फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Is Honda Partnering with Tata Technologies for New Car Development in India?

Honda: क्या टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर नई कारें बनाएगी होंडा? भारतीय बाजार में वापसी की बड़ी तैयारी

Sat, 18 Jul 2026 02:50 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 02:50 PM IST
सार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार से एक बेहद बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। भारत में अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलने को तैयार है। चर्चा है कि स्थानीय भारतीय साझेदार की तलाश कर रही होंडा ने घरेलू बाजार के लिए कारें विकसित करने के लिए टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ हाथ मिला सकती है।

विज्ञापन
Is Honda Partnering with Tata Technologies for New Car Development in India?
Honda Tata and Technologies Partnership - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय कार बाजार में अपनी खोई हुई पकड़ वापस पाने की कोशिश कर रही जापानी वाहन निर्माता Honda (होंडा) अब एक नई रणनीति पर काम करती दिखाई दे रही है। खबर है कि कंपनी भारत के लिए नई कारों के विकास में देश की इंजीनियरिंग कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Tata Technologies Ltd) के साथ साझेदारी कर सकती है।

विज्ञापन

हालांकि दोनों कंपनियों ने इस संभावित साझेदारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टाटा टेक्नोलॉजीज के ताजा वित्तीय नतीजों और होंडा की पहले की रणनीति को देखते हुए यह संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

विज्ञापन


क्या Tata Technologies ने Honda के साथ साझेदारी का संकेत दिया है?

वित्त वर्ष FY27 की पहली तिमाही के नतीजों में टाटा टेक्नोलॉजीज ने बताया कि एक प्रमुख जापानी ऑटोमोबाइल ओरिजिनल इक्यूप्मेंट मैन्युफेक्चरर (OEM) ने कंपनी को पूरे वाहन के विकास का प्रोजेक्ट सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कंपनी ने उस जापानी वाहन निर्माता का नाम सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन रिपोर्ट में माना गया है कि यह कंपनी होंडा हो सकती है।

अगर ऐसा होता है, तो यह पहला मौका होगा जब होंडा भारत में किसी भारतीय कंपनी के साथ मिलकर शुरुआत से किसी कार के विकास पर काम करेगी।

Tata Technologies क्या करती है और इसका Tata Motors से क्या संबंध है?

टाटा टेक्नोलॉजीज एक प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी है। जिसकी शुरुआत 1989 में टाटा मोटर्स की एक इकाई के रूप में हुई थी।

वर्तमान में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (Tata Motors Passenger Vehicles) की इस कंपनी में 53.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।


Honda ने स्थानीय साझेदार की जरूरत क्यों महसूस की?

इस संभावित साझेदारी की पृष्ठभूमि होंडा के वैश्विक अध्यक्ष और सीईओ तोशिहिरो मिबे के उस बयान से भी जुड़ी है, जो उन्होंने 14 मई को दिया था।

उन्होंने कहा था कि भारत में नए मॉडल तेजी से लॉन्च करने के लिए होंडा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध बाहरी इंजीनियरिंग और डेवलपमेंट संसाधनों का सक्रिय रूप से इस्तेमाल करेगी।

उनके अनुसार, इससे कंपनी की-

  • विकास की रफ्तार

  • काम करने की लचीलापन 

  • लागत प्रतिस्पर्धा 

तीनों में सुधार होगा और होंडा की कुल प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी।

Is Honda Partnering with Tata Technologies for New Car Development in India?
Honda Hybrid Sedan Prototype - फोटो : Honda

भारत में Honda की स्थिति क्यों कमजोर हुई?

होंडा पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने में सफल नहीं रही।

रिपोर्ट के मुताबिक-

  • FY20 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 4 प्रतिशत थी।

  • FY26 तक यह घटकर केवल 1 प्रतिशत रह गई।

होंडा के वैश्विक सीईओ तोशिहिरो मिबे ने स्वीकार किया था कि कंपनी भारतीय ग्राहकों की पसंद और जरूरतों के अनुरूप अपने उत्पादों को पर्याप्त रूप से ढाल नहीं सकी।

उनका कहना था कि वैश्विक स्तर पर एक जैसे स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल भारतीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं थे।


अब भारत के लिए कैसी कारें तैयार करने की योजना है?

होंडा अब भारत के लिए विशेष रूप से ऐसे मॉडल विकसित करने की योजना बना रही है, जो स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे।

इनमें शामिल होंगे-

  • भारत की जलवायु 

  • यहां के उपयोग का तरीका 

  • भारतीय ग्राहकों की पसंद 

यानी भविष्य के मॉडल केवल वैश्विक डिजाइन पर आधारित नहीं होंगे। बल्कि भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर विकसित किए जाएंगे।

2028 से किन सेगमेंट में आएंगी नई Honda कारें?

होंडा ने 2028 से भारत में दो अहम सेगमेंट पर फोकस करने की योजना बनाई है।

कंपनी की रणनीति

  • 4 मीटर से छोटी कारें, जो भारत का सबसे बड़ा वॉल्यूम सेगमेंट है।

  • मिड-साइज सेगमेंट के वाहन।

इन दोनों श्रेणियों में कंपनी नए रणनीतिक मॉडल लॉन्च करेगी।


भारतीय बाजार में वापसी के लिए Honda की क्या तैयारी है?

रिपोर्ट के अनुसार, होंडा दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार भारत में मजबूत वापसी करना चाहती है।

इसी रणनीति के तहत कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान छह नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Is Honda Partnering with Tata Technologies for New Car Development in India?
Honda ZR-V - फोटो : Honda

प्रीमियम SUV सेगमेंट में Honda की वापसी कैसे होगी?

होंडा एक बार फिर भारत के प्रीमियम एसयूवी बाजार में कदम रखने जा रही है।

कंपनी अपनी फ्लैगशिप SUV ZR-V को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

ZR-V से जुड़ी अहम बातें

  • इसे जापान से पूरी तरह बनी हुई कार (CBU) के रूप में आयात किया जाएगा।

  • इसकी बिक्री सीमित संख्या में होगी।

होंडा इससे पहले CR-V के जरिए इस सेगमेंट में मौजूद थी। लेकिन कमजोर मांग के कारण वर्ष 2020 में उस मॉडल को बंद कर दिया गया था।

फिलहाल भारत में Honda किन कारों की बिक्री करती है?

इस समय में होंडा भारतीय बाजार में केवल तीन मॉडल बेच रही है।

मौजूदा लाइनअप

  • Elevate (मिड-साइज एसयूवी)

  • City (मिड-साइज सेडान)

  • Amaze (कॉम्पैक्ट सेडान)

इसी सीमित पोर्टफोलियो को विस्तार देने और भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप नए मॉडल पेश करने के लिए कंपनी अब स्थानीय विकास रणनीति पर जोर देती दिखाई दे रही है।

हालांकि, Tata Technologies द्वारा जारी तिमाही रिपोर्ट में संबंधित जापानी वाहन निर्माता का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसलिए होंडा और Tata Technologies के बीच साझेदारी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed