Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Honda Avancier: Next-Gen Hybrid Tech Aims Redefine Long Journeys

नई एवांसियर से उठा पर्दा: पहली बार नेक्स्ट-जेन होंडा हाइब्रिड से बदलेगा सफर का अनुभव, क्या देश में होगी लॉन्च?

Fri, 20 Nov 2026 11:47 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 20 Nov 2026 11:47 AM IST
सार

  • होंडा एवांसियर नए अवतार में आएगी।
  • पहली बार मिलेगी नई हाइब्रिड तकनीक।
  • नया प्लेटफॉर्म हो सकता है इसका आधार।
  • सबसे पहले थाईलैंड में होगी लॉन्च।

विज्ञापन
New Honda Avancier: Next-Gen Hybrid Tech Aims Redefine Long Journeys
होंडा एवांसियर - फोटो : @HondaJP

विस्तार

लंबी दूरी का सफर आरामदायक हो और ड्राइविंग का मजा भी बना रहे, ग्राहकों को यही मांग को पूरा करते हुए होंडा अपनी नई एसयूवी एवांसियर तैयार कर रही हैद्ध  कंपनी ने इस बिल्कुल नई एसयूवी में पहली बार अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन होंडा हाइब्रिड तकनीक शामिल की है। इसे नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें हाइब्रिड सिस्टम के साथ कई इंटेलिजेंट तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, नई एवांसियर को सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे जापान, चीन और एशिया के दूसरे बाजारों में पेश करने की तैयारी है। कंपनी ने इस एसयूवी को 'ग्रैंड-जर्नी' कॉन्सेप्ट पर विकसित किया है, जिसमें ड्राइविंग के कंफर्ट और यात्रियों के इंटरटेनमेंट के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन


क्या है खासियत?

  • इस नई एवांसियर की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली नेक्स्ट-जेनरेशन होंडा हाइब्रिड तकनीक है। कंपनी के अनुसार, इसमें पहली बार इस नई हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • होंडा ने इसमें नए दौर के अनुकूल हाइब्रिड सिस्टम और इंटेलिजेंट तकनीकों को एक साथ शामिल किया है। कंपनी का मकसद कार से मिलने वाले सफर के अनुभव को बेहतर बनाना है। यानी जोर सिर्फ गाड़ी चलाने पर नहीं, बल्कि पूरे सफर को आरामदायक और बेहतर बनाने पर भी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

किस प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई यह एसयूवी?
कंपनी के अनुसार, नई एवांसियर को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इसमें एडवांस्ड तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। होंडा का कहना है कि इसे खास तौर पर लंबी दूरी के सफर को शानदार अनुभव बनाने के लिए तैयार किया गया है। इन्हीं दोनों के बीच में तालमेल बैठाने के लिए कंपनी ने इस सोच को ग्रैंड-जर्नी'(Grand-Journey) नाम दिया गया है। यह नई एवांसियर के विकास का मुख्य कॉन्सेप्ट है।


ग्रैंड-जर्नी कॉन्सेप्ट क्या है ?

  • होंडा के मुताबिक, यहां पर  ग्रैंड-जर्नी कॉन्सेप्ट का मकसद लंबी यात्रा को बेहतर बनाना है। इसमें दो बातों पर खास ध्यान दिया गया है, पहला, ड्राइवर को गाड़ी चलाने का आनंद मिले और दूसरा, सफर के दौरान यात्रियों को कंफर्ट का अनुभव हो।
  • इन दोनों जरूरतों के बीच सही संतुलन बनाना इस एसयूवी को तैयार करने की अहम चुनौती रही है। कंपनी की डेवलपमेंट टीम ने इसी दिशा में काम किया है, ताकि नई एवांसियर लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर अनुभव दे सके।


क्या भारत में होगी लॉन्च?

  • होंडा नई एवांसियर को सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च करेगी। इसके बाद इसे भारत, जापान, चीन और एशिया के अन्य बाजारों में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग की सटीक तारीख, कीमत और बाजार के हिसाब से मिलने वाले फीचर्स की जानकारी नहीं दी है।
  • यह जानकारी हाेंडा जेपी ने एक्स पोस्ट के जरिए शेयर की है। इसमें डेवलपमेंट लीडर हिदेनोरी हमाजिमा ने इस एसयूवी को तैयार करने के पीछे की सोच और इसे विकसित करने के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया है।
  • उन्होंने बताया कि नई एवांसियर के कॉन्सेप्ट को हकीकत में बदलने के दौरान ड्राइविंग के आनंद और यात्रियों के आराम के बीच संतुलन बनाना अहम रहा। कंपनी इसी सोच के साथ इस एसयूवी को नए प्लेटफॉर्म और हाइब्रिड तकनीक पर तैयार कर रही है।
  • हालांकि होंडा ने फिलहाल नई एवांसियर के इंजन की क्षमता, पावर, माइलेज, कीमत और अन्य तकनीकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। इसलिए इन जानकारियों की पुष्टि लॉन्च के समय ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed