Mahindra XEV 9s: महिंद्रा XEV 9S 6-सीटर में क्या है खास? जानें कीमत, सीटिंग कम्फर्ट और पावरट्रेन की पूरी डिटेल
Mahindra XEV 9s 6 Seater: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और स्पेशियस SUV का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने अपनी फ्लैगशिप SUV महिंद्रा XEV 9s को 6-सीट कैप्टन लेआउट के साथ पेश किया है। अगर आप अपनी फैमिली या बिजनेस ट्रैवल्स के लिए फर्स्ट-क्लास कंफर्ट, एक्स्ट्रा लेगरूम और प्रीमियम राइड एक्सपीरियंस की तलाश में हैं, तो यह कार आपकी सभी जरूरतों पर खरी उतर सकती है। आइए जानते हैं इसके इंटीरियर, सीटींग फीचर्स में आपको क्या खास मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahindra XEV 9s Captain Seats Interior Comfort: महिंद्रा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9s का 6-सीटर अवतार अपने शानदार केबिन स्पेस, प्रीमियम कंफर्ट और बेहतरीन रेंज के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में काफी पसंद किया जा रहा है। सेकंड-रो में कैप्टन सीट्स मिलने से यह एसयूवी सात सीटर वेरिएंट की तुलना में ज्यादा आरामदायक और प्रैक्टिकल बन जाती है। 380Nm टॉर्क, 286hp पावर और 6-सीटिंग लेआउट के साथ क्या-क्या खास फीचर्स मिलते हैं इस लग्जरी EV में? यहां जानिए सबकुछ।
इंटीरियर में खास क्या है ?
- महिंद्रा XEV 9s के 6-सीट विकल्प की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेकंड-रो में दी गई कैप्टन सीट्स हैं। इसमें दोनों कैप्टन सीट्स में अलग-अलग आर्मरेस्ट दिए गए हैं।
- तीसरी रो में आने-जाने के लिए इन सीट्स के आर्मरेस्ट को आसानी से ऊपर उठाया जा सकता है, जिससे 7-सीटर वेरिएंट के मुकाबले थर्ड-रो में एंट्री-एग्जिट बेहद आसान और सुविधाजनक हो जाता है।
- कैप्टन सीट्स के बीच बनी जगह की वजह से फ्लोर स्पेस बढ़ जाता है, जिससे थर्ड-रो में बैठने वाले यात्रियों को अपने पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलती है और लंबे सफर में ओवरऑल कम्फर्ट काफी बेहतर रहता है।
कंफर्ट और फीचर्स
महिंद्रा ने केबिन के ओवरऑल प्रीमियम फील को बरकरार रखा है। 6-सीटर कॉन्फिगरेशन के बावजूद यात्रियों की सहूलियत के लिए ये फीचर्स दिए गए हैं।
- रियर एसी वेंट्स: पीछे बैठे यात्रियों के लिए बेहतरीन कूलिंग।
- फास्ट चार्जिंग: 7-सीटर वेरिएंट की तरह ही इसमें भी डुअल 65W USB चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे स्मार्टफोन और लैपटॉप आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं।
इंजन, बैटरी और पावरट्रेन ऑप्शन्स
महिंद्रा XEV 9s का 6-सीट विकल्प एंट्री-लेवल Pack One Above ट्रिम को छोड़कर बाकी सभी अपर वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाता है।
- बैटरी विकल्प: पैक टू और पैक थ्री वेरिएंट्स में 79kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जबकि Pack Two को 70kWh यूनिट के साथ भी चुना जा सकता है।
- टॉर्क और ड्राइविंग व्हील: सभी 6-सीटर वेरिएंट्स में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के साथ पीछे की तरफ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 380Nm का भारी टॉर्क जनरेट करती है। पैक टू वेरिएंट्स का मोटर आउटपुट 245hp तक सीमित रखा गया है। Pack Two Above (79kWh) और पैक थ्री के बाकी सभी टॉप वेरिएंट्स 286hp की जबरदस्त पावर डिलीवर करते हैं।
कितनी है कीमत?
- कीमत की बात करें तो महिंद्रा XEV 9s के 6-सीटर मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत Pack Two Above (70kWh) के लिए 25.25 लाख से शुरू होती है, जबकि इसके 79kWh वेरिएंट का दाम 26.15 लाख रखा गया है।
- वहीं, इसके अधिक प्रीमियम पैक थ्री (70kWh) वेरिएंट की कीमत 28.05 लाख और टॉप-ऑफ़-द-लाइन Pack Three Above (79kWh) की कीमत 30.15 लाख है।
- कुल मिलाकर, XEV 9s का यह नया 6-सीटर लेआउट उन खरीदारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो सीटों की संख्या से ज्यादा सेकंड-रो में लग्जरी कैप्टन सीट्स, एक्स्ट्रा लेगरूम और थर्ड-रो में बेहतर एक्सेस व कंफर्ट को प्राथमिकता देते हैं।