सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto Sales Record: 4.5 Lakh Cars Sold March 2026, Maruti & Tata Lead Market

Auto Sales Record: भारतीय ऑटो बाजार में टूटा रिकॉर्ड, मार्च में बिकीं 4.50 लाख कारें; इन कंपनियों का रहा दबदबा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 02 Apr 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Indian Auto Sales March 2026 Report: गैस की कमी और वैश्विक तनाव जैसी बाधाएं भी भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की रफ्तार नहीं रोक पाईं । मार्च 2026 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने 16.27% की भारी उछाल दर्ज की है। । FY27 के लिए इंडस्ट्री का आउटलुक सकारात्मक है, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव और लागत बढ़ोतरी जोखिम बने हुए हैं।
 

Auto Sales Record: 4.5 Lakh Cars Sold March 2026, Maruti & Tata Lead Market
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Best selling cars in India: मार्च 2026 में भारतीय कार बाजार ने 4,50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है, जो पिछले साल की तुलना में 63 हजार यूनिट अधिक है। इसमें पहली स्थान पर मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स दूसरे और महिंद्रा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ह्ययूंदै और टोयोटा ने चौथा व पांचवा स्थान हासिल कर बाजार की मजबूती को साबित किया है।
Trending Videos


Auto Industry outlook FY27: मार्केट लीडर्स का प्रदर्शन
  • मारुति सुजुकी ने मार्च में 1.78 लाख यूनिट बेचकर अपना पहला स्थान बरकरार रखा। कंपनी की डिजायर FY26 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई, जबकि नए इलेक्ट्रिक मॉडल ई-विटारा को लॉन्च के एक महीने के भीतर दो हजार से अधिक बुकिंग्स मिलना ईवी सेगमेंट में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरे स्थान पर टाटा मोटर्स ने 66 हजार से अधिक यूनिट बिक्री के साथ मजबूत उछाल दर्ज किया। पंच, नेक्सन और नई सिएरा जैसी एसयूवी कंपनी को ग्रोथ का प्रमुख आधार बनीं, जिसमें सिएरा ने लॉन्च के तुरंत बाद एक लाख बुकिंग्स पार कर लीं।
  • तीसरे स्थान पर महिंद्रा एंड महिंद्रा रही, जिसने एसयूवी और एलसीवी सेगमेंट में अब तक का सर्वाधिक वॉल्यूम हासिल किया। वहीं ह्यूंदै मोटर इंडिया ने क्रेटा और वैन्यू जैसे मॉडल्स के दम पर चौथा स्थान बनाए रखा और रिकॉर्ड तिमाही बिक्री दर्ज की।
  • पांचवें स्थान पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर रही, जहां एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में लगातार मांग बनी रही।
BNCAP 5 star rated cars India: उभरती कंपनियों ने भी मारी बाजी
मिड और स्मॉल सेगमेंट की कंपनियों ने भी इस ग्रोथ में अहम योगदान दिया:
  • स्कोडा: जनवरी-मार्च तिमाही में 20,028 यूनिट्स के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
  • किया इंडिया: सेल्टॉस की 5-स्टार बीएनकैप रेटिंग ने बिक्री को 29,112 यूनिट्स तक पहुंचाने में मदद की।
  • रेनो: काइगर और ट्राइबर के दम पर बिक्री में 77 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की।
FY27 के लिए चुनौतियां और अवसर 
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जहां कम इन्वेंटरी और नई लॉन्चिंग्स बाजार को ऊपर ले जाएंगी, वहीं कुछ रिस्क फैक्टर भी मौजूद हैं:
  • चुनौतियां: पश्चिम एशिया में तनाव से लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ सकती है। ईंधन की कीमतों में वृद्धि और ब्याज दरें बढ़ने से पहली बार कार खरीदने वालों पर असर पड़ सकता है।
  • अवसर: भारत-EU और भारत-US फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से एक्सपोर्ट के नए रास्ते खुलेंगे।



 
कंपनी मार्च 2026 (यूनिट) मार्च 2025 (यूनिट) ग्रोथ
मारुति सुजुकी 1,78,211 1,60,016 11.4%
टाटा मोटर्स 66,192 51,616 28.2%
महिंद्रा 60,272 48,048 25.4%
ह्ययंदै 55,064 48,048 14.6%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed