{"_id":"6a859b8adaafe5715e0f9e89","slug":"new-cars-coming-soon-mg-hector-hawk-ev-kia-sorento-baleno-facelift-arrive-september-5-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवी से हाइब्रिड और फेसलिफ्ट तक: सितंबर से पहले आएंगी ये तीन नई गाड़ियां; देखें आपके लिए कौन-सी कार है खास?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ईवी से हाइब्रिड और फेसलिफ्ट तक: सितंबर से पहले आएंगी ये तीन नई गाड़ियां; देखें आपके लिए कौन-सी कार है खास?
Wed, 19 Aug 2026 05:33 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:33 PM IST
सार
Upcoming Cars September: अगर आप आने वाले दिनों में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। पांच सितंबर 2026 तक भारतीय ऑटो बाजार में तीन नई शानदार गाड़ियां एंट्री लेने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन-से मॉडल्स हैं और इनमें आपको क्या-क्या खास फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
सितंबर में लॉन्च होंगी ये कारें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
New Car Launches India 2026: भारतीय बाजार में अगले कुछ दिन कार खरीदारों के लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाले हैं। पांच सितंबर 2026 तक तीन अलग-अलग सेगमेंट में तीन प्रमुख कार कंपनियां जैसे जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, किआ इंडिया और मारुति सुजुकी जैसी कारें शामिल हैं। ये अपनी नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी टीजर जारी करने से लेकर आधिकारिक लॉन्च की तारीखें भी तय कर चुकी हैं। आइए जानते हैं लॉन्च होने वाली इन तीनों अपकमिंग कारों की पूरी डिटेल्स।
MG Hector Hawk EV कब लॉन्च होगी?
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी हेक्टर हॉक ईवी को 26 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है।
Kia Sorento सितंबर में कब होगी लॉन्च?
किआ इंडिया चार सितंबर को अपनी नई फ्लैगशिप ICE एसयूवी सोरेन्टो को भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह भारत में किआ की सबसे बड़ी ICE SUV होने वाली है, जिसके साथ कंपनी हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री करने जा रही है।
Maruti Suzuki Baleno Facelift कब पेश होगी?
मारुति सुजुकी पांच सितंबर को अपनी सबसे लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है:
नई कार खरीदने वालों के लिए क्यों खास है समय?
विज्ञापन
MG Hector Hawk EV कब लॉन्च होगी?
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी हेक्टर हॉक ईवी को 26 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है।
- डिजाइन व ब्रैंडिंग: कंपनी पहले ही इस एसयूवी का टीजर जारी कर चुकी है और टीवीसी शूट के दौरान इसे बिना कवर के देखा गया है। यह इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 ईवी से काफी मिलती-जुलती होगी, लेकिन इसमें वुलिंग की जगह MG की ब्रैंडिंग मिलेगी।
- बैटरी पैक व मोटर: इसमें 69.2 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा।
- पावर व परफॉर्मेंस: यह इलेक्ट्रिक सेटअप 204 PS की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
- ड्राइविंग रेंज: सिंगल चार्ज में इसकी क्लेम्ड रेंज करीब 530 km हो सकती है। इसके अलावा कार में डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Sorento सितंबर में कब होगी लॉन्च?
किआ इंडिया चार सितंबर को अपनी नई फ्लैगशिप ICE एसयूवी सोरेन्टो को भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह भारत में किआ की सबसे बड़ी ICE SUV होने वाली है, जिसके साथ कंपनी हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री करने जा रही है।
- 1.6L टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: यह पावरट्रेन करीब 238 PS की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें खरीदारों को FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) दोनों ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
- 2.2L डीजल इंजन: यह पावरफुल डीजल इंजन 202 PS की पावर और 441 एनएम का टॉर्क देगा, जिसे FWD सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।
Maruti Suzuki Baleno Facelift कब पेश होगी?
मारुति सुजुकी पांच सितंबर को अपनी सबसे लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है:
- एक्सटीरियर अपडेट्स: कार का ओवरऑल सेकंड-जनरेशन लुक बरकरार रहेगा, लेकिन फ्रंट में स्लिम ग्रिल, हेडलैम्प्स को जोड़ने वाला नया हॉरिजॉन्टल क्रोम एलिमेंट और नया रीडिजाइन किया हुआ बंपर दिया जाएगा। इसमें नए 16-इंच अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे।
- केबिन व फीचर्स: इसके केबिन इंटीरियर, डैशबोर्ड और फीचर लिस्ट में कई नए आधुनिक अपडेट्स शामिल किए जा सकते हैं।
- इंजन व गियरबॉक्स: मेकैनिकली इसमें मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही जारी रहेगा, जो 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शंस मिलेंगे। साथ ही, इसका फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
नई कार खरीदने वालों के लिए क्यों खास है समय?
- अगले कुछ दिनों में भारतीय कार बाजार में तीन अलग-अलग तरह के मॉडल आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप अभी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन रुककर इन नई कारों की कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और वास्तविक स्पेसिफिकेशन सामने आने का इंतजार करना उपयोगी हो सकता है।
- खास तौर पर हाइब्रिड और ईवी खरीदने वालों के लिए विकल्प बढ़ने वाले हैं, जबकि पेट्रोल कार खरीदने वालों को बलेनो फेसलिफ्ट जैसे अपडेटेड मॉडल का विकल्प मिलेगा।