{"_id":"6a6b142a39b7e2c2540ca1fc","slug":"maruti-brezza-facelift-vs-mahindra-xuv-3xo-which-suv-offers-better-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट या महिंद्रा XUV 3XO: कीमत, फीचर्स और पावर में कौन सी कार है बेहतर? देखें पूरी तुलना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट या महिंद्रा XUV 3XO: कीमत, फीचर्स और पावर में कौन सी कार है बेहतर? देखें पूरी तुलना
Thu, 30 Jul 2026 02:36 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:36 PM IST
सार
SUV comparison: मारुति ने नई ब्रिजा फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है, जबकि अपने शानदार फीचर्स और सेफ्टी के लिए महिंद्रा एक्सयूवी3XO पहले से ही चर्चा में है। कीमत इंजन और स्पेस के मामले में आपके लिए कौन-सी एसयूवी ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस लेख में...
विज्ञापन
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट बनाम महिंद्रा XUV 3XO
- फोटो : marutisuzuki and mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Best compact SUV in India: सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला काफी बढ़ता जा रहा है। कंपनियां एक से बढ़कर एक मॉडल पेश कर रही हैं। इस लिस्ट में एक तरफ जहां मारुति सुजुकी है, जिसने अपनी नई ब्रिजा फेसलिफ्ट को कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है, वहीं दूसरी तरफ महिंद्रा XUV 3XO हैं, जो अपने शानदार फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन रोड प्रेजेंस से इसे टक्कर दे रही है। लेकिन सवाल यह है कि आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से कौन सी SUV सबसे बेस्ट रहेगी? आइए कीमत, डाइमेंशन, इंजन, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स के आधार पर दोनों गाड़ियों की तुलना करते हैं।
डाइमेंशन: किस SUV में ज्यादा स्पेस?
लंबाई के मामले में Brezza, XUV 3XO से 5 मिमी लंबी है।
कलर ऑप्शन किसमें है ज्यादा?
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा दमदार?
फीचर्स और सेफ्टी
कीमत में कौन है आगे?
कौन-सी SUV खरीदना बेहतर रहेगा?
विज्ञापन
डाइमेंशन: किस SUV में ज्यादा स्पेस?
लंबाई के मामले में Brezza, XUV 3XO से 5 मिमी लंबी है।
- चौड़ाई में एक्सयूवी आगे है। इसकी चौड़ाई करीब 1821 मिमी है, जो Brezza से 31 मिमी ज्यादा है। ऊंचाई की बात करें तो Brezza की ऊंचाई 1685 मिमी है, जो XUV 3XO से 38 मिमी ज्यादा है।
- वहीं, XUV 3XO का 2600 मिमी व्हीलबेस Brezza से 100 मिमी लंबा है, जिससे इसमें ज्यादा लेगरूम और शोल्डर स्पेस मिलता है।
विज्ञापन
कलर ऑप्शन किसमें है ज्यादा?
- मारुति ब्रिजा फेसलिफ्ट को विवासियस ऑरेंज, लस्ट्रस बेज, आर्कटिक व्हाइट, सिजलिंग रेड, स्प्लेंडिड सिल्वर, मैग्मा ग्रे और ब्लूइश ब्लैक जैसे सात रंगों में खरीदा जा सकता है।
- वहीं, महिंद्रा XUV 3XO सिट्रीन येलो, डीप फॉरेस्ट, ड्यून बेज, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेबुला ब्लू, स्टेल्थ ब्लैक और टैंगो रेड जैसे आठ आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ आती है।
विज्ञापन
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा दमदार?
- मारुति ब्रिजा फेसलिफ्ट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 PS की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा, इसका CNG वर्जन 88 PS की ताकत देता है। SUV में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 110 PS की पावर देता है। कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए CNG विकल्प बड़ा फायदा साबित हो सकता है।
- दूसरी ओर, महिंद्रा XUV 3XO में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 112 PS और 130 PS के दो अलग-अलग ट्यूनिंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसके अलावा, इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है, जो 117 PS की पावर और 300 Nm का टॉर्क पैदा करता है। पावर और परफॉर्मेंस के मामले में XUV 3XO ज्यादा दमदार नजर आती है।
फीचर्स और सेफ्टी
- फीचर्स और सेफ्टी के मामले में दोनों SUVs कई आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनमें हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, ऑटो LED हेडलैंप, कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।
- हालांकि, कुछ मामलों में महिंद्रा XUV 3XO बढ़त हासिल करती है। इसमें 12.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS मिलता है, जबकि Brezza में 10.1-इंच डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ और लेवल-1 ADAS दिया गया है।
- वहीं, मारुति ब्रिजा फेसलिफ्ट में हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वेंटिलेटेड सीट्स और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक प्रीमियम अनुभव देने में मदद करते हैं।
कीमत में कौन है आगे?
- कीमत की बात करें तो मारुति ब्रिजा फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13.71 लाख रुपये तक जाती है।
- वहीं, महिंद्रा XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.80 लाख रुपये है और इसका टॉप मॉडल 15.04 लाख रुपये में उपलब्ध है। अगर बजट प्राथमिकता है, तो ब्रेजा थोड़ी सस्ती साबित होती है।
कौन-सी SUV खरीदना बेहतर रहेगा?
- अगर आप बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस, सीएनजी विकल्प और सुजुकी का बड़ा सर्विस नेटवर्क चाहते हैं, तो मारुति ब्रिजा फेसलिफ्ट आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
- वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर, प्रीमियम केबिन, बड़े फीचर्स और बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी है, तो महिंद्रा XUV 3XO ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है।
- दोनों SUV अपनी-अपनी खूबियों के साथ आती हैं। ऐसे में आपकी जरूरत और बजट तय करेगा कि आपके लिए सही विकल्प कौन-सा है।