फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors losing money on every passenger vehilcle: Tata Sons Chairman N Chandrasekaran

मुश्किल में टाटा मोटर्स, सिर्फ Tata Nano नहीं हर कार पर हो रहा घाटा

Wed, 11 Oct 2017 02:15 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 11 Oct 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors losing money on every passenger vehilcle: Tata Sons Chairman N Chandrasekaran
टाटा टिगोर एक्सएम के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.99 लाख रुपए है
घरेलू बिक्री में हुई बढ़त और टाटा टियागो व टाटा टिगोर की सफलता ने टाटा मोटर्स को सहारा जरूर दिया है, हालांकि कंपनी अभी भी फायदे में नहीं है। सिर्फ टाटा नैनौ नहीं, कंपनी को हर कार पर नुकसान झेलना पड़ रहा है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इकॉनमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि सिर्फ टाटा नैनो नहीं, कंपनी को हर यात्री वाहन पर घाटा हो रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
विज्ञापन


रतन टाटा और सायरस मिस्त्री के बीच हुए विवाद के दौरान टाटा नैनो से हो रहे घाटे को लेकर कई सवाल उठे थे। हालांकि अब खुद चेयरमैन ने स्वीकार कर दिया है कि कार सेग्मेंट में कंपनी संकट से गुजर रही है और करीब एक दशक से बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। एन चंद्रशेखरन ने इच्छा जताई कि टाटा मोटर्स को कमर्शियल व्हीकल के सेग्मेंट में ध्यान देना चाहिए, जिससे यात्री वाहन बाजार में घाटा कम हो सके। इससे पहले कंपनी की योजना कुल 1200 सप्लायर्स की संख्या में 300-400 की कटौती करने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा मोटर्स अब नए वाहनों को बनाने का खर्च घटाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी वर्तमान प्लेटफॉर्म को हटाकर एडवांस मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (AMP) पर आगामी कारों का निर्माण करेगी। 2019 में इस प्लेटफॉर्म पर बना पहला वाहन लॉन्च हो सकता है। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर भी फोकस कर रही है। हाल ही में टाटा मोटर्स को सरकारी कंपनी एनर्जी एफि‍शि‍यंसी सर्वि‍सेज लि‍मि‍टेड (EESL) की ओर से इलेक्ट्रॉनिक कारों के लिए 1120 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी 10 हजार इलेक्ट्रिक Tigor की सप्लाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed