पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Sierra EV vs Hyundai Creta Electric: Which EV Offers Better Range, Features?

सिएरा EV या ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक: रेंज, फीचर्स व परफॉर्मेंस में कौन-सी SUV देगी ज्यादा फायदा? देखें तुलना

Thu, 02 Jul 2026 09:48 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 02 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

EV Comparison: अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके सामने अब एक और नया विकल्प आ गया है। आइए जानते हैं कि टाटा सिएरा ईवी और ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में कौन ज्यादा दमदार है? और रेंज, फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन आगे है...
 

विज्ञापन
Sierra EV vs Hyundai Creta Electric: Which EV Offers Better Range, Features?
सिएरा ईवी बनाम ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Best Electric SUV 2026: टाटा मोटर्स ने भी अपनी नई ईवी सिएरा को बाजार में उतार दिया है, जो सीधे ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक काे टक्कर दे रहा है। दोनों ही गाड़ियां मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV हैं और लगभग 18 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आती हैं। ऐसे में सवाल है कि रेंज, फीचर्स, परफॉर्मेंस और स्पेस के मामले में कौन-सी एसयूवी आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


रेंज के मामले में किसका पलड़ा भारी?



इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल उसकी ड्राइविंग रेंज का होता है। इस मामले में टाटा सिएरा ईवी बढ़त बनाती नजर आती है।

  • टाटा सिएरा ईवी  दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। इसका 63kWh बैटरी पैक MIDC साइकिल के अनुसार 565 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि 75kWh बैटरी पैक 665 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है।
  • विज्ञापन
  • वहीं ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में 42kWh बैटरी के साथ 420 किलोमीटर और 51.4kWh बैटरी के साथ 510 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यानी एंट्री-लेवल वेरिएंट में भी सिएरा ईवी की रेंज क्रेटा इलेक्ट्रिक के टॉप वेरिएंट से ज्यादा है।


creta electric

परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा दमदार?

  • क्रेटा इलेक्ट्रि में सिंगल फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। छोटी बैटरी वाले मॉडल में 133bhp और बड़ी बैटरी वाले मॉडल में 169bhp की पावर मिलती है। यह SUV 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार लगभग 7.9 सेकंड में पकड़ लेती है।
  • दूसरी ओर टाटा सिएरा ईवी के टॉप वेरिएंट में ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (QWD) सिस्टम मिलेगा। कंपनी के अनुसार, बूस्ट मोड में यह SUV केवल 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है।
  • यानी परफॉर्मेंस के मामले में सिएरा ईवी ज्यादा स्पोर्टी विकल्प बनकर सामने आती है।

Sierra EV vs Hyundai Creta Electric: Which EV Offers Better Range, Features?
सिएरा ईवी - फोटो : ev.tatamotors

चार्जिंग स्पीड में किसे मिलेगा फायदा?

  • लंबी दूरी तय करने वालों के लिए फास्ट चार्जिंग बेहद जरूरी होती है।
  • टाटा सिएरा ईवी डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से केवल 15 मिनट में लगभग 250 किलोमीटर तक की अतिरिक्त रेंज देने का दावा करती है।
  • वहीं, ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रि की 51.4kWh बैटरी 50kW DC चार्जर से 10% से 80% तक चार्ज होने में लगभग 58 मिनट लेती है। यानी चार्जिंग के मामले में सिएरा आगे है।

 

crteta electric

स्पेस और साइज में कौन बेहतर?
अगर आप फैमिली के लिए SUV खरीद रहे हैं तो केबिन स्पेस और बूट स्पेस आपके लिए मायने रख सकता है।
  

  टाटा सिएरा ईवी ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक
लंबाई 4340 mm 4340 mm
चौड़ाई 1841 mm 1790 mm
ऊंचाई 1750 mm 1655 mm
व्हीलबेस 2730 mm 2610 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 205 mm 200 mm
बूट स्पेस 622 लीटर 433 लीटर


व्हीलबेस, चौड़ाई और बूट स्पेस के मामले में सिएरा ज्यादा बड़ी और फैमिली-फ्रेंडली SUV साबित होती है।

Hotspot Image

फीचर्स में कौन देगा ज्यादा वैल्यू?

  • क्रेटा इलेक्ट्रिक में ट्विन 10.25-इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • वहीं, टाटर सिएरा में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS, Summon Mode और इन-कार पेमेंट जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं। 
  • हालांकि फीचर लिस्ट के मामले में सिएरा ईवी कुछ अतिरिक्त टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

side1

कौन-सी इलेक्ट्रिक आपके लिए बेहतर?

  • अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा ड्राइविंग रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ा केबिन और एडवांस फीचर्स हैं, तो सिएरा ईवी ज्यादा मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है।
  • वहीं अगर आप पहले से स्थापित मॉडल, भरोसेमंद ब्रांड अनुभव और थोड़ी कम शुरुआती कीमत चाहते हैं, तो क्रेटा इलेक्ट्रिक आपके लिए एक मजबूत विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed