सब्सक्राइब करें

BMW F 450 GS का नया टीजर आया आया सामने: नई एडवेंचर बाइक इस दिन हो रही है लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 08 Apr 2026 02:13 PM IST
सार

BMW F 450 GS India Launch: लंबे समय से BMW की नई एडवेंचर बाइक का इंतजार कर रहे प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपनी नई एडवेंचर बाइक F 450 GS को 23 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। यह मिड-कैपेसिटी सेगमेंट की एक प्रीमियम ADV बाइक होगी, जिसमें 420cc ट्विन-सिलेंडर इंजन, एडवांस फीचर्स और ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार सेटअप मिलेगा। क्या कुछ होने वाला है इस बाइक में खास आइए जानते हैं।

विज्ञापन
bmw f 450 gs india launch on April 23: specs, features, price and rivals
BMW F 450 GS - फोटो : BMW

BMW की F 450 GS का इंतजार कर रहे है एडवेंचर बाइक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बहुप्रतीक्षित एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS का टीजर जारी किया है। इस टीजर में कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि नई एडवेंचर (ADV) बाइक इसी महीने 23 अप्रैल को भारत में पेश होने वाली है।



फिलहाल मिड-कैपेसिटी एडवेंचर सेगमेंट में सिंगल-सिलेंडर बाइक्स जैसे- हिमालयन 450 का दबदबा है। लेकिन BMW की यह नई बाइक ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ आकर इस सेगमेंट में खलबली मचा सकती है। कंपनी का मकसद उन राइडर्स को टारगेट करना है जो एक दमदार ADV चाहते हैं, लेकिन ज्यादा भारी और महंगी बाइक्स के झंझट से बचना चाहते हैं। अगर आप भी एडवेंचर राइडिंग के शौकीन हैं तो यह बाइक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस बाइक की सभी खासियतें:

Trending Videos
bmw f 450 gs india launch on April 23: specs, features, price and rivals
BMW F 450 GS - फोटो : BMW

भारत में बनकर तैयार हुई बाइक

यह नई बाइक भारत में बंद हो चुकी BMW G 310 GS की जगह लेगी। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसका डिजाइन और डेवलपमेंट भले ही जर्मनी में हुआ है, लेकिन इसे पूरी तरह से भारत में TVS मोटर कंपनी के होसुर (तमिलनाडु) स्थित प्लांट में बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bmw f 450 gs india launch on April 23: specs, features, price and rivals
BMW F 450 GS - फोटो : BMW

इंजन और परफॉर्मेंस

नई BMW F 450 GS में दमदार पावर और स्पीड का बेहतरीन कॉम्बो देखने को मिलेगा। इस शानदार बाइक में 420cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 8,750rpm पर 48bhp की पावर और 6,750rpm पर 43Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन की इस दमदार ताकत को पहियों तक पहुंचाने के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, राइडिंग अनुभव को और भी स्मूथ और आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसमें स्लिपर क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (बिना क्लच दबाए गियर बदलने की सुविधा) जैसे खास फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किए हैं। परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसका हल्का वजन भी इसे बेहद खास बनाता है। महज 175 से 178 किलो के कर्ब वेट के साथ यह बाजार में मौजूद बाकी मिड-साइज एडवेंचर (ADV) बाइक्स के मुकाबले काफी हल्की और चलाने में फुर्तीली है। 

bmw f 450 gs india launch on April 23: specs, features, price and rivals
BMW F 450 GS - फोटो : BMW

हार्डवेयर और शानदार फीचर्स

BMW ने अपनी इस नई बाइक को सिर्फ हाईवे की रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि कच्ची सड़कों और ऑफ-रोडिंग के रोमांच के लिए भी खास तौर पर तैयार किया है। इसके हार्डवेयर पर नजर डालें तो इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। बाइक का हल्का वजन और इसका लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन मिलकर इसे ऑफ-रोडिंग के लिए एकदम आदर्श बना देते हैं। राइडर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट में 310 mm और रियर में 240 mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा, बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

राइडिंग एक्सपीरियंस को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए बाइक में 6.5-इंच की बड़ी TFT कलर डिस्प्ले दी गई है। स्मार्ट कनेक्टिविटी की मदद से आप अपना फोन इससे जोड़ सकते हैं और नेविगेशन से लेकर कॉल उठाने तक के सारे काम सीधे स्क्रीन से ही कर सकते हैं। लंबी यात्राओं को ध्यान में रखते हुए इसमें 14-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और 845 mm की एडजस्टेबल सीट हाइट दी गई है। ये सभी खूबियां मिलकर इसे आपके रोजमर्रा के सफर और लंबी टूरिंग, दोनों के लिए एक बेहद प्रैक्टिकल और बेहतरीन विकल्प बनाती हैं।

विज्ञापन
bmw f 450 gs india launch on April 23: specs, features, price and rivals
BMW F 450 GS - फोटो : BMW

डिजाइन और सस्पेंशन

इस 'बेबी GS' का शानदार और मस्कुलर लुक कंपनी की सबसे महंगी फ्लैगशिप बाइक R 1300 GS से लिया गया है। उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतरीन कंट्रोल और आरामदायक सफर के लिए इसमें आगे की तरफ USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। राइडर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए, इन सस्पेंशंस को ऑन-रोड या ऑफ-रोड राइडिंग की कंडीशन के हिसाब से आसानी से एडजस्ट भी किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed