{"_id":"69d881c8e0398581db0cc9d6","slug":"driving-reserve-your-fuel-pump-might-risk-experts-recommend-quarter-tank-rule-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Driving Tips: रिजर्व में गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, खराब हो सकता है फ्यूल पंप और इंजन, जानें बचाव के जरूरी तरीके","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Driving Tips: रिजर्व में गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, खराब हो सकता है फ्यूल पंप और इंजन, जानें बचाव के जरूरी तरीके
Fri, 10 Apr 2026 10:21 AM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:21 AM IST
सार
Driving on reserve fuel risks: अक्सर लोग पेट्रोल-डीजल बचाने के चक्कर में गाड़ी को रिजर्व पर चलाने लगते हैं। अगर आप भी लो-फ्यूल वार्निंग लाइट जलने का इंतजार करते हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि आपकी यह चालाकी गाड़ी के इंजन को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। जिसका असर आपकी जेब पर हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Car fuel pump damage causes: गाड़ी में ईंधन कम होने पर लो-फ्यूल लाइट सिर्फ एक सूचना नहीं, बल्कि चेतावनी है। रिजर्व फ्यूल केवल इमरजेंसी के लिए होता है, लेकिन रोजाना इसे इस्तेमाल करने की आदत आपकी कार के सबसे महंगे हिस्सों को बर्बाद कर सकती है।
रिजर्व पर गाड़ी चलाने से फ्यूल पंप के खराब होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। टैंक के तल में जमा गंदगी इंजन तक पहुंचकर फ्यूल फिल्टर और इंजेक्टर को जाम कर सकती है। इसके अलावा, फ्यूल गेज के सटीक न होने की वजह से बीच रास्ते में गाड़ी बंद होने से बड़े हादसे की संभावना बनी रहती है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि गाड़ी का टैंक हमेशा कम से कम एक-चौथाई भरा रखें।
Low fuel warning light car tips: कम ईंधन में गाड़ी चलाने के बड़े खतरे
फ्यूल पंप डेड हो सकता है
कार का फ्यूल पंप टैंक के अंदर होता है और ईंधन पेट्रोल या डीजल ही उसे ठंडा रखने का काम करता है। जब फ्यूल बहुत कम होता है, तो पंप हवा खींचने लगता है और गर्म होकर जल सकता है। साथ ही फ्यूल पंप को बदलना काफी खर्चीला भी माना जाता है।
विज्ञापन
इंजन में पहुंच सकती है गंदगी
वक्त के साथ फ्यूल टैंक के नीचे कचरा और जंग जमा हो जाता है। जब आप लो-फ्यूल में गाड़ी चलाते हैं, तो पंप इसी कचरे को खींचकर इंजन तक पहुंचा देता है। इससे फ्यूल फिल्टर जाम हो जाता है और गाड़ी की परफॉर्मेंस गिर सकती है।
परफॉर्मेंस और महंगे पार्ट्स को नुकसान
कम फ्यूल होने पर गाड़ी झटके ले सकती है और एक्सीलेरेशन में ताकत कम महसूस होती है। पेट्रोल कारों में इससे कैटेलिटिक कन्वर्टर जैसे बेहद महंगे पार्ट्स पर भी बुरा असर पड़ता है।
सेफ्टी का जोखिम
अगर हाइवे या ट्रैफिक के बीच अचानक ईंधन खत्म हो जाए, तो गाड़ी का स्टेयरिंग और ब्रेक हार्ड हो सकते हैं। चूंकि फ्यूल गेज हमेशा 100 प्रतिशत सटीक नहीं होता, इसलिए रिजर्व के भरोसे रहना खतरनाक हो सकता है।
Quarter tank fuel rule: ऐसे में क्या करें?
अगर आपको अपनी कार की लंबी उम्र और सुरक्षित सफर के लिए Quarter Tank Rule अपनाएं। यानी जैसे ही सुई एक-चौथाई पर आए, टैंक रिफिल करवा लें।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन