सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   honda cars comes with upto rs 73000 discount in july 2023, honda city amaze

Honda Car Discount: बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं होंडा की कारें, जुलाई में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 05 Jul 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

होंडा की ओर से जुलाई महीने में सभी कारों पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं।
 

honda cars comes with upto rs 73000 discount in july 2023, honda city amaze
For Reference Only - फोटो : honda cars
विज्ञापन

विस्तार

जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से देशभर में अपनी कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से जुलाई महीने में किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Trending Videos

 
होंडा अमेज
होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी जुलाई 2023 में 21000 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से इस कार की 2023 में बनी यूनिट्स पर ही डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्कांउट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 12296 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में छह हजार रुपये की छूट दी जा रही है। होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार की कीमत 7.05 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
 
होंडा सिटी
पांचवीं पीढ़ी की सिटी को खरीदने पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर अधिकतम 73000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्काउंट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 10946, कार एक्सचेंज पर 10 हजार रुपये बोनस के साथ ही अगर होंडा की कार एक्सचेंज करते हैं तो 20 हजार रुपये का बोनस, कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये, कॉर्पोरेट डिस्कांउट में आठ हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। होंडा सिटी की पांचवीं पीढ़ी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 11.57 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
 
होंडा सिटी हाईब्रिड
होंडा की ओर से सिटी के हाइब्रिड वैरिएंट पर जुलाई महीने में किसी भी तरह का कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है। वहीं कंपनी ने अपनी नई एसयूवी एलिवेट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। सितंबर महीने में कंपनी इस नई एसयवी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed