Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bharat Mobility Global Expo 2027: 11 Mega Shows Across Two Venues Delhi, Check details

कार लवर्स हो जाएं तैयार: फरवरी में होगा भारत मोबिलिटी एक्सपो 2027, तारीखों का एलान; कितनी कंपनियां लेंगी भाग?

Thu, 12 Nov 2026 12:33 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 12 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

  • फरवरी 2027 में होगा आयोजन।
  • दिल्ली के दो वेन्यू पर लगेंगे शो।
  • मोटर शो में 44 वाहन कंपनियां होंगी शामिल।
  • आम लोगों के लिए छह फरवरी से खुलेगा।

विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2027: 11 Mega Shows Across Two Venues  Delhi, Check details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

कार लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 के आयोजन का एलान हो चुका है। इसमें एक साथ 11 अलग-अलग शो होंगे। साथ ही इस इवेंट में 44 वाहन निर्माता कंपनियां हिस्सा लेंगी। आइए जानते हैं यह कब और कहां होगा।
विज्ञापन


कहां और कहां होगा इवेंट?
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 का आयोजन दिल्ली के दो बड़े जगहों पर होगा। पहला आयोजन भारत मंडपम में चार से नौ फरवरी तक होगा। वहीं, दूसरा चार से सात फरवरी यशोभूमि में होगा।
विज्ञापन

इस बार एक्सपो में कुल 11 अलग-अलग शो होंगे। इनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ टायर, बैटरी, साइकिल, मोबिलिटी टेक्नोलॉजी, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और एयर मोबिलिटी से जुड़े आयोजन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मंडपम में क्या-क्या होगा?
अगर पहले कार्यक्रम स्थल की बात करें तो यहां ऑटो एक्सपो-द मोटर शो 2027, इंडिया इंटरनेशनल टायर शो 2027, भारत बैटरी शो 2027, इंडिया साइकिल शो 2027, मोबिलिटी टेक पैवेलियन और स्टील एंड एडवांस्ड मटेरियल्स पैवेलियन कार्यक्रम होंगे।

यशोभूमि में कौन से कार्यक्रम होंगे?
इस दौरान द कंपोनेंट्स एंड टेक्नोलॉजी शो 2027, भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो 2027, एयर मोबिलिटी एक्सपो 2027, एग्री मोबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी एक्सपो 2027 और मेट्रो एंड अर्बन मास ट्रांजिट एक्सपो होगा।

आम लोगों के लिए कब खुलेगा एक्सपो?
एक्सपो के शुरुआती दो दिन यानी 4 और 5 फरवरी केवल मीडिया के लिए रखे गए हैं। आम लोग 6 से 9 फरवरी तक प्रदर्शनी में जा सकेंगे। हालांकि, आखिरी दो दिनों में एक्सपो के समय में बदल सकता है।

किन लोगों को मिलेगा मौका?
  • इस बार भारत मोबिलिटी एक्सपो में छोटे और मध्यम कारोबार यानी MSME और नए स्टार्टअप को भी खास जगह दी जाएगी। इसका मकसद इन कंपनियों को अपने प्रोडक्ट, नई तकनीक और काम करने की क्षमता दुनिया के सामने दिखाने का मौका देना है।
  • इससे मोबिलिटी सेक्टर में काम कर रहे नए कारोबार और स्टार्टअप को अपने इनोवेशन पेश करने के लिए एक बड़ा मंच मिल सकेगा। आयोजकों की ओर से एक्सपो से जुड़ी नई जानकारी और अपडेट समय-समय पर जारी किए जाएंगे।
Trending Videos

Bharat Mobility Global Expo 2027: 11 Mega Shows Across Two Venues  Delhi, Check details
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो - फोटो : autoexpo
कितनी वाहन निर्माता कंपनियां लेंगी हिस्सा?
  • सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के पूर्व अध्यक्ष और आयोजन से जुड़े विनोद अग्रवाल ने बताया कि मोटर शो में 44 वाहन निर्माता कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां करीब 79 हजार वर्ग मीटर जगह पर अपने प्रोडक्ट और तकनीक पेश करेंगी।
  • उन्होंने बताया कि इसमें भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों के साथ दुनिया के बड़े ऑटोमोबाइल ब्रांड भी शामिल होंगे। ऐसे में दर्शकों को नई गाड़ियों के साथ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की भविष्य की तकनीक और परिवहन के बदलते तरीकों की झलक देखने को मिलेगी।

नई गाड़ियों और भविष्य की तकनीक पर रहेगी नजर
एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 में सिर्फ नई कारों और दोपहिया वाहनों पर ही ध्यान नहीं रहेगा। 11 अलग-अलग शो के जरिए बैटरी, टायर, मोबिलिटी टेक्नोलॉजी, एयर मोबिलिटी और शहरी परिवहन जैसे क्षेत्रों को भी जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed