होंडा CR-V की नई पीढ़ी से उठा पर्दा: पहले से ज्यादा माइलेज और पावर के साथ आएगी एसयूवी, क्या होंगी खूबियां?
- कोव 650RR का EICMA 2026 में अनावरण हुआ।
- 645cc इनलाइन-फोर इंजन मिल सकता है।
- 108.7 हॉर्सपावर की पावर मिल सकती है।
- टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है।
विस्तार
स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए एक नई सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल पेश की गई है। कोव ने EICMA 2026 में अपनी नई 650RR से पर्दा उठाया है। इस बाइक में 645cc का इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 108.7 हॉर्सपावर की पावर और 60Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी ने इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा बताई है। सड़क और ट्रैक, दोनों तरह के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह बाइक 2027 में ग्लोबल मार्केट में आने के लिए तैयार है। हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
नया 645cc इनलाइन-फोर इंजन
कोव 650RR में नया विकसित 645cc, लिक्विड-कूल्ड, 16-वाल्व, DOHC इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है। यह इंजन 13,000rpm पर 108.7 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 11,000rpm पर 60Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल दिया गया है। इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, बाइक की टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है।
KOVE「650RR」正式スペック公表、出力107bhp・車重195kg 中国KOVEが645cc並列4気筒スーパースポーツ「650RR」の詳細スペックを公表。2025年のEICMAで報じられた123bhp・185kg未満という数値から、性能値が下方修正された。 最高出力は107bhp/13,000rpmとなり、CBR600RR(119bhp)やZX-6R(115bhp)を下回る形に。数値変更についてKOVEからの説明はない。足まわりも、2025年仕様の電子制御セミアクティブサスとブレンボ製キャリパーから、機械式調整サスとTaisko製4ピストンキャリパーへ変更されている。 コーナリングABS、トラクションコントロール、アップ/ダウン対応クイックシフターを標準装備。6インチTFTは前後カメラと連動し、ドラレコ機能や死角監視にも対応する。 MCNは、車重は2車と同等であり、KOVEらしい価格設定となれば技術的進歩の少ないクラスで存在感を示せると評している。 【車重:195kg(装備重量)/シート高:810mm/タンク:17L/出力:107bhp/13,000rpm/トルク:44lb.ft(約60Nm)/11,000rpm/最高速:162mph(約261km/h)/価格:未発表】 出典:MCN(英国)※英文記事 https://t.co/G3xVvJ3Bp4
— モトバイ|失敗しないバイク用品ガイド (@motorbikejp) November 13, 2026
तीन राइडिंग मोड और बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर
साथ ही कोव 650RR में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। इनमें स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और कस्टम मोड शामिल हैं। बाइक में बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है। इसकी मदद से राइडर बिना क्लच दबाए गियर ऊपर और नीचे कर सकता है। ट्रांसमिशन में स्लिपर क्लच भी शामिल है।
क्या-क्या है खास?
- इस बाइक को ट्विन-स्पार फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें इंजन भी फ्रेम के मजबूत हिस्से के रूप में काम करता है। बाइक में एल्युमिनियम सबफ्रेम और एल्युमिनियम स्विंगआर्म दिया गया है।
- सस्पेंशन की बात करें तो आगे मैकेनिकली एडजस्ट होने वाला सस्पेंशन मिलता है। वहीं, पीछे हाइड्रोलिक डैंपिंग एडजस्टमेंट वाला मोनोशॉक दिया गया है।
- ब्रेकिंग के लिए आगे ट्विन फ्लोटिंग डिस्क के साथ चार-पिस्टन कैलीपर और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है। सुरक्षा और बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें सिक्स-एक्सिस IMU, कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं।
- सीटिंग के मामले में कोव 650RR का कर्ब वजन 195 किग्रा है। इसकी सीट की ऊंचाई 810 मिमी रखी गई है। बाइक में 17 लीटर का एल्युमिनियम फ्यूल टैंक मिलता है। इसके अलावा इसका व्हीलबेस 1,408 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 130 मिमी है।
फीचर्स के मामले में कैसी है बाइक?
- फीचर्स की बात करें तो बाइक में छह इंच की टीएफटी इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन दी गई है। इसमें कंपनी का मोटोप्ले कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है, जो ब्लूटूथ और वाई-फाई को सपोर्ट करता है।
- इसके अलावा बाइक में फ्रंट और रियर कैमरा भी दिए गए हैं। सुरक्षा से जुड़े अन्य फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन-चेंज असिस्टेंस शामिल हैं।
कब शुरू होगी डिलीवरी?
- ग्लोबल मार्केट में कोव 650RR की डिलीवरी 2027 की तीसरी तिमाही से शुरू होने वाली है। हालांकि, कंपनी ने अभी अलग-अलग बाजारों के लिए इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
- भारत में इस बाइक को लॉन्च करने को लेकर भी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ऐसे में भारतीय खरीदारों के लिए अभी यह बाइक सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया गया नया मॉडल है।
