Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BYD Denza D9 Launched, 730km Range, Luxury Seats, Premium Features

नौ मिनट में चार्ज और 730 किमी रेंज: भारत में BYD डेंजा D9 लॉन्च, जानें लग्जरी फीचर्स; जो इसे बनाते हैं खास

Fri, 13 Nov 2026 03:42 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 13 Nov 2026 03:42 PM IST
सार

  • बीवाईडी ने भारत में डेंजा D9 लॉन्च की।
  • 730KM की क्लेम्ड रेंज मिलेगी।
  • 115.07kWh की ब्लेड बैटरी है।
  • 7-सीटर केबिन में लग्जरी फीचर्स से लैस।

विज्ञापन
BYD Denza D9 Launched, 730km Range, Luxury Seats, Premium Features
देश में लॉन्च हुई डेंजा D9 इलेक्ट्रिक - फोटो : denza

विस्तार

लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए बाजार में एक और धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवायडी) के लग्जरी ब्रांड डेंजा (Denza) ने भारत में अपनी शानदार इलेक्ट्रिक एमपीवी डेंजा डी9 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह पूरी तरह से इंपोर्ट होकर भारत आएगी और एक ही फुल-लोडेड वैरिएंट में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग दस हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू कर दी है। 730 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज, 7-सीटर केबिन और पीछे की रो में मसाज वाली कैप्टन सीट्स इसकी खासियत हैं।

विज्ञापन


115.07kWh बैटरी और 730KM की क्लेम्ड रेंज

  • डेंजा D9 में 115.07kWh की बीवायडी ब्लेड बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार फुल चार्ज होने पर NEDC साइकिल के तहत 730 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
  • विज्ञापन
  • इस इलेक्ट्रिक एमपीवी में सिंगल मोटर सेटअप मिलता है। यह मोटर 462bhp की अधिकतम पावर और 365Nm का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह गाड़ी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साथ ही कंपनी ने चार्जिंग के लिए डेंजा D9 में 11kW AC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 10 से 97% तक चार्ज करने में सिर्फ 9 मिनट लगते हैं। यह कंपनी की ओर से बताया गया चार्जिंग दावा है।


5.25 मीटर लंबी है इलेक्ट्रिक एमपीवी
डेंजा D9 का आकार इसे एक बड़ी और प्रीमियम एमपीवी बनाता है। इसकी लंबाई 5,250 मिमी, चौड़ाई 1,960 मिमी और ऊंचाई 1,900 मिमी है। इसका व्हीलबेस 3,110 मिमी है। इसमें 689 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यानी सात लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ सामान रखने के लिए भी अच्छी जगह दी गई है।

7-सीटर केबिन में मसाज और वेंटिलेशन वाली सीटें

  • डेंजा डी9 में 2+2+3 लेआउट के साथ सात लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके केबिन में Nappa लेदर का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी रो में पावर्ड कैप्टन सीट्स मिलती हैं।
  • इन सीटों में वेंटिलेशन, मसाज, मेमोरी और ओटोमन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ओटोमन फीचर की मदद से पीछे बैठने वाले यात्री अपने पैरों को आराम देने के लिए सीट के साथ फुटरेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।


बड़ी स्क्रीन और 16-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम

  • फीचर्स की बात करें तो डेंजा D9 में 15.6-इंच की टचस्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 16-स्पीकर वाला Devialet साउंड सिस्टम मिलता है।
  • गाड़ी में रेफ्रिजरेटर और ड्यूल सनरूफ भी दिए गए हैं। ये फीचर्स इसके केबिन को ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम बनाते हैं।


सेफ्टी के लिए कौन-फीचर्स से है लैस?

  • सुरक्षा के लिहाज से डेंजा D9 में नौ एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके साथ एडीएएस यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के फीचर्स भी मिलते हैं। ये तकनीक ड्राइविंग के दौरान चालक को अलग-अलग स्थितियों में सहायता देने के लिए बनाई गई है।
  • कंपनी इस इलेक्ट्रिक एमपीवी के साथ छह साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। वारंटी की अवधि या दूरी में से जो पहले पूरी होगी, वह लागू होगी।


किन लग्जरी गाड़ियों से होगा मुकाबला?
भारत में डेंजा D9 लग्जरी एमपीवी को टक्कर देगी। इसमें टोयोटा वेलफायर, मर्सिडीज वी-क्लास और एमजी एम9 जैसे मॉडल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed