फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ather Konarc New Electric Scooter With Metal Body, What Expect?

Ather Konarc: मेटल बॉडी के साथ लाॅन्च हो तैयार है नई ई-स्कूटर, देखें कितनी होगी रेंज और संभावित कीमत?

Thu, 20 Aug 2026 01:37 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 01:37 PM IST
सार

Ather Konarc: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी अपने नए फैमिली स्कूटर कोनार्क के साथ भारतीय बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में एक नया टीजर जारी कर इसके टिकाऊ मेटल बॉडी पैनल्स की तो पुष्टि कर दी है, लेकिन सवाल है कि क्या यह स्कूटर 200 किमी तक की शानदार रेंज ऑफर करेगा? और बजट के लिहाज से इसकी संभावित कीमत कितनी होगी? आइए जानते हैं एथर कोनार्क के अनुमानित फीचर्स, रेंज, बैटरी ऑप्शन और कीमत से जुड़ी हर एक खास बात।
 

विज्ञापन
Ather Konarc New Electric Scooter With Metal Body, What Expect?
एथर कोनार्क - फोटो : atherenergy

विस्तार

Ather Konarc launch: एथर एनर्जी अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क को 29 अगस्त 2026 को एथर कम्युनिटी डे पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें स्कूटर के बॉडी पैनल्स पर मैग्नेट चिपकते हुए दिखाए गए हैं। इससे कोनार्क में मेटल बॉडी पैनल्स का इस्तेमाल कंफर्म हो गया है।

विज्ञापन

हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि स्कूटर की पूरी बॉडी मेटल की होगी या सिर्फ कुछ हिस्सों में मेटल पैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, रेंज, वेरिएंट, बैटरी और कीमत को लेकर सामने आई ज्यादातर जानकारी अभी अनऑफिशियल रिपोर्ट्स पर आधारित है।
विज्ञापन


मेटल बॉडी पैनल्स की हुई पुष्टि

  • एथर के सीईओ तरुण मेहता के एक वीडियो में मैग्नेट को स्कूटर के बॉडी पैनल्स पर चिपकते हुए दिखाया गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि नई कोनार्क में मेटल बॉडी पैनल्स दिए जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्कूटर की पूरी बॉडी मेटल की होगी या केवल कुछ चुनिंदा हिस्सों में मेटल का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में फिलहाल बजाज चेतक मेटल बॉडी पैनल्स के लिए जाना जाता है। ऐसे में कोनार्क भी इस मामले में सीमित इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सूची में शामिल हो सकती है।


क्या मेटल बॉडी से बढ़ेगा वजन?

  • मेटल बॉडी पैनल्स का एक फायदा मजबूती हो सकता है, लेकिन इसका असर स्कूटर के वजन पर भी पड़ सकता है। फाइबर या प्लास्टिक की तुलना में मेटल पैनल्स आमतौर पर ज्यादा वजन बढ़ाते हैं।
  • कोनार्क को परिवार के इस्तेमाल के लिए तैयार किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में स्कूटर में मेटल पैनल्स के बावजूद कंपनी वजन को किस तरह मैनेज करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।


नई बैटरी फैमिली मिलने की उम्मीद

  • कोनार्क की बैटरी को लेकर अभी एथर ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, प्री-लॉन्च रिपोर्ट्स में नई बेडरॉक बैटरी फैमिली के इस्तेमाल की संभावना जताई गई है।
  • बैटरी क्षमता और इसके तकनीकी आंकड़ों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए इन डिटेल्स की पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।


200 किमी तक हो सकती है रेंज?

  • कोनार्क की रेंज को लेकर कई अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इनमें 100 किमी, 125 किमी और 160 किमी IDC रेंज वाले विकल्पों का दावा किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी रेंज 200 किमी तक होने की भी बात कही गई है।
  • अगर 200 किमी की IDC रेंज वाला वेरिएंट वास्तव में लॉन्च होता है, तो यह मौजूदा एथर 450 सीरीज की अधिकतम 165 किमी रेंज से ज्यादा होगी।
  • हालांकि, 200 किमी रेंज की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे फिलहाल संभावित रेंज के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।


6 वेरिएंट आने की उम्मीद

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक एथर कोनार्क को कुल 6 वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इनमें 4 S ट्रिम और 2 Q ट्रिम शामिल होने की उम्मीद है।
  • हालांकि, इन वेरिएंट्स के नाम, फीचर्स और बैटरी कॉन्फिगरेशन को लेकर एथर ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।


BaaS ऑप्शन से कम हो सकती है शुरुआती कीमत
इसके अलावा कोनार्क में बैटरी-एस-ए-सर्विस (BaaS) का विकल्प भी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस मॉडल में ग्राहक बैटरी की पूरी कीमत शुरुआत में देने के बजाय अलग तरीके से भुगतान कर सकता है। अगर कंपनी यह विकल्प देती है तो कोनार्क की शुरुआती खरीद कीमत को कम रखने में मदद मिल सकती है।

कितनी हो सकती है कीमत?
एथर कोनार्क की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 90 हजार से एक लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। इस कीमत के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक और हीरो विडा VX2 जैसे मॉडल्स को टक्कर दे सकती है।
हालांकि, कीमत को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फाइनल प्राइस लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी।

कब होगी लॉन्च?

  • एथर एनर्जी को 29 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में एथर कम्युनिटी डे के दौरान लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर केवल मेटल बॉडी पैनल्स की पुष्टि की है।
  • रेंज, बैटरी कैपेसिटी, वेरिएंट्स, BaaS और कीमत से जुड़ी बाकी जानकारी अभी प्री-लॉन्च रिपोर्ट्स और अनुमान पर आधारित है। इन सभी की अंतिम पुष्टि 29 अगस्त के लॉन्च इवेंट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed