सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Delhi Road Accident Highlights Why Proper Motorcycle Safety Gear Is Critical

Safety Gear: सड़क के जानलेवा गड्ढों से बचाएगा आपकी जान, बाइक चलाते समय इन पांच सुरक्षा उपकरणों को कभी न भूलें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Fri, 06 Feb 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Motorcycle Safety Gear: इस लेख में हम बताएंगे कि फुल-फेस हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, राइडिंग ग्लव्स, आर्मर्ड जैकेट, नी-गार्ड्स और एंकल प्रोटेक्शन वाले जूते जैसे सेफ्टी गियर हादसे के समय गंभीर चोट या मौत के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। खासतौर पर रात में बाइक चलाते समय सही लाइटिंग, टायर की अच्छी पकड़ और चमकदार गियर बाइक सवार को सड़क पर साफ दिखाई देने में मदद करते हैं।

Delhi Road Accident Highlights Why Proper Motorcycle Safety Gear Is Critical
Motorcycle Safety Gear - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के जनकपुरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें कैलाशपुरी निवासी कमल की जान चली गई। कमल एक बैंक कर्मचारी थे जो रात में रोहिणी में अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे, जिसके बाद रास्ते में उनकी बाइक जल बोर्ड के खुले गड्ढे में गिर गई और उनकी मौत हो गई। यह हादसा हमें याद दिलाता है कि सड़क पर चलते समय सुरक्षा कितनी जरूरी है। बेशक, खराब सड़कों के लिए प्रशासन जिम्मेदार है, लेकिन सेफ्टी गियर्स (सुरक्षा उपकरण) मुसीबत के वक्त हमारी जान बचाने में सबसे बड़े मददगार साबित होते हैं।

Trending Videos

1. हेलमेट: केवल चालान से बचने के लिए नहीं

अक्सर जब बाइक किसी गड्ढे में गिरती है तो सिर का पिछला हिस्सा या कनपटी (कान के ऊपर का हिस्सा) सीधे जमीन या हैंडल से जोर से टकराती है। इससे बचने के लिए ये सुरक्षा उपाय सभी को अपनाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुल फेस हेलमेट: हमेशा ऐसा हेलमेट पहनें जो पूरे चेहरे को ढकता हो और जिस पर ISI का निशान हो। यह न केवल आपके सिर को चोट से बचाता है, बल्कि आपके जबड़े और चेहरे को भी पूरी तरह सुरक्षित रखता है।
एंटी फॉग वाइसर: हेलमेट का शीशा ऐसा होना चाहिए जिस पर रात के समय या धुंध में धुंधलापन न आए। अगर शीशा साफ होगा तो आपको दूर से ही सड़क का गड्ढा दिख जाएगा और आप समय रहते संभल पाएंगे।

2. रिफ्लेक्टिव गियर 

हादसा कब हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन अक्सर देखा गया है कि रात के अंधेरे में एक्सीडेंट ज्यादा होते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अंधेरे में गहरे रंग के कपड़े पहनने से बाइक सवार किसी को दिखाई नहीं देता। सुरक्षित रहने के लिए ये तरीके अपनाएं।
चमकदार पट्टियां (रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स): अपने हेलमेट या जैकेट पर ऐसी चमकदार टेप लगाएं जो लाइट पड़ते ही चमकने लगे। इससे पीछे से आने वाली गाड़ियों को दूर से ही पता चल जाएगा कि आगे कोई बाइक जा रही है।
चमकदार रंग के कपड़े (नियॉन गियर): रात में बाइक चलाते समय चमकदार पीले या नारंगी रंग की जैकेट पहनें। ये रंग अंधेरे में बहुत साफ नजर आते हैं जिससे दूसरे लोग आपसे टकराने से बचेंगे।
जुगनू जैसी जैकेट (हाई-विज वेस्ट): रात के लिए खास तौर पर बनी चमकदार जैकेट पहनें। जैसे ही इस पर किसी गाड़ी की रोशनी पड़ती है तो यह जुगनू की तरह चमकने लगती है और आप सड़क पर बिल्कुल साफ़ दिखाई देने लगते हैं।
हेलमेट और बाइक पर टेप: अपने हेलमेट के पीछे और बाइक की बॉडी पर भी चमकदार टेप चिपकाएं। इससे कम रोशनी वाली जगह पर भी आपकी मौजूदगी का पता आसानी से चल जाएगा।

3. राइडिंग ग्लव्स

अक्सर जब भी कोई बाइक से गिरता है तो खुद को बचाने के लिए वह सबसे पहले अपने दोनों हाथ जमीन पर टिकाने की कोशिश करता है। ऐसे में हाथों को सुरक्षित रखने के लिए अच्छे दस्ताने (ग्लव्स) बहुत जरूरी हैं।
हथेली की सुरक्षा: अच्छी क्वालिटी के दस्तानों में हथेली के पास प्लास्टिक या सख्त पैड लगे होते हैं। अगर आप सड़क पर गिरते हैं, तो ये पैड आपको सड़क पर फिसलने में मदद करते हैं और आपकी हथेली की खाल को छिलने से बचा लेते हैं।
उंगलियों के जोड़ की सुरक्षा: दस्तानों में उंगलियों के जोड़ों के ऊपर एक सख्त कवच लगा होता है। यह कवच गिरने के जोर को सोख लेता है जिससे उंगलियों की हड्डियां टूटने से बच जाती हैं।

4. राइडिंग जैकेट और नी-गार्ड्स

जब बाइक किसी गड्ढे में गिरती है तो अक्सर सवार बाइक से छिटक जाता है या फिर भारी बाइक उसके ऊपर गिर जाती है। ऐसी स्थिति में शरीर को बचाने के लिए ये गियर्स बहुत काम आते हैं।
झटके से बचाव: खास तौर पर बनी आर्मर्ड जैकेट में कंधे, कोहनी और पीठ पर सख्त पैड (प्रोटेक्टर्स) लगे होते हैं। जनकपुरी जैसे हादसे में, जहां इंसान अचानक नीचे गिरता है, ये पैड्स गिरने के जोर को अपने ऊपर ले लेते हैं। इससे शरीर के अंदरूनी अंगों और रीढ़ की हड्डी को गंभीर चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।
सुरक्षित जैकेट: इन जैकेट्स को इस तरह बनाया जाता है कि सड़क पर रगड़ लगने पर भी ये फटती नहीं हैं और आपके शरीर की खाल को छिलने से बचा लेती हैं।
घुटनों की सुरक्षा: सिर की तरह घुटनों को बचाना भी बहुत जरूरी है। बाइक से गिरते समय हाथ के बाद सबसे पहले घुटने ही जमीन से टकराते हैं। नी गॉर्ड्स पहनने से घुटने की कटोरी टूटने से बच जाती है और पैरों को गंभीर चोट नहीं लगती।

5. बाइक लाइटिंग और टायर की स्थिति

सड़क पर सुरक्षा के लिए बाइक की कंडीशन भी उतनी ही जरूरी है जितने आपके कपड़े। इन दो बातों का खास ख्याल रखें।
तेज रोशनी वाली हेडलाइट (एलईडी हेडलाइट्स): अगर आपकी बाइक की लाइट कमजोर है तो रात में आपको सामने आने वाला गड्ढा या रुकावट दिखाई नहीं देगी। हमेशा अच्छी रोशनी वाली हेडलाइट इस्तेमाल करें और उसे सही दिशा (अलाइनमेंट) पर सेट रखें, ताकि रोशनी सीधे सड़क पर पड़े और आपको सब कुछ साफ दिखे।
टायर की पकड़ और हवा: घिसे हुए टायर जानलेवा हो सकते हैं। अगर टायर नए जैसे होंगे और उनमें हवा का दबाव (प्रेशर) सही होगा तो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक फिसलेगी नहीं और आप गिरने से बच जाएंगे।
एक सबसे जरूरी बात: सच तो यह है कि कोई भी हेलमेट या जैकेट सड़क की खराब इंजीनियरिंग (जैसे खुले गड्ढे) का पूरा इलाज नहीं है लेकिन ये चीजें हादसे के वक्त आपकी जान बचने की उम्मीद को 70% से 80% तक बढ़ा देती हैं।

6. सड़क पर अपनी सुरक्षा के लिए कुछ सुझाव

लाइट का सही इस्तेमाल: रात में गाड़ी चलाते समय अपनी हेडलाइट का सही इस्तेमाल करना सीखें। शहर के अंदर, जहां काम चल रहा हो, वहां बहुत सावधानी बरतें। अपनी लाइट को इस तरह रखें कि आपको सड़क की गहराई और छोटे गड्ढे भी साफ नजर आ सकें।
अनजान रास्तों पर धीमी रफ्तार: अगर आप किसी ऐसे रास्ते पर हैं जहां आप रोज नहीं जाते तो वहां अपनी बाइक की स्पीड कम रखें।
चेतावनी संकेतों पर ध्यान दें: अगर सड़क किनारे 'काम चल रहा है' या कोई और बोर्ड दिखे तो भले ही सामने सड़क साफ दिख रही हो, फिर भी तुरंत अपनी गाड़ी धीमी कर लें। कई बार गड्ढे अचानक सामने आ जाते हैं और धीमी रफ्तार में ही आप खुद को संभाल सकते हैं।

7. एंकल प्रोटेक्शन वाले जूते (राइडिंग बूट्स)

अक्सर जब बाइक फिसलती है या गड्ढे में गिरती है तो भारी बाइक सवार के पैर के ऊपर ही गिर जाती है और पैर नीचे दब जाता है। ऐसी स्थिति में साधारण चप्पल या पतले जूते आपके टखने (एंकल) की हड्डी को बिल्कुल नहीं बचा पाते। इससे बचने के लिए मजबूत और ऊंचे जूते पहनना बहुत जरूरी है। ये जूते न केवल आपके टखने को सहारा देते हैं, बल्कि पैर को मुड़ने या बाइक के नीचे दबकर कुचलने से भी बचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed