरदस्त फ्रंट लुक, रिडिजाइन किए गए केबिन और कई हाई-टेक फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल लग्जरी सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि इस मॉडल में आपको क्या-क्या खास मिलने वाला है।
 

विज्ञापन
New Audi Q3 Launch Today, What Expect From New Luxury SUV
ऑडी Q3 - फोटो : audi.in

विस्तार

Audi Q3 Launch Today: ऑडी आज यानी 25 अगस्त को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑडी Q3 के नए थर्ड-जेनरेशन मॉडल का आधिकारिक ग्लोबल डेब्यू करने जा रही है। यह महज कोई माइनर मिड-साइकिल अपडेट या फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि पूरी तरह से नया-जेनरेशन मॉडल है। इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, रिडिजाइन किया गया प्रीमियम केबिन और एडवांस्ड केबिन टेक दिया गया है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से, साथ ही जानेंगे कि यह किन गाड़ियों को टक्कर देने आ रही है।
विज्ञापन


क्या-क्या होगा खास?
  • नई ऑडी Q3 के एक्सटीरियर में पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में बड़ा ग्रिल दिया गया है, जबकि लाइटिंग एलिमेंट्स को पहले से ज्यादा पतला डिजाइन मिला है।
  • विज्ञापन
  • एसयूवी के रियर हिस्से को भी दोबारा डिजाइन किया गया है। इसमें कनेक्टेड-लुकिंग टेल-लैंप्स और उनके बीच इल्यूमिनेटेड ऑडी लोगो दिया गया है। यानी नई Q3 का डिजाइन पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और अलग नजर आएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन



केबिन में क्या बदलाव हो सकता है?
  • नई Q3 का सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकता है। इसका डैशबोर्ड पूरी तरह रिडिजाइन किया गया है और सेंटर कंसोल को ज्यादा साफ-सुथरा लेआउट दिया गया है।
  • इसके अलावा नया स्टीयरिंग व्हील भी मिल सकता है। ग्लोबल मॉडल में गियर सिलेक्टर को स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट किया गया है। इससे सेंटर कंसोल के आसपास ज्यादा उपयोगी जगह मिलती है।

दो बड़ी स्क्रीन से हाईटेक होगा इंटीरियर
  • इसके अलावा इस नई जनरेशन क्यू 3 को ज्यादा डिजिटल केबिन दिया गया है। इंटनेशनल मॉडल में इसमें 11.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 12.8-इंच टचस्क्रीन मिलती है।
  • इसके साथ ही नए कनेक्टिविटी और ड्राइवर-असिस्टेंस फंक्शन्स भी जोड़े गए हैं। हालांकि ग्लोबल मॉडल में दिए गए सभी फीचर्स भारत-स्पेक Q3 में स्टैंडर्ड मिलेंगे, यह अभी साफ नहीं है।
  • साथ ही नई Q3 में लाइटिंग टेक्नोलॉजी को भी अपग्रेड किया गया है। ओवरसीज मार्केट्स में इसमें डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और OLED रियर लाइट्स जैसे फीचर्स उपलब्ध हो सकते हैं।
  • हालांकि इन सभी फीचर्स के बारे में लॉन्च के बाद भी स्पष्ट हो सकेगा। इसलिए ग्लोबल मॉडल के फीचर्स को भारत-स्पेक कार का स्टैंडर्ड इक्विपमेंट नहीं माना जाना चाहिए।



2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन की उम्मीद
  • भारत में आने वाली नई ऑडी क्यू3 में 2.0-लीटर TFSI टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार यह इंजन करीब 188bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क दे सकता है।
  • इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Quattro ऑल-व्हील ड्राइव मिलने की उम्मीद है।

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नई Q3 भारत के प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतरेगी। यहां इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए जैसी एसयूवी से हो सकता है। नई जनरेशन होने की वजह से Q3 के लिए डिजाइन, केबिन टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स इसकी बड़ी ताकत हो सकते हैं।




कीमत और वेरिएंट की जानकारी आज मिलेगी
फिलहाल भारत-स्पेक Q3 की कीमत अभी घोषित नहीं की है। इसके अलावा अंतिम वेरिएंट लाइन-अप और पूरी इक्विपमेंट लिस्ट की जानकारी भी बाकी है। यानी आज के लॉन्च के साथ ही इस एसयूवी की कीमत, वेरिएंट, फीचर्स और भारत-स्पेक इक्विपमेंट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed