फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BYD SUV Cleverly Escapes Parking Fine by Driving Away on Three Wheels Using Smart Suspension Tech

चालान से बचने के लिए BYD SUV ने किया गजब का कारनामा: सिर्फ तीन पहियों पर चल पड़ी कार! चीन का वीडियो वायरल

Sat, 24 Oct 2026 07:10 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 24 Oct 2026 07:10 PM IST
सार

  • चीन में BYD की एक SUV का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
  • इस वीडियो में ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार SUV व्हील क्लैंप से बचने के लिए एक पहिया हवा में उठाकर तीन पहियों पर चलती दिखाई देती है।

विज्ञापन
BYD SUV Cleverly Escapes Parking Fine by Driving Away on Three Wheels Using Smart Suspension Tech
BYD SUV Drives On Three Wheels - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन में बीवाईडी (BYD) की एक एसयूवी ने पार्किंग एनफोर्समेंट अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी पर लगे व्हील क्लैंप (पहिये पर लगने वाला ताला) को मात दे दी। जिंशा टाउन, लियानयुंगंग की इस घटना में फंगचेंगबाओ बाओ 8 (Fangchengbao Bao 8) नाम की एक ऑफ-रोड एसयूवी अपने एक पहिये को हवा में उठाकर तीन पहियों पर ही पार्किंग स्थल से बाहर निकलती नजर आई। 

विज्ञापन

 

BYD की इस एसयूवी ने तीन पहियों पर चलने का यह कारनामा कैसे किया?

इस अनोखे ड्रामे के पीछे BYD की एडवांस DiSus-P अल्ट्रा सस्पेंशन टेक्नोलॉजी का कमाल है। इस सिस्टम में डुअल-वाल्व डैम्पर्स दिए गए हैं, जो वाहन को जरूरत पड़ने पर किसी एक पहिये को जमीन से ऊपर उठाने की अनुमति देते हैं।
विज्ञापन
  • सस्पेंशन की खासियत: इस सिस्टम को मूल रूप से इसलिए विकसित किया गया था ताकि बिना जैक के भी आसानी से टायर बदला जा सके या ऑफ-रोडिंग के दौरान किसी रास्ते में बाधा आने पर पहिये को ऊपर उठाया जा सके।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लिफ्टिंग पावर: BYD के अनुसार, यह सिस्टम 19,000 पाउंड से अधिक की लिफ्टिंग फोर्स पैदा कर सकता है और किसी पहिये को 24 घंटे तक हवा में लटकाए रख सकता है। हालांकि, यह सिर्फ 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक ही काम करता है, यही वजह है कि वीडियो में यह Bao 8 कम स्पीड पर चलती दिखाई दी। 
 

पार्किंग जुर्माने से बचने में यह तकनीक कैसे काम आई?

कम रफ्तार पर पहिया उठाकर गाड़ी चलाने से न केवल फ्लैट टायर होने पर बिना नुकसान के सुरक्षित स्थान तक पहुंचा जा सकता है। बल्कि इस मामले में इसका एक और फायदा सामने आया। पहिया हवा में उठ जाने की वजह से व्हील क्लैंप सड़क के संपर्क से पूरी तरह दूर हो गया। जिससे एसयूवी बिना किसी परेशानी के वहां से भाग निकली। 
  • इस सिस्टम का सस्पेंशन एडजस्टमेंट ट्रैवल 200 मिमी तक है। 
  • जबकि एक पहिये को अधिकतम 300 मिमी (लगभग 1 फुट) तक ऊपर उठाया जा सकता है 
  • इसकी अधिकतम लिफ्टिंग क्षमता 9 मीट्रिक टन है।
 

प्रशासन इस तरह की चालाकियों से निपटने के लिए क्या उपाय कर रहा है?

इस घटना के बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पुलिस अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाने के लिए रिमोट-कंट्रोल रिकवरी रोबोट का सहारा ले सकती है। यदि चीन के पार्किंग निरीक्षकों को व्हील क्लैंप के अलावा किसी अन्य विकल्प की तलाश करनी पड़े, तो वे अमेरिका के कुछ हिस्सों में इस्तेमाल होने वाले 'बार्नकल' जैसे उपकरणों पर विचार कर सकते हैं। यह डिवाइस मजबूत सक्शन कप का उपयोग करके गाड़ी की विंडशील्ड पर चिपक जाता है और ड्राइवर का विजन ब्लॉक कर देता है। हालांकि यह गाड़ी को आगे बढ़ने से नहीं रोकता, लेकिन इसके बिना देखना नामुमकिन हो जाता है और उचित उपकरणों के बिना इसे हटाना बेहद कठिन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed