Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Android Auto Not Connecting? Try These Easy Fixes to Solve Car Display Issues Fast

टिप्स: एंड्रॉयड ऑटो बार-बार हो रहा डिस्कनेक्ट? घर बैठे मिनटों में ठीक करें कनेक्शन की समस्या, अपनाएं ये तरीके

Fri, 20 Nov 2026 06:56 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 20 Nov 2026 06:56 AM IST
सार

  • एंड्रॉयड ऑटो फोन को कार से जोड़ता है।
  • नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक चलाना आसान।
  •  कनेक्शन में आ सकती है परेशानी।
  • यूएसबी केबल और पोर्ट की जांच करें।

विज्ञापन
Android Auto Not Connecting? Try These Easy Fixes to Solve Car Display Issues Fast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

आजकल कार में सफर करते समय रास्ता देखने, कॉल करने और म्यूजिक सुनने के लिए लोग एंड्रॉयड ऑटो का इस्तेमाल करते हैं। यह फीचर आपके स्मार्टफोन को कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से जोड़ देता है, जिससे फोन के कई जरूरी फीचर्स कार की स्क्रीन पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन कई बार फोन कनेक्ट करने के बाद भी कार की स्क्रीन पर एंड्रॉयड ऑटो दिखाई नहीं देता या एप बार-बार डिस्कनेक्ट होने लगता है। ऐसी स्थिति में परेशान होकर मैकेनिक या सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीके अपनाकर आप घर पर ही इस समस्या को ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच उपाय।

विज्ञापन


क्या है एंड्रॉयड ऑटो और कनेक्शन में क्यों आती है दिक्कत?

  • एंड्रॉयड ऑटो गूगल का एक फीचर है, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कार के डैशबोर्ड या इंफोटेनमेंट सिस्टम से जोड़ता है। इसकी मदद से ड्राइवर कार की स्क्रीन पर नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • हालांकि, कई बार फोन कनेक्ट करने पर स्क्रीन खाली रह जाती है या एंड्रॉयड ऑटो बार-बार डिस्कनेक्ट हो जाता है। इसकी वजह खराब यूएसबी केबल, कनेक्टिविटी सेटिंग्स, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी या ऐप का कैशे डेटा हो सकता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप ये पांच तरीके आजमा सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


यूएसबी केबल और पोर्ट की जांच करें

  • अगर आप एंड्रॉयड ऑटो को यूएसबी केबल के जरिए इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले केबल की जांच करें। कई बार फोन चार्ज तो हो जाता है,  ऑटो कनेक्ट नहीं होता। इसकी एक वजह ऐसी यूएसबी केबल हो सकती है, जो सिर्फ चार्जिंग करती है और डेटा ट्रांसफर नहीं कर पाती।
  • ऐसे में अच्छी क्वालिटी वाली हाई-स्पीड डेटा केबल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा फोन को कार के दूसरे USB पोर्ट में लगाकर भी देखें। फोन के चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी जमा होने पर भी कनेक्शन में परेशानी आ सकती है। इसलिए उसे हल्के हाथ से साफ करें।


फोन और कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को रीस्टार्ट करें

  • कई बार स्मार्टफोन या कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में आई छोटी-सी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी की वजह से एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट नहीं हो पाता। ऐसे में दोनों डिवाइस को रीस्टार्ट करना मददगार हो सकता है।
  • इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करें। इसके बाद कार को बंद करें और उसका टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी बंद होने दें। फिर कार दोबारा चालू करके फोन कनेक्ट करें। कई बार इस आसान तरीके से कनेक्शन की समस्या दूर हो जाती है।


ब्लूटूथ और वाई-फाई की सेटिंग्स चेक करें

  • अगर आप वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो का यूज करते हैं, तो फोन में ब्लूटूथ और वाई-फाई दोनों का चालू होना जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूटूथ कनेक्शन शुरू करने में मदद करता है, जबकि वाई-फाई डेटा ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल होता है।
  • इसलिए फोन और कार, दोनों में ब्लूटूथ और वाई-फाई ऑन रखें। अगर इसके बाद भी एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट नहीं होता, तो कार की डिवाइस लिस्ट में जाकर अपने फोन को अनपेयर या डिलीट कर दें। इसके बाद फोन को दोबारा पेयर करके कनेक्शन की जांच करें।


एंड्रॉयड ऑटो और फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें

  • कई बार स्मार्टफोन या एंड्रॉयड ऑटो का पुराना सॉफ्टवेयर कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ठीक से काम नहीं करता। इससे कनेक्टिविटी की समस्या आ सकती है।
  • इसे ठीक करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और एंड्रॉयड ऑटो एप का अपडेट चेक करें। अगर अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें। इसके साथ ही फोन की सेटिंग्स में जाकर सिस्टम सॉफ्टवेयर अपडेट भी चेक करें। फोन और एप को अपडेट रखने से पुरानी सॉफ्टवेयर गड़बड़ियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।


एंड्रॉयड ऑटो का Cache Data क्लियर करें

  • अगर एंड्रॉयड ऑटो बार-बार क्रैश हो रहा है या ठीक से लोड नहीं हो रहा, तो एप का कैशे डेटा इसकी वजह हो सकता है। ऐसे में फोन की सेटिंग्स में जाकर एंड्रॉयड ऑटो एप का कैशे क्लियर किया जा सकता है।
  • इसके लिए फोन की सेटिंग्स में एप्स सेक्शन खोलें। यहां एंड्रॉयड ऑटो चुनें और स्टोरेज से जुड़े विकल्प में जाकर क्लियर कैशे पर टैप करें।
  • ध्यान रखें कि  कैशे क्लियर करते समय क्लियर डाटा या क्लियर स्टोरेज का विकल्प न चुनें। ऐसा करने से ऐप की सेटिंग्स रीसेट हो सकती हैं। इसलिए केवल कैशे डेटा ही क्लियर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed