फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Affordable ABS Scooters: Price, Mileage, Power Features Compared

ABS Scooters in India: अचानक ब्रेक लगने पर भी नहीं फिसलेगी आपकी गाड़ी, ये हैं पांच सबसे सुरक्षित स्कूटर्स

Tue, 11 Aug 2026 09:18 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 11 Aug 2026 09:18 AM IST
सार

Affordable ABS Scooters: अगर आप नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और सेफ्टी फीचर के तौर पर एबीएस भी चाहते हैं, तो अब आपके पास पहले के मुकाबले ज्यादा विकल्प हैं। ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से बचाने में मदद करता है। खासकर गीली, फिसलन वाली या भीड़भाड़ वाली सड़कों पर यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच सेफ्टी फीचर्स के बारे में जो दमदार सेफ्टी देती हैं।
 

विज्ञापन
Affordable ABS Scooters: Price, Mileage, Power Features Compared
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Best ABS Scooters: हर खरीदार एक ऐसा वाहन चाहता है जो चालक को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सके। एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से बचाता है और राइडर को वाहन पर बेहतर नियंत्रण देता है। 85 हजार से डेढ लाख के बजट में भारत के पांच सबसे शानदार ABS स्कूटर्स उपलब्ध हैं। आइए इन सभी मॉडल्स की कीमत, इंजन, माइलेज और ब्रेकिंग फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।  
विज्ञापन


1. Suzuki Access 125 ABS
  • किफायती ABS स्कूटरों की लिस्ट में  सुजुकी एक्सेस125 एक प्रमुख विकल्प है। इसके एबीएस वेरिएंट राइड कनेक्ट एबीएस और राइड कनेक्ट टीएफटी एबीएस की कीमत लगभग 96,230 से 1.01 लाख (एक्स-शोरूम) है।
  • विज्ञापन
  • वहीं, इसका नॉन-ABS वेरिएंट करीब 82,185 से शुरू होता है। इसमें 124cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.4 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज करीब 45 kmpl है। इसके ABS वेरिएंट में फ्रंट व्हील पर सिंगल-चैनल ABS मिलता है, जबकि अन्य वेरिएंट में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम यानी CBS दिया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

2. VLF Mobster 135
  • अगर आप कुछ अलग और स्पोर्टी डिजाइन वाला स्कूटर चाहते हैं, तो वीएलएफ मोबस्टर 135 आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत करीब 1.37 लाख एक्स-शोरूम है। नाम में 135 होने के बावजूद इसमें 125cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 11.93 bhp की पावर और 11.7 Nm का टॉर्क देता है।
  • इसकी टॉप स्पीड करीब 100-105 kmph बताई गई है और ARAI क्लेम्ड माइलेज करीब 46 kmpl है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-चैनल ABS है, जो इस लिस्ट में इसे अलग बनाता है। हालांकि, यह नया और कम वॉल्यूम वाला मॉडल है, इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर में सर्विस नेटवर्क और उपलब्धता जरूर जांच लें।

3. TVS Ntorq 150
  • टीवीएस एनटॉर्क 150 भी इस लिस्ट में एक मजबूत विकल्प है। इसकी कीमत करीब 1.11 लाख से 1.20 लाख एक्स-शोरूम है। इसमें 149.7cc इंजन मिलता है, जो करीब 13.01 bhp की पावर देता है और इसे सीवीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज करीब 40 kmpl है।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है। इसके अलावा स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, हाइब्रिड TFT-LCD कंसोल और टॉप ट्रिम में दो राइडिंग मोड दिए गए हैं।

4. Hero Xoom 160
  • हीरो जूम 160 भी ABS के साथ आने वाला किफायती विकल्प है। इसकी कीमत करीब 1.43 लाख एक्स-शोरूम है। इसमें 156cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 14.6 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज करीब 40 kmpl है, जबकि शहर में वास्तविक माइलेज करीब 36-38 kmpl के आसपास बताया गया है।
  • जूम 160 में डिस्क ब्रेक के साथ ABS स्टैंडर्ड मिलता है। इसमें 14-इंच के पहिए दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी देने में मदद करते हैं।

5. Yamaha Aerox 155
  • स्पोर्टी स्कूटर पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यामाहा एयरोक्स 155 भी इस बजट में एक विकल्प है। इसकी कीमत करीब 1.45 लाख एक्स-शोरूम है। इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जिसे R15 से लिया गया है।
  • यह इंजन करीब 14.8 bhp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, यानी इस लिस्ट में यह सबसे पावरफुल स्कूटर है। इसका वास्तविक माइलेज करीब 40-45 kmpl बताया गया है, हालांकि यह राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करता है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में सुरक्षा बढ़ाने में मदद करता है।

कौन-सा स्कूटर आपके लिए सही?
  • अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत, अच्छा माइलेज और रोजमर्रा की शहर में राइडिंग है, तो सुजुकी एक्सेस 125 ABS एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है। वहीं, डुअल-चैनल ABS और अलग डिजाइन चाहते हैं तो VLF मॉबस्टर 135 पर विचार किया जा सकता है।
  • अगर आपको फीचर्स और स्पोर्टी परफॉर्मेंस का संतुलन चाहिए तो टीवीएस एनटॉर्क150 अच्छा विकल्प हो सकता है। बड़े पहियों और दमदार इंजन के लिए हीरो जूम 160 और सबसे ज्यादा पावर व स्पोर्टी राइडिंग के लिए यामाहा एयरोक्स 155 को चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed