{"_id":"644627cf34a3933d53087386","slug":"tata-mid-size-suv-harrier-front-bumper-and-grill-melt-in-hot-bengaluru-photos-viral-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Harrier: बेंगलुरु की गर्मी ने बिगाड़ दिया टाटा की एसयूवी का चेहरा, पिघले बंपर और ग्रिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Harrier: बेंगलुरु की गर्मी ने बिगाड़ दिया टाटा की एसयूवी का चेहरा, पिघले बंपर और ग्रिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:48 PM IST
सार
बेंगलुरु में टाटा की दमदार एसयूवी गर्मी सहन नहीं कर पाई। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की कौन सी एसयूवी गर्मी सहन नहीं कर पाई। आइए जानते हैं।
टाटा की एसयूवी अन्य कंपनियों की एसयूवी के मुकाबले ज्यादा दमदार मानी जाती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण टाटा की एसयूवी का बंपर और ग्रिल पिघल गया। हम इस खबर में आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर की ओर से जानकारी साझा की गई है कि उनकी टाटा हैरियर एसयूवी की फ्रंट ग्रिल और बंपर गर्मी के कारण पिघल गए। एसयूवी के मालिक की ओर से सोशल मीडिया पर एसयूवी के पिघले बंपर और ग्रिल की फोटो भी शेयर की गई हैं, जो वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर एसयूवी के मालिक की ओर से जानकारी दी गई है कि उन्होंने एसयूवी को अपने ऑफिस के बाहर 12 अप्रैल को पार्क किया था। करीब दस घंटे के बाद जब वो जब कहीं जाने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी एसयूवी का फ्रंट बंपर और ग्रिल पिघले हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी के साथ एसयूवी के बंपर और ग्रिल की फोटो भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह साल 2021 से टाटा की हैरियर एसयूवी को चला रहे हैं। उन्होंने इसे सिर्फ अच्छे रिव्यू और इसकी बिल्ड क्वालिटी के साथ सेफ्टी रेटिंग को देखकर ही खरीदा था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गर्मी के कारण ही एसयूवी में ऐसा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि टाटा मोटर्स की कमी के बाद भी कंपनी उनसे इसे ठीक करने के लिए चार्ज कर रही है।
एसयूवी के ओनर के ट्वीट के बाद टाटा मोटर्स की ओर से भी जवाब दिया गया है। कंपनी ने जवाब में कहा कि अपना नंबर, ई-मेल आईडी और डीलरशिप की जानकारी दी जाए। जिसके बाद कंपनी की ओर से उनकी मदद की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।