{"_id":"66f8229548c0c1b1f4009083","slug":"lamborghini-huracan-tecnica-luxury-car-driving-on-pot-hole-ridden-roads-viral-video-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lamborghini: लैम्बोर्गिनी हुराकैन गड्ढों से भरी सड़क पर चलती आई नजर, 325 Kmph है टॉप स्पीड, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Lamborghini: लैम्बोर्गिनी हुराकैन गड्ढों से भरी सड़क पर चलती आई नजर, 325 Kmph है टॉप स्पीड, देखें वायरल वीडियो
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
एक वायरल वीडियो में एक लेम्बोर्गिनी हुराकैन टेक्निका को गड्ढों से भरी सड़क पर बड़ी मुश्किल से चलते हुए दिखाया गया है। जिससे लग्जरी कारों की बढ़ती बिक्री और भारत में सड़कों की स्थिति पर चर्चा शुरू हो गई है।
Lamborghini Huracan Tecnica on pot-hole ridden road
- फोटो : X/@WhateverVishal
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय उपभोक्ता अपनी गाड़ी पर ज्यादा से ज्यादा खर्च कर रहे हैं। और इस हद तक कि, हमारी सड़कों पर पहले की तुलना में बहुत ज्यादा हाई-एंड लग्जरी सुपरकारें नजर आ रही हैं। तो ऐसे में एक सवाल मौजूं हो जाता है कि क्या भारतीय सड़कें ऐसी कारों को चलाने के लिए पर्याप्त रूप से बेहतर हुई हैं या नहीं। हाल ही में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक Lamborghini Huracan Tecnica (लेम्बोर्गिनी हुराकैन टेक्निका) को गड्ढों से भरी सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो आपको एक सुपरकार मालिक के रूप में क्या उम्मीद करनी चाहिए, इसकी ज्यादा यथार्थवादी तस्वीर पेश करता है।
Trending Videos
सोशल मीडिया एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर वायरल हुए वीडियो में लिखा है, "उन्होंने रोड टैक्स के रूप में कम से कम 62 लाख रुपये का भुगतान किया होगा। विश्वगुरु की वास्तविक स्थिति।" इसमें 4.04 करोड़ रुपये की सुपरकार को आंध्र प्रदेश या तेलंगाना की सड़कों पर गड्ढों से मुश्किल से गुजरते हुए या ऐसा करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है।
He must have Paid atleast 62 Lacs in Road Tax 🤡🤡🤡
— Oxygen 💨 (@WhateverVishal) September 24, 2024
Absolute State of Vishwagooroo 😞 pic.twitter.com/6gDu1EpchQ
विज्ञापन
विज्ञापन
@WhateverVishal नाम के एक यूजर द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। और इस पर कई तरह की टिप्पणियां की गई हैं। जैसे, "इस तरह की कारों को इस तरह की सड़कों की जरूरत नहीं है।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "कारें सैन फ्रांसिस्को जैसी हैं लेकिन सोमालिया जैसी सड़कों पर गाड़ी चलाओ।" सड़कों की स्थिति पर असंतोष जताते हुए एक यूजर ने कहा, "दयनीय!! वे बेरहमी से टैक्स काटते हैं और बदले में कुछ नहीं देते।"
लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका: इंजन पावर और स्पीड
वीडियो में देखी जा सकती कार की अहम फीचर्स की बात करें तो, लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका हुराकन रेंज के लेटेस्ट मॉडलों में से एक है। और यह एक ऑल-व्हील ड्राइव टू-सीटर कूपे सुपरकार है। इसमें 5.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन मिलता है। यह इंजन 6,500 आरपीएम पर 630 बीएचपी का पावर और 565 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। पावर यूनिट को सात-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस कार की टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है और 3.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इंटीरियर और फीचर्स
हुराकैन टेक्निका में चारों पहियों पर कार्बन सिरेमिक ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम मिलता है। इसमें कई ड्राइव मोड हैं: स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा। लेम्बोर्गिनी ने रियर-व्हील स्टीयरिंग सिस्टम भी लगाया है जो कम स्पीड पर ड्राइविंग को बेहतर बनाता है। और हाई स्पीड पर घुमाव वाली स्थितियों में स्थिरता देता है।

यह प्रीमियम अल्केन्टारा अपहोल्स्ट्री के साथ उपलब्ध है ।और सेंटर कंसोल में पोर्ट्रेट लेआउट में फिट किया गया टचस्क्रीन इंटरफेस है। जिसमें डिस्प्ले के ठीक नीचे फाइटर जेट-स्टाइल स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया गया है।