सब्सक्राइब करें

New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 08 Nov 2022 01:57 PM IST
सार

बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल डीजल के मुकाबले कम खर्च में चलने के कारण लोग पुरानी कारों में भी सीएनजी किट लगवाते हैं। सीएनजी किट लगवाने के बाद किन दो कामों को करना काफी जरूरी हो जाता है, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
After installing CNG kit from outside, do these two things, otherwise you will be upset RC Endorcement
पुरानी कार में सीएनजी - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लगातार प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास नई कार खरीदने का बजट नहीं है तो आप पुरानी कार को भी कम खर्च में चला सकते हैं। इसके लिए आप कार में सीएनजी लगवा सकते हैं। सीएनजी किट लगवाने के बाद सबसे ज्यादा जरूरी दो काम होते हैं। जिन्हें करवाने के बाद आप बिना किसी परेशानी सीएनजी कार के फायदे ले सकते हैं। अगर ऐसा ना किया जाए तो जरूरत के समय बड़ी परेशानी होती है।

Trending Videos

आरटीओ को दें जानकारी

After installing CNG kit from outside, do these two things, otherwise you will be upset RC Endorcement
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवा रहे हैं। तो किट लगवाने के बाद आपको कार की आरसी में भी सीएनजी को अपडेट करवाना होता है। इसके लिए आपके घर के पास के आरटीओ को जानकारी देना जरूरी होता है। किसी भी वाहन को खरीदने पर परिवहन विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाता है। जिसमें वाहन से जुड़ी सभी जानकारी होती हैं। इसमें वाहन के ईंधन की जानकारी भी होती है। अगर कार में सीएनजी लगवाई है तो आरसी में इसे अपडेट करवाना काफी जरूरी हो जाता है। फॉर्म भरकर आरटीओ में देने के बाद वाहन की चेकिंग होती है जिसके बाद अप्रूव कर आरसी में अपडेट कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

कार इंश्योरेंस कंपनी को भी दें जानकारी

After installing CNG kit from outside, do these two things, otherwise you will be upset RC Endorcement
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार आरसी में अपडेट करवाने के बाद कार की इंश्योरेंस जिस कंपनी से करवाई गई है। उसे भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जानकारी देने के बाद उनकी ओर से कार की फोटो ली जाती हैं और कुछ डॉक्यूमेंट्स लिए जाते हैं। जिसके बाद इंश्योरेंस में भी सीएनजी को अपडेट कर दिया जाता है। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी की ओर से चार्ज लिया जाता है और कार की इंश्योरेंस में सीएनजी की वैल्यू को जोड़ दिया जाता है। जिसके बाद कार इंश्योरेंस का प्रीमियम भी बढ़ जाता है, लेकिन आपकी कार सुरक्षित हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

ऐसा ना करने के हैं बड़े नुकसान

After installing CNG kit from outside, do these two things, otherwise you will be upset RC Endorcement
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ऊपर बताए गए दोनों कामों को करने में समय और पैसा दोनों ही खर्च होते हैं। इसलिए कई लोग ऐसा करने से बचते हैं। लेकिन अगर आप भी सीएनजी लगवाने के बाद आरसी और इंश्योरेंस में अपडेट नहीं करवाते हैं। तो हादसा होने पर अगर आप इंश्योरेंस लेने की कोशिश करेंगे। तो कंपनी की ओर से क्लेम को रिजेक्ट किया जा सकता है। एक बार क्लेम रिजेक्ट होने पर नुकसान का पूरा खर्च आपको ही उठाना होगा, जो आरसी और इंश्योरेंस में अपडेट करवाने से कहीं ज्यादा हो सकता है। इसलिए जब भी कार में सीएनजी किट लगवाएं तो हमेशा आरसी और इंश्योरेंस में अपडेट जरूर करवाएं, जिससे बाद में किसी भी परेशानी से आप सुरक्षित रह सकेंगे।
 

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed