{"_id":"685d4bc1967985e9dc00403b","slug":"honda-city-sport-vs-skoda-slavia-sportline-sedan-comparison-features-performance-price-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honda City Sport Vs Skoda Slavia Sportline: स्टाइलिश सेडान की टक्कर, कौन है ज्यादा दमदार?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda City Sport Vs Skoda Slavia Sportline: स्टाइलिश सेडान की टक्कर, कौन है ज्यादा दमदार?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 26 Jun 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Honda City Sport Vs Skoda Slavia Sportline: सेडान कारों के बीच मुकाबला अब मजेदार हो गया है। हाल ही में भारत में Honda City Sport और Skoda Slavia Sportline को लॉन्च किया गया है। दोनों कारें स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर आमने-सामने हैं। जानिए किस सिडान में ज्यादा पावर, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फील मिलता है।
Honda City Sport Vs Skoda Slavia Sportline
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब कॉम्पैक्ट सिडान सिर्फ कंफर्ट या माइलेज तक सीमित नहीं रह गई हैं। अब ग्राहक स्टाइल और स्पोर्टीनेस की भी मांग कर रहे हैं। इसी रुझान को ध्यान में रखते Honda City Sport और Skoda Slavia Sportline को नए स्पोर्टी अवतार में पेश किया है। आइए जानते हैं भारतीय बाजार में इन कारों के बीच कैसा मुकाबला होने वाला है।
Honda City Sport Vs Skoda Slavia Sportline: किसका डिजाइन शानदार
होंडा सिटी स्पोर्ट एडिशन में ब्लैक-आउट बंपर, ORVM और ग्रे-फिनिश एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग बनाते हैं। इसमें तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिलते हैं।
वहीं, स्कोडा स्लाविया स्पोर्टलाइन एक ही रंग में उपलब्ध है लेकिन इसके डिजाइन एलिमेंट्स ज्यादा एग्रेसिव हैं। ब्लैक ग्रिल, डार्क टेललाइट्स, छोटा स्पॉइलर और ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील इसे यूरोपियन परफॉर्मेंस सिडान जैसा लुक देते हैं।
Honda City Sport Vs Skoda Slavia Sportline: फीचर्स में कौन है आगे
दोनों कारों के इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम है के साथ-साथ रियर AC वेंट्स, वायरलेस कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग, पैडल शिफ्टर्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स कॉमन हैं।
लेकिन स्कोडा स्लाविया इसमें आगे निकलती है। इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिससे यह एक प्रीमियम कार का अहसास देती है।
होंडा सिटी स्पोर्ट अपने सेगमेंट में पहली कारों में रही है जिसने ADAS (लेवल 2) जैसे फीचर्स दिए है। आज भी यह इसे सुरक्षा के मामले में बढ़त दिलाता है।
Honda City Sport Vs Skoda Slavia Sportline: परफॉर्मेंस में कौन दमदार
होंडा सिटी स्पोर्ट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 118 bhp और 145 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स मिलता है, जो शहर की ड्राइविंग के लिए स्मूद अनुभव देता है।
वहीं, स्कोडा स्लाविया स्पोर्टलाइन में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 114 bhp की पावर के साथ 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ यह कार ज्यादा रेस्पॉन्सिव और तेज एक्सीलरेशन देती है। फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में दोनों लगभग बराबर हैं, लेकिन स्लाविया थोड़ी बढ़त बनाती है।
Honda City Sport Vs Skoda Slavia Sportline: प्रैक्टिकलिटी और कीमत
स्लाविया साइज में सिटी थोड़ी लंबी है, लेकिन सिटी स्पोर्ट से ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, बड़ा बूट और लंबा व्हीलबेस ऑफर करती है, जो इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है।
कीमत की बात करें तो होंडा सिटी स्पोर्ट स्लाविया से 90,000 रुपये महंगी है। होंडा सिटी एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जबकि स्लाविया स्पोर्टलाइन अपनी लाइन-अप का स्थायी हिस्सा है।
Trending Videos