फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2027 Hyundai Tucson Preview: Bigger, Bolder More Premium SUV Revealed

Hyundai Tucson: ह्यूंदै ट्यूसॉन ने बदला पुराना अंदाज, फुल-विड्थ एलईडी और प्रीमियम केबिन के साथ क्या होगा खास?

Wed, 19 Aug 2026 02:55 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 19 Aug 2026 02:55 PM IST
सार

2027 Hyundai Tucson: ह्यूंदै ने अपनी अगली पीढ़ी का प्रीमियम एसयूवी 2027 हुंडई ट्यूसॉन का प्रीव्यू आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। हालांकि देश में पुराने मॉडल को 2025 में बंद कर दिया गया था, लेकिन यह नया 2027 मॉडल पुराने के मुकाबले काफी बड़ा, ज्यादा अपमार्केट और एडवांस है। कंपनी ने फिलहाल इसके नए आर्ट ऑफ स्टील एक्सटीरियर और नियर प्रोडक्शन रेडी इंटीरियर की डिटेल्स शेयर की है, जबकि इसके पावरट्रेन व इंंजन स्पेसिफिकेशंस को अभी सीक्रेट रखा गया है।
 

विज्ञापन
2027 Hyundai Tucson Preview: Bigger, Bolder More Premium SUV Revealed
नई ह्यूंदै ट्यूसॉन - फोटो : hyundai.com

विस्तार

Hyundai Tucson Next Generation: ह्यूंदै ने अपनी प्रीमियम एसयूवी 2027 नेक्स्ट-जेन ह्यूंदै ट्यूसॉन का पहला प्रीव्यू जारी कर दिया है। यह नई ट्यूसॉन ब्रांड की बिल्कुल नई आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जो इसे पहले से ज्यादा बॉक्सी, बोल्ड और मस्कुलर लुक देती है। इतना ही नहीं, यह एसयूवी आकार में पुराने मॉडल से काफी बड़ी है और इसका इंटीरियर किसी लग्जरी कार जैसा दिखती है।

विज्ञापन


क्या मिलेगा नया लुक?

  • इन नई ट्यूसॉन को कंपनी की नई आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन भाषा के आधार पर तैयार किया गया है। ह्यूंदै के अनुसार, इसमें स्टील की मजबूती और उसके अंदर मौजूद टेंशन को आधुनक डिजाइन के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है।
  • विज्ञापन
  • साथ ही एसयूवी में वॉल्यूमिनस फेंडर्स, शार्प क्रीजेस और थ्री-डायमेंशनल सिल्हूट दिया गया है। इसके चारों ओर चंकी बॉडी क्लैडिंग है, जबकि टू-टोन अलॉय रिम्स और फ्लेयर्ड व्हील आर्च इसे ज्यादा रग्ड और दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साइड प्रोफाइल में फॉक्स रूफ रेल्स, कन्वेंशनल पुल-टाइप डोर हैंडल्स और सिल्वर ट्रिम दिया गया है, जो फ्रंट से लेकर रियर-मोस्ट पिलर तक फैला हुआ है।


फुल-विड्थ एलईडी लाइटिंग के साथ नया फ्रंट फेस

  • नई ट्यूसॉन का फ्रंट पहले के मुकाबले ज्यादा स्क्वेयर्ड और बॉक्सी है। इसमें फुल-विड्थ LED लाइटिंग एलिमेंट दिया गया है।
  • इसके दोनों किनारों पर वर्टिकली ओरिएंटेड एलईडी स्ट्रिप्स हैं और इनके नीचे बॉक्सी हेडलैम्प्स की जोड़ी रखी गई है। नीचे की तरफ हॉरिजॉन्टली अलाइन्ड एयर इंटेक और टू-टोन बंपर दिया गया है।
  • XRT ट्रिम में बंपर डिजाइन ज्यादा रग्ड होगा और इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट स्टैंडर्ड मॉडल से अलग रहेंगे।



और क्या बदल सकता है?

  • पीछे की तरफ नई ट्यूसॉन में बोल्ड फॉन्ट में TUCSON लिखा गया है। इसके साथ चंकी रियर बंपर और स्टाइलिश रूफ स्पॉइलर दिया गया है। स्पॉइलर में रियरव्यू कैमरा इंटीग्रेटेड दिखाई देता है।
  • फ्रंट की तरह रियर में भी स्लिम LED लाइट बार और वर्टिकल LED स्ट्रिप्स मिलती हैं। XRT ट्रिम में अलग रिम और व्हील-आर्च डिजाइन, यूनिक रियर बंपर, स्किड प्लेट और XRT बैजिंग दी जाएगी।


क्या पहले से बड़ी होगी ट्यूसॉन?

  • नई ट्यूसॉन का आकार मौजूदा मॉडल की तुलना में बढ़ाया गया है। इसकी लंबाई 4,700 मिमी, चौड़ाई 1,905 मिमी, ऊंचाई 1,685 मिमी और व्हीलबेस 2,785 मिमी है। 
  • पुराने मॉडल की तुलना में नई एसयूवी 60 मिमी ज्यादा लंबी और 40 मिमी ज्यादा चौड़ी है। इसका व्हीलबेस भी 30 मिमी बढ़ा है।
  • ह्यूंदै के अनुसार, इन बढ़े हुए आयामों का फायदा केबिन स्पेस में मिलेगा और यह बेस्ट-इन-क्लास इंटीरियर स्पेस देने में मदद कर सकता है।


कितने ऑप्शंस में मिलेगी?
नई ट्यूसॉन के लिए पांच नए कलर विकल्प भी बताए गए हैं। इनमें सेरेनिटी व्हाइट पर्ल, ड्रिफ्टवुड ग्रे मैट, ड्रिफ्टवुड ग्रे मेटैलिक, रेड रॉक ऑरेंज मैट और गोयो कॉपर पर्ल शामिल है। इससे एसयूवी की प्रीमियम और कंटेम्पररी अपील को और बढ़ाने की कोशिश की गई है।

इंटीरियर में प्रीमियम और मॉडर्न अप्रोच

  • 2027 ट्यूसॉन का इंटीरियर काफी बोल्ड और कंटेम्पररी नजर आता है। दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए अंदर-बाहर जाना आसान बनाने के लिए इसके रियर डोर्स अब 83 डिग्री तक खुल सकते हैं, जो पुराने मॉडल से 10 डिग्री ज्यादा है।
  • केबिन में टू-टोन D-Cut स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर ह्यूंदै का पिक्सेल लोगो दिखाई देता है। स्टीयरिंग के पीछे और टियर्ड डैशबोर्ड के ऊपर स्लिम हॉरिजॉन्टल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। ट्रिम के हिसाब से इंटीरियर दो ड्यूल-टोन कलर थीम या एक मोनो-टोन शेड में उपलब्ध हो सकता है।

सेंटर कंसोल में सॉफ्ट-टच और फॉक्स वुड
इसके अलावा नई ट्यूसॉन में सेंटर पेडस्टल को काफी ऊंचा रखा गया है। इसमें सॉफ्ट-टच मटेरियल्स और फॉक्स वुड ट्रिम दिया गया है। इससे केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है।



बड़ी टचस्क्रीन और Pleos ऑपरेटिंग सिस्टम
केबिन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज बड़ी टैबलेट-स्टाइल टचस्क्रीन है। यह स्क्रीन ह्यूंदै के नए Pleos ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करेगी। उम्मीद है कि कार के ज्यादातर इन-कार फीचर्स इसी स्क्रीन के जरिए कंट्रोल किए जाएंगे।
हालांकि ह्यूंदै ने पूरी तरह टच-आधारित सिस्टम पर निर्भर रहने के बजाय नीचे कुछ फिजिकल स्विचगियर भी रखा है।

कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं?

  • शोरूम-रेडी 2027 Tucson में पावर्ड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल वायरलेस चार्जिंग पैड्स, LED मूड लाइटिंग, कई ड्राइव मोड्स, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी, कई एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स और ADAS सूट मिलने की उम्मीद है।
  • यानी नई ट्यूसॉन का फोकस सिर्फ डिजाइन पर नहीं, बल्कि कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, आराम और सेफ्टी पर भी रहेगा। हालांकि ह्यूंदै ने अभी तक अगली पीढ़ी की ट्यूसॉन के इंजन और ट्रांसमिशन की आधिकारिक तकनीकी जानकारी जारी नहीं की है।


 

रियर पैसेंजर के लिए भी बेहतर स्पेस

  • नई ट्यूसॉन का बढ़ा हुआ व्हीलबेस सिर्फ बाहरी आकार तक सीमित नहीं है। कंपनी के अनुसार लंबाई और चौड़ाई बढ़ने से केबिन में ज्यादा जगह मिल सकती है।
  • रियर डोर का 83 डिग्री तक खुलना भी दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए अंदर बैठना और बाहर निकलना आसान बनाएगा।

नए और पुराने में क्या अंतर है?

  • भारत में बंद किए गए पुराने मॉडल में दो इंजन विकल्प थे। पहला 156 hp वाला 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन था, जिसे 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक से जोड़ा गया था।
  • दूसरा 186 hp वाला 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन था, जो 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता था। भारतीय बाजार में पेट्रोल वेरिएंट FWD था, जबकि टॉप-स्पेक डीजल मॉडल में AWD सिस्टम मिलता था।

नई Tucson में हाइब्रिड भी आ सकती है?

  • हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्यूसॉन के प्लग-इन-हाइब्रिड और स्ट्रॉग हाइब्रिड वर्जन भी उपलब्ध हैं। इसी वजह से नई 2027 ट्यूसॉन में भी ऐसे पावरट्रेन विकल्प मिलने की संभावना जताई जा सकती है।
  • हालांकि ह्यूंदै ने अभी नई पीढ़ी के मॉडल के लिए इंजन या हाइब्रिड पावरट्रेन की पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल इन विकल्पों को संभावित पावरट्रेन के तौर पर ही देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed