फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors Increase Car Prices by Up 25,000 From September 1

Price Hike: क्या आप भी खरीदने वाले हैं टाटा की कार? एक सितंबर से पहले जानें ये अपडेट, वरना ढीली होगी जेब

Fri, 21 Aug 2026 10:40 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 10:40 AM IST
सार

Tata Cars Price Hike: अगर आप टाटा की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके जेब पर जल्द अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। TMPV ने एलान किया है कि कंपनी अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। आखिर कितने दाम बढ़ेंगे और कंपनी ने यह फैसला क्यों लिया? यहां जानें पूरी वजह।
 

विज्ञापन
Tata Motors Increase Car Prices by Up 25,000 From September 1
टाटा मोटर्स प्राइज हाइक - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Tata Motors Price Hike: दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) की नई कार या इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह एक  सितंबर से अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि वाहनों के अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में करीब 25 हजार तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


किन मॉडल्स पर होगा असर?
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया है कि यह वृद्धि कंपनी के पूरे व्हीकल पोर्टफोलियो पर प्रभावी होगी।
  • ईंधन विकल्प: यह बढ़ोतरी इंटरनल कंबशन इंजन यानी पेट्रोल और डीजल व CNG से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) दोनों श्रेणियों पर समान रूप से लागू की जाएगी।
  • विज्ञापन
  • वेरिएंट के अनुसार बदलाव: कार के मॉडल, फ्यूल टाइप और चुने गए वेरिएंट्स के आधार पर बढ़ोतरी की राशि अलग-अलग तय होगी। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव इस तरह से किया जा रहा है ताकि हर गाड़ी की कुल वैल्यू बरकरार रहे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
आखिर क्यों बढ़ाए जा रहे दाम?
  • दाम बढ़ाने के एलान के साथ कंपनी ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी का साफ कहना है कि कार मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और कंपोनेंट्स की इनपुट लागत  में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में महंगाई का दबाव काफी ज्यादा हो रहा है। बाजार में लगातार बने हुए आर्थिक दबाव और महंगाई के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाना पड़ा है।
  • टाटा मोटर्स ने कहा कि बढ़ती लागत का एक बड़ा हिस्सा कंपनी खुद वहन कर रही है, लेकिन मार्जिन को संतुलित रखने के लिए इस बढ़ोतरी का एक छोटा सा हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
टाटा के पोर्टफोलियो पर कितना पड़ेगा असर?
  • फिलहाल कंपनी पीवी सेगमेंट में एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम SUV और इलेक्ट्रिक मॉडल तक बेचती है। टाटा मोटर्स की कारों की मौजूदा एक्स-शोरूम रेंज लगभग 4.7 लाख से 31 लाख के बीच है।
  • एक सितंबर के बाद इस बढ़ोतरी का असर टियागो, टिगोर, एल्ट्रोज, पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी के साथ-साथ कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाइन-अप पर भी पड़ेगा।

कार खरीदने वालों के लिए क्या मायने?
ऐसे में अगर आप टाटा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक सितंबर से पहले खरीदारी करने पर मौजूदा कीमत का फायदा मिल सकता है, हालांकि वास्तविक बचत मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed