{"_id":"5bd320dabdec2269871ee2e6","slug":"tata-tiago-and-tigor-jtp-launch-in-india-know-the-price-and-features","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा की दो नई कार भारत में लांच, मात्र 11 हजार देकर कराएं बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टाटा की दो नई कार भारत में लांच, मात्र 11 हजार देकर कराएं बुकिंग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
tata tiago jtp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा माटर्स ने अपनी दो कार टियागो ओर टिगोर के जेटीपी मॉडल को भारत में लांच कर दिया है। कार को आप आज से मात्र 11,000 रुपये में बुक करा सकते हैं। टाटा की दोनों कारों की बाजार में काफी समय से चर्चा थी। फिलहाल कार की बुकिंग के साथ इसकी कीमत और फीचर्स से पर्दा उठ गया है। टाटा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी में दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं जिसमें स्पोर्ट और सिटी शामिल है। कार में सुरक्षा के लिहाज से एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल स्टैंडर्ड आदि सभी फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
टाटा के दोनों जेटीपी मॉडल्स को कोयंबटुर बेस्ड जयेम ऑटो ने टाटा मोटर्स के साथ मिलकर बनाया है। कार के इंटीरियर में ब्लैक और रेड सीट दिए गए हैं। इसके अलावा कार में 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम मिलेगा। जो कि केनेक्टनेक्स्ट हेडड यूनिट के साथ मौजूद होगा। और ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को भी सपोर्ट कर सकेगा। कार के इंजन को एकदम नई तर्ज पर बनाया गया है यानि इसका इंजन इससे स्टैण्डर्ड कार से अलग करता है।
विज्ञापन
कार में 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन होगा। जो 150 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बता दें, कार के पहले मॉडल्स में भी यही इंजन दिया गया है लेकिन इस कार में इसकी आउटपुट क्षमता को बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते अब इस कार को 100 किमी की फ्तार पकड़ने में मात्र 10 सेकंड का समय लगेगा।
विज्ञापन
टियागो और टिगोर जेटीपी कार में कंपनी ने स्पोर्टी बंपर, बड़े एयर इनटेकर्स, नई फॉग लैम्प हाउसिंग, ब्लैक्ड आउट हेडलैम्प्स और ग्रिल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई कार 15 इंच के अलॉय व्हील के साथ आएंगी। टाटा टियागो जेटीपी की कीमत 6.39 लाख रुपए और टियागो जेटीपी की 7.49 लाख रुपए रखी गई है। जैसा की हमने बताया कि आप इन दोनों कारों को मात्र 11,000 रुपए में बुक कर सकते हैं।