सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Triumph Speed T4 Vs Royal Enfield Hunter 350 Comparison Which Bike is Better in 350cc Roadster Segment

Triumph Speed T4 vs Royal Enfield Hunter 350: कौन-सी 350cc रोडस्टर है बेहतर? जानें दोनों के बीच अंतर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Wed, 08 Apr 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

350cc रोडस्टर सेगमेंट में Triumph Speed T4 का मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 से है। यहां हम दोनों बाइक के बीच तुलना कर रहे हैं, जिससे आप देख सकते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है।

Triumph Speed T4 Vs Royal Enfield Hunter 350 Comparison Which Bike is Better in 350cc Roadster Segment
triumph Speed t4 350 - फोटो : triumph
विज्ञापन

विस्तार

350cc रोडस्टर सेगमेंट में अब दो अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं- Triumph Speed T4 (ट्रायम्फ स्पीड टी4) और Royal Enfield Hunter 350 (रॉयल एनफील्ड हंटर 350)।

Trending Videos

जहां एक तरफ Triumph रिफाइनमेंट और सिटी-फ्रेंडली परफॉर्मेंस पर ध्यान केंद्रित करती है। वहीं Royal Enfield आरामदायक और लेडबैक राइडिंग अनुभव देती है। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Triumph Speed T4 Vs Royal Enfield Hunter 350 Comparison Which Bike is Better in 350cc Roadster Segment
2026 Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield

कीमत के मामले में कौन आगे है?
Triumph Speed T4 की कीमत करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कंपनी की सबसे किफायती बाइक है। यब मोटरसाइकिल एक ही वेरिएंट में 5 कलर ऑप्शन के साथ आती है।

वहीं Hunter 350 की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा (Retro वेरिएंट) से शुरू होकर करीब पौने दो लाख रुपये (Metro Rebel वेरिएंट) तक जाती है।

कीमत के लिहाज से तुलना करें तो Hunter 350 एक ज्यादा किफायती विकल्प है।

Triumph Speed T4 Vs Royal Enfield Hunter 350 Comparison Which Bike is Better in 350cc Roadster Segment
Triumph Speed T4 Motorcycle - फोटो : Triumph Motorcycles

इंजन और परफॉर्मेंस में क्या फर्क है?
Speed T4 में 349cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

यह 28.6 bhp की पावर और 31 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसका वजन 180 किलोग्राम है।

वहीं Hunter 350 में 349cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp और 27 Nm टॉर्क देता है। इसका वजन 181 किलोग्राम है।

Triumph ज्यादा पावरफुल और रिफाइंड है, जबकि Hunter लो और मिड-रेंज टॉर्क पर बेहतर है।

टॉप स्पीड और राइडिंग अनुभव कैसा है?
Speed T4 की टॉप स्पीड लगभग 137 किमी प्रति घंटा है और यह स्मूद व स्टेबल राइडिंग अनुभव देती है।

Hunter 350 की टॉप स्पीड करीब 120 किमी प्रति घंटा है और यह आरामदायक, स्थिर और क्रूजिंग के लिए बेहतर है।

हालांकि, फुर्ती की बात करें तो शहर में ड्राइविंग के मामले में Hunter थोड़ा समझौता करती है।

Triumph Speed T4 Vs Royal Enfield Hunter 350 Comparison Which Bike is Better in 350cc Roadster Segment
2026 Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield

फीचर्स के मामले में कौन बेहतर है?
दोनों बाइकें बेसिक और उपयोगिता-आधारित फीचर्स के साथ आती हैं।

Speed T4 में:

  • ऑल-LED लाइटिंग

  • एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर + LCD स्क्रीन

  • 17-इंच अलॉय व्हील

  • 300mm फ्रंट और 230mm रियर डिस्क ब्रेक

  • ड्यूल-चैनल ABS

Hunter 350 में:

  • एनालॉग-डिजिटल क्लस्टर

  • कुछ वेरिएंट्स में ट्रिपर नेविगेशन

  • USB पोर्ट

  • LED लाइटिंग

  • 17-इंच अलॉय व्हील

  • 300mm फ्रंट और 270mm रियर डिस्क ब्रेक

  • ड्यूल-चैनल ABS

 

किसे खरीदना ज्यादा सही रहेगा?
अगर आप ज्यादा पावर, बेहतर रिफाइनमेंट और मॉडर्न फील चाहते हैं, तो Triumph Speed T4 बेहतर विकल्प है।

अगर आपका फोकस किफायती कीमत, आरामदायक राइड और रोजमर्रा की सवारी है, तो Royal Enfield Hunter 350 ज्यादा उपयुक्त साबित हो सकती है।

दोनों बाइकें अलग-अलग राइडिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, इसलिए इन दोनों में से किसे चुनें यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed