सब्सक्राइब करें

Discount on Renault Cars: जल्दी खरीद लें रेनो की कार, नवंबर में कंपनी दे रही 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 06 Nov 2022 03:09 PM IST
सार

फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से नवंबर महीने में भी बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की हैचबैक, एमपीवी और एसयूवी को अच्छी कीमत पर 30 नवंबर तक खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Buy Renault car early, in November the company is giving a discount of up to 35 thousand rupees
भारत में रेनो की कारें - फोटो : renault india

रेनो की ओर से नवंबर महीने में भी कारों पर ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स का फायदा 30 नवंबर 2022 तक उठाया जा सकता है। कंपनी की ओर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पारेट बोनस के तहत डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है, आइए जानते हैं।

Trending Videos

रेनो क्विड

Buy Renault car early, in November the company is giving a discount of up to 35 thousand rupees
रेनो क्विड पर नवंबर में डिस्काउंट - फोटो : renault india

रेनो की छोटी हैचबैक कार क्विड पर नवंबर 2022 में 30 हजार रुपये के बेनिफिट्स की घोषणा की गई है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक चुनिंदा वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 10 हजार रुपये के अलावा आरएक्सई को छोड़कर सभी पर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए पांच हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.64 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रेनो ट्राइबर

Buy Renault car early, in November the company is giving a discount of up to 35 thousand rupees
रेनो ट्राइबर पर नवंबर में डिस्काउंट - फोटो : renault india

कंपनी की सात सीटर कार पर नवंबर महीने में सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किये जा रहे हैं। इस कार को खरीदने पर 35 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। ऑफर के मुताबिक इस कार के चुनिंदा वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट दिया जा रहा है। किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए पांच हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सात सीटर एमपीवी ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

रेनो काइगर

Buy Renault car early, in November the company is giving a discount of up to 35 thousand rupees
रेनो काइगर पर नवंबर में डिस्काउंट - फोटो : renault india

रेनो की कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर भी नवंबर महीने में डिस्काउंट दिया जा रहा है। एसयूवी पर दस हजार रुपये का एक्सचेंज कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए पांच हजार रुपये का ऑफर भी दिया जा रहा है। रेनो की एमपीवी की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
 

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed