{"_id":"62864be6b2e12f3b625d3e3b","slug":"jeep-meridian-suv-launched-in-india-know-price-features-specifications-news-in-hindi-jeep-meridian-suv-to-rival-toyota-fortuner-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jeep Meridian SUV: जीप ने लॉन्च की दमदार 7-सीटर एसयूवी मेरिडियन, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jeep Meridian SUV: जीप ने लॉन्च की दमदार 7-सीटर एसयूवी मेरिडियन, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 19 May 2022 08:12 PM IST
सार
Jeep India (जीप इंडिया) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर देश में अपनी बहुप्रतीक्षित थ्री-रो एसयूवी Meridian (मेरिडियन) को लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Jeep Meridian SUV
- फोटो : Jeep India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jeep India (जीप इंडिया) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर देश में अपनी बहुप्रतीक्षित थ्री-रो एसयूवी Meridian (मेरिडियन) को लॉन्च कर दिया है। Jeep Meridian SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ बेस वैरिएंट के लिए 29.90 लाख रुपये रखी गई है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 36.95 लाख रुपये तय की गई है। जीप इंडिया का मानना है कि इस प्रतिस्पर्धी कीमत पर यह एसयूवी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देगी।
Trending Videos
Jeep Meridian 2022
- फोटो : Jeep India
शानदार लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, Jeep Meridian SUV में कार निर्माता की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। साथ ही इसमें Jeep Compass और Grand Cherokee एसयूवी की भी छाप दिखाई देती है। मेरिडियन के फ्रंट में, बाई-फंक्शन एलईडी हेडलैम्प्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ एक आकर्षक बम्पर, एलईडी फॉग लैंप्स के साथ आइकॉनिक सात-स्लैट ग्रिल है।
साइड प्रोफाइल की बात करें तो, इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ के दोनों तरफ बॉडी क्लैडिंग, इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स मिलते हैं। इसमें जीप कंपास की तुलना में बड़े रियर ओवरहैंड और बड़े रियर दरवाजे दिए गए हैं। पीछे की तरफ, SUV में हॉरिजंटल LED टेललाइट्स, रियर वाइपर और वॉशर और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर मिलते हैं। इस एसयूवी में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलता है।

इंजन और गियरबॉक्स
जीप मेरिडियन में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो कंपास एसयूवी में भी दिया गया है। यह इंजन 170 bhp का अधिकतम पावर और 350 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। इस एसयूवी में फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दोनों मिलेगा। फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम में 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। एसयूवी के साथ कोई पेट्रोल इंजन ऑप्शन नहीं दिया मिलता है।

ड्राइव मोड और स्पीड
मेरिडियन में तीन ड्राइव मोड - स्नो, सैंड / मड और ऑटो दिया जाएगा। यह SUV सिर्फ 10.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 198 किमी प्रति घंटा है।

Jeep Meridian
- फोटो : Jeep India
साइज क्या है
जीप की नई एसयूवी Meridian के साइज की बात करें तो, इसकी लंबाई 4,769 mm, चौड़ाई 1,858 mm और लंबाई 1,698 mm है, और इसमें 2,794 mm का व्हीलबेस मिलता है। एसयूवी की बॉडी को लंबी करने के लिए व्हीलबेस को 158 mm बढ़ा दिया गया है। Jeep Meridian 3-पंक्ति एसयूवी स्मॉल वाइड 4×4 प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो जीप कंपास एसयूवी में इस्तेमाल की गई है। इस प्लेटफॉर्म पर एक लंबी व्हीलबेस एसयूवी बनाने के लिए इसे मॉडिफाइ किया गया है। Fortuner की तुलना में Meridian का लुक ज्यादा प्रीमियम लगता है। लेकिन सड़क पर टोयोटा फॉर्च्यूनर की मौजूदगी जीप की तुलना में कहीं ज्यादा दमदार है।

| Jeep Meridian की साइज (mm) | ||
| Meridian | Fortuner | |
| लंबाई | 4,769 | 4,795 |
| चौड़ाई | 1,858 | 1,855 |
| ऊंचाई | 1,698 | 1,835 |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 203 | 225 |

कमेंट
कमेंट X