फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Audi Rebuilds Legendary Auto Union ‘Lucca’ Speed Machine, Set for Goodwood Revival

Audi Auto Union Lucca: 1935 में रफ्तार का रिकॉर्ड बनाने वाली कार का पुनर्जन्म; 6005cc का इंजन, 512 hp की पावर

Wed, 06 May 2026 06:26 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 06 May 2026 06:26 PM IST
सार

Audi Auto Union Lucca: ऑडी ने मोटरस्पोर्ट्स के इतिहास की सबसे बेमिसाल कारों में से एक 'ऑटो यूनियन लुका' को दोबारा जन्म दिया है। इस कार ने 1935 में 326 किमी/घंटे की टॉप स्पीड छूकर दुनिया को चौंका दिया था। अब 90 वर्षों बाद, 512 hp की जबरदस्त ताकत के साथ ये एतिहासिक रेसिंग कार फिर से वापस आ गई है। इसे बनाने में ऑडी ने तीन साल की कड़ी मेहनत की है। जानिए इस एतिहासिक 'सिल्वर एरो' के शानदार सफर की पूरी कहानी इस लेख में....

विज्ञापन
Audi Rebuilds Legendary Auto Union ‘Lucca’ Speed Machine, Set for Goodwood Revival
Audi Auto Union Lucca - फोटो : X

विस्तार

फॉर्मूला वन यानी F1 में ऑडी ने एक शानदार वापसी की है और अपनी पहली ही रेस में पॉइंट्स हासिल करके तहलका मचा दिया है। भले ही पुराने जमाने में F1 रेसिंग आज जैसी नहीं थी, लेकिन ऑडी की पूर्वज कंपनी 'ऑटो यूनियन' की रेस कारों को आज भी मोटरस्पोर्ट की दुनिया में बहुत सम्मान से देखा जाता है।

विज्ञापन


ऐसी ही एक आइकॉनिक कार थी ऑटो यूनियन Lucca (ऑटो यूनियन लुका), जो बेहतरीन इंजीनियरिंग और हिम्मत की जीती-जागती मिसाल थी। अब वर्षों बाद, 'ऑडी ट्रेडिशन' ने इस रिकॉर्ड तोड़ने वाली एतिहासिक कार को फिर से बनाया है। खास बात यह है कि इस कार की वापसी भी वहीं हो रही है, जहां इसने कभी अपना सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया था- इटली के लुका शहर में।

विज्ञापन


1935 की लुका का शानदार इतिहास

अगर हम इतिहास के पन्नों को पलटें तो 15 फरवरी 1935 की वो तारीख ऑटोमोबाइल जगत के लिए बेहद खास थी। इटली के लुका शहर के पास एक बिल्कुल सीधी सड़क पर 'किंग ऑफ द माउंटेन्स' कहे जाने वाले मशहूर ड्राइवर हेंस स्टक ने जब इस 16-सिलेंडर वाली मशीन को दौड़ाया तो हवा की रफ्तार भी कम पड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उस दिन इस कार ने औसतन 320.267 किमी/घंटे और 326.975 किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार छूकर दुनिया को हैरान कर दिया था। यह उस दौर की सबसे तेज रोड-रेसिंग कार बन गई थी और आज के आधुनिक युग में भी, जब हम इन आंकड़ों को देखते हैं तो यह किसी चमत्कार या इंजीनियरिंग के अजूबे से कम नहीं लगते।


3 साल की मेहनत और नई 'सिल्वर एरो'

इस एतिहासिक 'सिल्वर एरो' कार को इंग्लैंड के Crosthwaite & Gardiner के विशेषज्ञों ने पूरे तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद फिर से तैयार किया है। इसी साल बनकर तैयार हुई यह कार अब ऑडी के एतिहासिक कलेक्शन के एक बड़े खालीपन को भरेगी। आपको बता दें कि इसके असली मॉडल के डिजाइन को बर्लिन के एक एविएशन रिसर्च इंस्टीट्यूट की विंड टनल में टेस्ट करके तैयार किया गया था, ताकि इसे हवा चीरने लायक आकार मिल सके।


इंजन और पावर में क्या है खास?

अगर आप कारों के शौकीन हैं तो इसके इंजन के आंकड़े आपको निश्चित तौर पर रोमांचित कर देंगे। 1935 के मूल मॉडल की बात करें तो उसमें 5.0-लीटर का 16-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया था। जो उस दौर के हिसाब से 343 hp की अविश्वसनीय पावर पैदा करता था।

लेकिन, 2026 में पुनर्जन्म लेने वाली इस नई और इकलौती 'लुका' में तकनीक को एक अलग ही स्तर पर ले जाया गया है। इसके नए अवतार में 6005 cc का विशाल 16-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो एक खास कंप्रेसर के साथ मिलकर 512 hp की जबरदस्त पावर जनरेट करता है। पुरानी विरासत और नई ताकत का यह संगम वाकई बेमिसाल है।


क्या है इस कार का भविष्य?

इटली में अपना डेब्यू करने के बाद, यह शानदार कार 9 से 12 जुलाई के बीच मशहूर 'गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड' में दौड़ेगी। वहां कार प्रेमी इसके दमदार 16-सिलेंडर इंजन की असली दहाड़ को सुन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed