हैरियर ईवी को चुनौती देने आ रही iCar 03: भारत में बिना कवर के दिखी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी; इन फीचर्स से होगी लैस
भारतीय बाजार में जल्द ही एक नई दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी की एंट्री हो सकती है, जो टाटा हैरियर ईवी को कड़ी टक्कर दे सकती है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में भारत में बिना किसी कवर के फ्लैटबेड ट्रक पर देखा गया है। आखिर यह कौन-सी इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इसमें क्या खास फीचर्स मिलने वाले हैं? आइए, जानते हैं इसके बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में जल्द एक और दमदार मॉडल की एंट्री हो सकती है। चेरी की iCAUR 03 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में बिना किसी कवर के फ्लैटबेड ट्रक पर देखा गया है। हालिया स्पाई तस्वीरें सामने आने के बाद इसके भारत में लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल भारत में जेएसडब्ल्यू मोटर्स के तहत पेश किया जा सकता है।
iCAUR 03 एक 5-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है और ग्लोबल मार्केट में इसे चेरी के iCAUR ब्रांड के तहत बेचा जाता है। भारत में इसकी एंट्री होती है तो इसका मुकाबला टाटा हैरियर ईवी जैसे मॉडल से हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
बिना कवर के दिखी इलेक्ट्रिक एसयूवी
- iCAUR 03 को हाल ही में भारत में एक फ्लैटबेड ट्रक पर ले जाते हुए देखा गया। खास बात यह रही कि एसयूवी पर कोई कैमोफ्लाज या कवर नहीं था। बिना कवर के भारत में दिखाई देना इस बात का संकेत हो सकता है कि कंपनी इस मॉडल से जुड़ी टेस्टिंग और दूसरी तैयारियां कर रही है।
- हालांकि, सिर्फ स्पाई शॉट के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने वाली है। भारत में बिक्री से पहले जरूरी टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
69.8kWh बैटरी और 418 किमी की रेंज
- चीन-स्पेक iCAUR 03 में 69.8kWh एलएफपी बैटरी पैक दिया जाता है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है। इसका संयुक्त आउटपुट करीब 279bhp और 385Nm है। कंपनी के ग्लोबल स्पेक के अनुसार, यह एसयूवी एनईडीसी साइकिल पर 418 किमी तक की रेंज देती है। इसमें 80kW तक डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
- कुछ अन्य बाजारों में iCAUR 03 अलग पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन के साथ भी उपलब्ध है। ऐसे में भारत में आने वाले मॉडल के बैटरी पैक, मोटर और रेंज से जुड़े आंकड़े अलग हो सकते हैं। फिलहाल भारत-स्पेक की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बड़ी स्क्रीन से ADAS तक कई फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो iCAUR 03 का केबिन काफी टेक्नोलॉजी-फोकस्ड है। ग्लोबल-स्पेक मॉडल में 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 प्रोसेसर पर चलता है।
इसके साथ 9.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 12-स्पीकर इनफिनिटी ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग और Level 2 ADAS भी दिया गया है।
ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार
- iCAUR 03 का डिजाइन और हार्डवेयर इसे सिर्फ शहर में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक SUV तक सीमित नहीं रखते। इसमें अलग-अलग परिस्थितियों के लिए ऑल-टेरेन ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।
- ग्लोबल मॉडल में रीजनरेटिव ब्रेकिंग, आगे मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे एच-आर्म मल्टी-लिंक सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा कैमरा सिस्टम तंग जगहों और खराब रास्तों पर ड्राइविंग में मदद करता है।
- कुछ ग्लोबल-स्पेक मॉडल में 540-डिग्री व्यू कैमरा जैसी सुविधा भी मिलती है, जो आसपास के इलाके और वाहन के निचले हिस्से को देखने में मदद करती है।
भारत में किन कारों से होगा मुकाबला?
- भारत में लॉन्च होने पर iCAUR 03 का मुकाबला इलेक्ट्रिक मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में टाटा हैरियर ईवी समेत दूसरे मॉडलों से हो सकता है। हालिया रिपोर्टों में इसके बॉक्सी डिजाइन, 5-सीटर लेआउट और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को इस सेगमेंट के लिए संभावित चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।
- हालांकि, भारत में इसकी कीमत और पावरट्रेन को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल ग्लोबल-स्पेक के आधार पर ही इसके फीचर्स और क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
लॉन्च और कीमत पर क्या अपडेट?
- जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने अभी iCAUR 03 की भारत लॉन्च डेट या कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारत में बिना कवर के इसका दिखाई देना जरूर संकेत देता है कि मॉडल को लेकर गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन इससे लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं होती।
- अगर इसे भारत में जेएसडब्ल्यू मोटर्स तहत लॉन्च किया जाता है, तो iCAUR 03 अपने बॉक्सी डिजाइन, डुअल-मोटर एडब्ल्यूडी, बड़ी बैटरी, 418 किमी तक की ग्लोबल-मार्केट रेंज और एडवांस्ड फीचर्स के दम पर इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में टाटा हैरियर ईवी के लिए एक नई चुनौती बन सकती है।