सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Care tips in summer, Simple Tips Prevent Your Dark Car's Paint From Fading

Car Care Tips: गर्मियों में फीकी न पड़ जाए आपकी कार का रंग, पेंट को फेड होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 24 Apr 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Car Paint Protection Tips: डार्क कलर की कारें, जैसे ब्लैक, ब्लू या डार्क ग्रे दिखने में जितनी स्टाइलिश होती हैं, गर्मियों में उनकी देखभाल उतनी ही मुश्किल होती है। माना जाता है कि ये कलर यूवी किरणों और गर्मी को ज्यादा सोखते हैं, जिससे पेंट ऑक्सीडेशन का शिकार होकर डल पड़ सकता है, लेकिन नियमित वैक्सिंग, सही पार्किंग जैसे कुछ आसान टिप्स को अपनाकर इनसे बचा जा सकता है। जानिए अपनी कार की रंग को सुरक्षित रखने के कुछ आसान तरीके...
 

Car Care tips in summer, Simple Tips Prevent Your Dark Car's Paint From Fading
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

How to prevent car paint fading: गर्मियों में कार को सीधी धूप से बचाने का सबसे असरदार उपाय है कि कार को गैरेज, बेसमेंट या छायादार जगह पर पार्क करें। लेकिन जरूरी नहीं है कि सब जगह छाया हो, ऐसे में आप कवर की मदद ले सकते हैं। पार्किंग में पेड़ों के नीचे पार्किंग से बचें।
Trending Videos


कार कवर का सही इस्तेमाल
अगर आपकी कार खुले में खड़ी रहती है, तो कोशिश करें कि  कवर अच्छी क्वालिटी का रिफ्लेक्टिव हो। यह UV किरणों को ब्लॉक करता है, गर्मी कम करता है और कार को धूल से बचाता है। ध्यान रखें कि कवर साफ हो, ताकि खरोंच न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटेक्टिव कोटिंग से बढ़ाएं सुरक्षा
डार्क कलर कारों के लिए वैक्स, पेंट सीलेंट, सिरेमिक कोटिंग या पीपीएफ जैसी प्रोटेक्टिव लेयर जरूरी माने जाते है। ये पेंट और धूप के बीच ढाल का काम करती हैं और लंबे समय तक चमक बनाए रखती हैं।

सही तरीके से करें कार की सफाई
नियमित सफाई न करने से धूल और गंदगी कार पर ही जमा रहती है, जो धूप में पेंट को  नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए पीएच-बैलेंस्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें, सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़ा लें और कार को सीधी धूप में धोने से बचें।

इंटीरियर को रखें ठंडा
कार के अंदर का तापमान भी पेंट पर असर डाल सकता है। यही वजह है कि विंडशील्ड सनशेड, विंडो टिंट और डैशबोर्ड कवर का इस्तेमाल करके केबिन को ठंडा रखा जा सकता है।

हार्श केमिकल्स से करें परहेज
सस्ते या तेज केमिकल वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स पेंट की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के कार केयर प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed