लंबे समय तक खड़ी कार की बैटरी नहीं होगी खराब: अपनाएं ये आसान टिप्स, बचेंगे इमरजेंसी में होने वाली परेशानी से
कई बार कार का इस्तेमाल न होने पर उसकी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और इमरजेंसी के वक्त कार स्टार्ट न होने की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। तो क्या आपकी कार भी कई दिनों तक एक ही जगह खड़ी रहती है? जानिए कार बैटरी की उम्र बढ़ाने, उसे अचानक डाउन होने से बचाने और देखभाल करने के सबसे आसान व कारगर उपाय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर लोग रोजाना चलाने के लिए नहीं खरीदते, वह कहीं दूर आने-जाने के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कभी-कभी लंबे समय तक खड़ी रहती हैं। ऐसे में कार की बैटरी पर भी असर पड़ सकता है। खासकर लंबे समय तक कार स्टार्ट न होने पर बैटरी कमजोर पड़ सकती है और जरूरत के समय कार स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है।अगर आपकी कार भी कई-कई दिनों तक खड़ी रहती है, तो बैटरी की सही देखभाल करना जरूरी है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप बैटरी को बेहतर स्थिति में रख सकते हैं और इमरजेंसी के समय होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। यहां जानिए कार की बैटरी को लंबे समय तक ठीक रखने के आसान तरीके।
1. बैटरी टर्मिनल को हमेशा रखें साफ
- कार की बैटरी में दो टर्मिनल (पॉजिटिव और नेगेटिव) दिए जाते हैं, जिनका मुख्य काम बैटरी की पावर को गाड़ी के इलेक्ट्रिकल सिस्टम तक पहुंचाना होता है।
- गंदगी से नुकसान: समय के साथ इन टर्मिनल्स पर गंदगी और केमिकल जमाव आ जाता है, जिससे करंट सही से फ्लो नहीं हो पाता।
- उपाय: बैटरी के दोनों टर्मिनल्स को हमेशा साफ और जंग-मुक्त रखना चाहिए ताकि पावर की सप्लाई में कोई रुकावट न आए।
2. वाटर लेवल समय-समय पर करें चेक
- हालांकि आज बाजार में मिलने वाली ज्यादातर कार बैटरियों को मेंटेनेंस फ्री बताकर बेचा जाता है, जिनमें पानी डालने की जरूरत नहीं मानी जाती है।
- देखभाल जरूरी: अगर आप चाहते हैं कि आपकी बैटरी लंबे समय तक बिना किसी खराबी के चले, तो समय-समय पर इसका वाटर लेवल जरूर चेक करते रहें।
- आरओ पानी का इस्तेमाल: अगर बैटरी में पानी कम लगे, तो उसमें जरूरत के हिसाब से शुद्ध आरओ का पानी (या डिस्टिल्ड वाटर) भरा जा सकता है।
3. हर 3 से 4 दिन में कार जरूर स्टार्ट करें
- कई बार लोग ईंधन बचाने के चक्कर में खड़ी कार को हफ्ते-दस दिन तक छूते भी नहीं हैं। बैटरी को सही स्थिति में रखने के लिए कार का चलना या स्टार्ट होना जरूरी है।
- कार स्टार्ट रखें: भले ही आपको कार कहीं लेकर न जानी हो, फिर भी हर तीन से चार दिन में कार को कुछ देर के लिए स्टार्ट करके छोड़ दें।
- चार्जिंग का मौका: कुछ देर गाड़ी स्टार्ट रहने से अल्टरनेटर के जरिए बैटरी को खुद-ब-खुद रीचार्ज होने का मौका मिल जाता है और बैटरी एक्टिव रहती है।
4. टर्मिनल्स पर करें वैसलीन का उपयोग
- बैटरी टर्मिनल्स को एसिडिक जमाव और गंदगी से बचाने के लिए एक बहुत ही घरेलू और आसान तरीका आजमाया जा सकता है।
- पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल: बैटरी टर्मिनल्स को साफ करने के बाद उन पर वैसलीन या पेट्रोलियम जेली लगा दें।
- फायदा: इससे टर्मिनल्स पर जमने वाले एसिड और कार्बन में कमी आती है, नमी से बचाव होता है और बैटरी गंदगी से सुरक्षित रहती है।