भारत आई नई बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस स्पोर्ट: जानें इसमें कौन-से नए फीचर्स और उपकरण जोड़े गए हैं? कितनी है कीमत?
BMW Motorrad ने भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर बाइक F 450 GS Sport लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये रखी गई है। यह नया वेरिएंट मौजूदा F 450 GS लाइन-अप में ऊपर की पोजिशन पर है और इसमें बेहतर सस्पेंशन सेटअप, अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स और कुछ खास ऑफ-रोड एक्सेसरीज दी गई हैं।
विस्तार
जर्मनी की प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटोराड (BMW Motorrad) ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी एडवेंचर बाइक F 450 GS सीरीज का नया वेरिएंट बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस स्पोर्ट (BMW F 450 GS Sport) आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये तय की है। मौजूदा वेरिएंट्स से ऊपर पोजिशन किए गए इस नए ट्रिम में रिवाइज्ड सस्पेंशन सेटअप, अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स और एक एक्सक्लूसिव 'रेसिंग रेड' कलर ऑप्शन दिया गया है।
BMW F 450 GS Sport में कौन-से नए फीचर्स और उपकरण जोड़े गए हैं?
नए 'Sport' ट्रिम में बाइक की राइडिंग परफॉर्मेंस और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कई प्रीमियम अपग्रेड्स दिए गए हैं:- स्पोर्ट सस्पेंशन: इस वेरिएंट का सबसे मुख्य अपग्रेड नया स्पोर्ट सस्पेंशन है। जिसे विभिन्न राइडिंग परिस्थितियों में बेहतर कंट्रोल और हैंडलिंग देने के लिए ट्यून किया गया है।
- गियर शिफ्ट असिस्टेंट प्रो: इसमें स्टैंडर्ड तौर पर गियर शिफ्ट असिस्टेंट प्रो मिलता है, जो उपयुक्त परिस्थितियों में बिना क्लच दबाए गियर बदलने की सुविधा देता है।
- एंड्यूरो प्रो मोड: बाइक में राइडिंग मोड्स प्रो पैकेज दिया गया है। पहले से मौजूद रेन (Rain), रोड (Road) और एंड्यूरो (Enduro) मोड्स के अलावा अब इसमें एक नया एंड्यूरो प्रो (Enduro Pro) मोड भी शामिल किया गया है।
- डिजाइन और एक्सेसरीज: यह नया वेरिएंट एक्सक्लूसिव 'रेसिंग रेड' पेंट स्कीम से पहचाना जाता है। इसमें F 450 GS की सिग्नेचर X-शेप्ड LED हेडलाइट, फ्रंट बीक और अपराइट एडवेंचर-टूरर रुख बरकरार रखा गया है। इसके अलावा क्लियर रैली विंडस्क्रीन, ब्लैक हैंडगार्ड्स, ऑफ-रोड फुटपेग्स और प्लास्टिक इंजन गार्ड को स्टैंडर्ड फीचर्स में शामिल किया गया है।
टॉप-वेरिएंट GS Trophy की तुलना में F 450 GS Sport में क्या अंतर हैं?
हालांकि F 450 GS Sport अपने से महंगे GS Trophy वेरिएंट के साथ स्पोर्ट सस्पेंशन और राइडिंग मोड्स प्रो जैसे कई उपकरण शेयर करता है। फिर भी दोनों वेरिएंट्स में कुछ अहम अंतर देखने को मिलते हैं:- क्लच सिस्टम: टॉप-स्पेक GS Trophy वेरिएंट में बीएमडब्ल्यू का ईजी राइड क्लच सिस्टम मिलता है, जो 'Sport' ट्रिम में उपलब्ध नहीं है। स्पोर्ट वेरिएंट में पारंपरिक क्लच सेटअप के साथ गियर शिफ्ट असिस्टेंट प्रो दिया गया है।
- इंजन गार्ड और विंडस्क्रीन: GS Trophy में प्रीमियम एल्यूमीनियम इंजन गार्ड और टिंटेड रैली विंडस्क्रीन मिलती है। जबकि Sport वेरिएंट में प्लास्टिक इंजन गार्ड और क्लियर विंडस्क्रीन दी गई है।
इसके इंजन, पावर और वजन के आंकड़े कैसे हैं?
मैकेनिकल फ्रंट पर कंपनी ने इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है:- इंजन और परफॉर्मेंस: इस नए वेरिएंट में भी F 450 GS रेंज वाला ही 420cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 48 bhp की मैक्सिमम पावर और 43 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
- वजन और सीट हाइट: बीएमडब्ल्यू मोटोराड के अनुसार, बाइक का अनलेडन वेट (बिना ईंधन और सामान के वजन) 178 किग्रा है। और इसकी सीट हाइट 845 मिमी रखी गई है।