फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   m&m to launch amt version of kuv100 soon

महिंद्रा जल्द लांच करेगी केयूवी 100 का एएमटी संस्करण, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

Sat, 22 Sep 2018 01:58 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
m&m to launch amt version of kuv100 soon

ऑटो सेक्टर के लिए यह साल बहुत ही खास रहा है इस साल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कारों ने दस्तक दी थी। भारतीय कंपनी टाटा, महिंद्रा, मारुति आदि कंपनियों की एएमटी कारें बाजार में पहले से ही मौजूद हैं।

विज्ञापन


इस श्रेणी में जल्द ही ऐसी ही एक कार भारत की सड़कों पर रफ्तार भरते दिखाई देगी, जो एएमटी गियरबॉक्स से लैस होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने केयूवी 100 के एएमटी (स्वचालित मैनुअल ट्रांसमिशन) संस्करण का परीक्षण किया है। ये तस्वीरें मुंबई में केयूवी 100 एएमटी के परीक्षण के दौरान ली गई हैं।
विज्ञापन


महिंद्रा ने इससे पहले कहा था कि केयूवी 100 के एएमटी मॉडल को साल 2018 की पहली छमाही में लांच किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद ये कार टेस्ट ड्राइव के दौरान देखी गई। वहीं अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि केयूवी 100 के एएमटी मॉडल को महिंद्रा जल्द ही इस वर्ष के अंत तक भारत में कार लॉन्च कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा केयूवी 100 के एएमटी संस्करण में 1.2 लीटर एल्यूमीनियम एमएफ एलकॉन जी 80 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 82 बीएचपी और 114 एनएम का टॉर्क देगा और 1.2 लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज डीजल इंजन 77 बीएचपी और 190 एनएम टॉर्क विकसित करता है। केयूवी 100 के एएमटी मॉडल में हाई माउंटिड गियर शिफ्ट लिवर भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed