कम कीमत में चाहिए लग्जरी अनुभव?: नई SUV जितना कम्फर्ट देंगी ये सेकेंड-हैंड कारें, खरीदने से पहले देखें विकल्प
Second hand luxury cars: क्या सिर्फ 27 लाख में लग्जरी सात सीटर एसयूवी खरीदी जा सकती है? यदि आप नई स्कॉर्पियो एन की कीमत में सेकेंड हैंड मार्केट में जाएंगे, तो आपको तीन प्रीमियम ब्रैंड्स की कार्स मिल सकती है। आइए जानते हैं इन SUVs के बारे में विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Luxury SUV under 30 lakh: अगर आप एक लग्जरी SUV का अनुभव लेना चाहते हैं, लेकिन बजट हर बार आड़े आ जाता है, तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है। अब आप कम बजट में भी प्रीमियम ब्रांड्स का मजा ले सकते हैं।
देखिए महिंद्रा स्कॉर्पियो N भारतीय बाजार की लोकप्रिय 7-सीटर गाड़ियों में से एक है। इसके टॉप वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत करीब 25 लाख से 27 लाख के आसपास पड़ती है। हालांकि, बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इसी बजट में ऑडी, मर्सिडीज और वोल्वो जैसी लग्जरी SUVs भी खरीदी जा सकती हैं।
यूज्ड कार बाजार में कुछ साल पुरानी ये गाड़ियां आसानी से मिल जाती हैं। हालांकि, यह पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप नई कार की गारंटी चुनते हैं या समान बजट में किसी बड़े ब्रांड का लग्जरी अनुभव।
Mercedes-Benz GLS: 24 लाख रुपये में फ्लैगशिप SUV
- मर्सिडीज-बेंज GLS कंपनी की फ्लैगशिप 7-सीटर एसयूवी है। सेकेंड-हैंड मार्केट में इसका 2016 मॉडल करीब 24 लाख रुपये में मिल सकता है।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, आठ इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, 8 एयरबैग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कई ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं।
- पावर के लिए इसमें 3.0-लीटर V6 इंजन दिया गया है, जो 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
Volvo XC90: लग्जरी के साथ दमदार सेफ्टी
- अगर आप लग्जरी के साथ बेहतरीन सुरक्षा चाहते हैं, तो वॉल्वो XC90 एक मजबूत विकल्प हो सकती है।
- सेकेंड-हैंड मार्केट में इसका 2018 मॉडल करीब 30 लाख रुपये में मिल सकता है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मेमोरी फंक्शन, बाउर्स एंड विल्किंस साउंड सिस्टम, एयर सस्पेंशन, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- यह SUV 2.0-लीटर D5 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन, AWD सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
Audi Q7: शानदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स
- इसके अलावा ऑडी Q7 का पुराना मॉडल भी स्कॉर्पियो एन के टॉप वेरिएंट के बजट में खरीदा जा सकता है।
- सेकेंड-हैंड मार्केट में 2019 मॉडल की ऑडी Q7 लगभग 30 लाख रुपये में मिल सकती है। इसमें एडाप्टिव एयर सस्पेंशन, पैनोरमिक सनरूफ, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट और 12-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
- पावर के लिए इसमें 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है, जो ऑडी के Quattro AWD सिस्टम के साथ आता है। लंबी दूरी के सफर के लिए यह SUV काफी आरामदायक मानी जाती है और इसकी परफॉर्मेंस भी शानदार है।
नई Scorpio N या पुरानी लग्जरी SUV?
- अगर आप नई कार के साथ कम मेंटेनेंस, वारंटी और बेहतर रीसेल वैल्यू चाहते हैं, तो स्कॉर्पियो एन बेहतर विकल्प हो सकती है।
- वहीं, अगर आपका फोकस लग्जरी फीचर्स, प्रीमियम केबिन और दमदार परफॉर्मेंस पर है, तो सेकेंड-हैंड मर्सिडीज GLS, वोल्वो XC90 और ऑडी Q7 जैसे विकल्प आपके लिए आकर्षक साबित हो सकते हैं।