ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी का नया एडिशन लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नए एडिशन में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे भारतीय बाजार में किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।
लॉन्च हुआ नया एडिशन
एमजी मोटर्स की ओर से फुल साइज एसयूवी ग्लॉस्टर के नए एडिशन को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके ब्लैक स्टॉर्म एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें कई खूबियां दी गई हैं जो अन्य वैरिएंट्स में नहीं मिलतीं।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
क्या हैं खूबियां
ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में कंपनी की ओर से मैटल ब्लैक रंग का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ ही कई जगहों पर लाल रंग का उपयोग भी किया गया है। एसयूवी के आगे और पीछे स्किड प्लेट्स, ओआरवीएम, डोर पैनल, हेडलाइट क्लस्टर जैसी जगहों पर इसका उपयोग किया गया है। वहीं एसयूवी पर ब्लैकस्टॉर्म बैजिंग को भी दिया गया है। एसयूवी में बिल्कुल नई ब्लैक्ड आउट फ्रंट ग्रिल दी गई है , जिसमें हैक्सागोनल मैश पैटर्न दिया गया है। इनके अलावा एसयूवी के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल, स्मोक्ड टेललाइट्स, विंडो, फॉग लैंप जैसे हिस्सों पर भी काले रंग का उपयोग किया गया है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
कैसा है इंटीरियर
एसयूवी के इंटीरियर में भी ब्लैक स्टॉर्म थीम रखी गई है। डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री को भी ब्लैक और टैन ब्राउन इंटीरियर की जगह ब्लैक और रेड कलर का एसेंट दिया गया है। एसयूवी में डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल बटंस, स्टेयरिंग व्हील, फ्लोर मैट, डोर पैड और एंबिएंट लाइटिंग में भी इसी थीम को रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
कैसे हैं फीचर्स
एसयूवी में फीचर्स के तौर पर ड्यूल पैनोरमिक सनरुफ, 12वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज, ड्राइवर सीट वेंटिलेशन, ड्राइविंग के लिए सात मोड्स जिनमें स्नो, मड, सैंड, ईको, स्पोर्ट, नॉर्मल और रॉक दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
कितना दमदार इंजन
एसूयवी में कंपनी की ओर से बीएस-6 फेज-2 अपडेटिड दो लीटर का इंजन दिया गया है। इस डीजल इंजन को टर्बो और ट्विन टर्बो के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों ही इंजन को आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा सेगमेंट में पहली बार ट्विन टर्बो पावरट्रेन को फोर व्हील ड्राइव के साथ भी पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
कितनी है सुरक्षित
एसयूवी में सेफ्टी का ध्यान रखते हुए कंपनी की ओर से लेवल-1 का ADAS फीचर दिया गया है। जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक अमरजेंसी ब्रेक, ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्ट, फॉर्वर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, लेन डिर्पाचर वॉर्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, डोर ओपन वॉर्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट और ड्राइवर फटीग रिमाइंडर सिस्टम को दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में ग्लॉस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन की शुरूआती कीमत 40.30 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत में एसयूवी को टू व्हील ड्राइव के साथ खरीदा जा सकता है। जबकि इसके फोर व्हील ड्राइव वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 43.08 लाख रुपये रखा गया है।
यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: पुरानी 4X4 थार के मुकाबले कैसी है नई 4x2 थार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल