{"_id":"6a09216f99ed47912b0497db","slug":"safety-tips-why-using-mobile-phones-cng-stations-dangerous-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Safety Tips: CNG भरवाते समय क्यों मना होता है मोबाइल का इस्तेमाल? जानें कैसे एक गलती बन सकती है हादसे का कारण","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Safety Tips: CNG भरवाते समय क्यों मना होता है मोबाइल का इस्तेमाल? जानें कैसे एक गलती बन सकती है हादसे का कारण
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 17 May 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार
Mobile Use at CNG Pump: सीएनजी पंप पर गाड़ी में गैस रीफिल करवाते वक्त हम अक्सर टाइम पास के लिए फोन का इस्तेमाल करने लगते है, जबकि वहां साफ लिखा होता है, कि फोन का इस्तेमाल न करें। लेकिन अधिकतर लोगों को नहीं पता होता कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। जानिए सीएनजी भरवाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने का असली कारण क्या है...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
CNG Filling Safety: सीएनजी वाहन इस्तेमाल करने वालों के लिए सुरक्षा नियमों को समझना भी बेहद जरूरी है। आपने अक्सर CNG स्टेशन पर मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने की चेतावनी देखी होगी। कई लोग इसे सामान्य नियम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसके पीछे गंभीर सुरक्षा कारण जुड़े होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मोबाइल फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स कुछ परिस्थितियों में स्पार्क पैदा कर सकती हैं। सामान्य हालात में इसका खतरा बेहद कम होता है, लेकिन सीएनजी जैसी ज्वलनशील गैस के आसपास जोखिम बढ़ जाता है।
अगर गैस फिलिंग के दौरान हल्का लीकेज हो जाए और उसी समय किसी तरह का स्पार्क पैदा हो जाए, तो इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है। यही वजह है कि ज्यादातर CNG और फ्यूल स्टेशनों पर मोबाइल इस्तेमाल सीमित रखने की सलाह दी जाती है।
फोन पर बात करते समय लोग भूल जाते हैं सुरक्षा नियम
कई लोग CNG भरवाते समय कॉल पर बात करने लगते है। या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगते है, कुछ वीडियो देखते नजर आते हैं। ऐसे में उनका ध्यान सुरक्षा नियमों से हट सकता है और छोटी सी लापरवाही गैस लीकेज या दूसरी तकनीकी समस्या को नजरअंदाज कर सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि CNG फिलिंग पूरी होने तक मोबाइल फोन जेब में ही रखें।
हादसे से बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सीएनजी कार के मालिक चालक, मालिक या इस गाड़ी का प्रयोग आने-जाने के लिए करते हैं, तो गैस रीफिलिंग के दौरान सिर्फ मोबाइल बंद रखना ही काफी नहीं है। आपको नीचे दी गई इन जरूरी बातों का भी कड़ाई से पालन करना चाहिए:

Trending Videos

- कार का इंजन तुरंत बंद करें: गैस भरवाने की प्रक्रिया शुरू होने से ही अपनी कार का इंजन पूरी तरह बंद कर दें। ये चालू होने से स्पार्क होने की संभावना ज्यादा होती है।
- गाड़ी से बाहर निकलें: सुरक्षा नियमों के अनुसार, CNG रीफिलिंग के समय कार के अंदर बैठे रहना खतरनाक हो सकता है। गाड़ी के सभी यात्रियों को बाहर निकलकर स्टेशन से एक सुरक्षित दूरी पर खड़े हो जाना चाहिए।
- गैस की गंध आने पर तुरंत अलर्ट हों: अगर फिलिंग के दौरान आपको कार के पास या हवा में गैस की तेज गंध महसूस हो रही है, तो बिना देरी किए तुरंत वहां मौजूद स्टेशन स्टाफ को इसकी जानकारी दें।
- फोन को जेब में रखें: सबसे आसान और सुरक्षित नियम यही माना जाता है कि जब तक आपकी गाड़ी में पूरी तरह से गैस न भर जाए और नोजल हट न जाए, तब तक मोबाइल को जेब या बैग के अंदर ही रहने दें।