फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Most Affordable Strong Hybrid Cars: 5 Models Balance Mileage, Performance

Affordable Hybrid Cars: 28 kmpl तक का माइलेज, ये हैं भारत की किफायती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें; देखें लिस्ट

Wed, 19 Aug 2026 05:14 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 19 Aug 2026 05:14 PM IST
सार

Most Affordable Hybrid Cars: भारत में कार खरीदने वालों के बीच अब सिर्फ पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों की ही चर्चा नहीं है। बल्कि स्ट्रांग हाइब्रिड कारें भी तेजी से पसंद की जा रही हैं। तो अगर आप भी ऐसी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं जिसमें माइलेज अच्छा हो, ड्राइविंग स्मूथ हो और रोजमर्रा के खर्च को कम रखने में मदद मिले, तो देश में उपलब्ध इन पांच किफायती स्ट्रांग हाइब्रिड कारों पर नजर डाल सकते हैं।
 

विज्ञापन
Most Affordable Strong Hybrid Cars: 5 Models  Balance Mileage, Performance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Best hybrid cars India: देश में अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ स्ट्रांग हाइब्रिड गाड़ियों को भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह इनकी शानदार फ्यूल एफिशिएंसी और सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जिससे रेंज की चिंता किए बिना 27-28 kmpl तक का माइलेज मिल जाता है। अगर आप भी पेट्रोल के बढ़ते खर्च से निजात पाने के लिए एक हाइब्रिड कार लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां भारत में उपलब्ध पांच सबसे किफायती और बेस्ट हाइब्रिड गाड़ियों की पूरी लिस्ट दी गई है:
विज्ञापन


Maruti Grand Vitara: किफायती पैकेज में ज्यादा माइलेज
  • मारुति ग्रांड विटारा इस लिस्ट में एक ऑल-राउंडर विकल्प के तौर पर सामने आती है। इसका हाइब्रिड पावरट्रेन स्मूथ और रिफाइंड बताया जाता है।
  • इसके  स्ट्रांग हाइब्रिडवर्जन की क्लेम्ड माइलेज 27.97 kmpl है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.63 लाख से 19.72 लाख के बीच है।
  • यानी जो खरीदार एसयूवी का स्टांस चाहते हैं और साथ ही बेहतर माइलेज को भी प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए ग्रांड विटारा एक दिलचस्प विकल्प बनती है।
  • विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser Hyryder: ग्रांड विटारा का करीबी विकल्प
  • टाेयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी इस लिस्ट में बेहद मजबूत विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.11 लाख से 19.99 लाख के बीच है।
  • इसकी क्लेम्ड माइलेज 27.97 kmpl है, जो ग्रांड विटारा हाइब्रिड के बराबर है।
  • ग्रांड विटारा और हाइराइडर में कई मैकेनिकल और पावरट्रेन पहलू लगभग समान हैं। दोनों के बीच मुख्य अंतर स्टाइलिंग और ब्रांडिंग में देखने को मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आप स्ट्रांग हाइब्रिड एसयूवी चाहते हैं और दो लगभग समान पैकेज में से चुन रहे हैं, तो डिजाइन और ब्रांड पसंद आपके फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Honda City Hybrid: सेडान में स्ट्रांग हाइब्रिड का विकल्प
  • अगर SUV की जगह आपको सेडान पसंद है, तो होंडा सिटी ई एक खास विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.36 लाख से शुरू होती है और इसकी क्लेम्ड माइलेज 27.26 kmpl है।
  • होंडा सिटी ई में सेल्फ चार्जिंग ई स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसमें 1.5-लीटर Atkinson-Cycle i-VTEC पेट्रोल इंजन,  इलेक्ट्रिक मोटर, e-CVT ट्रांसमिशन और 172.8V लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। यह सेटअप स्मूथ ड्राइविंग और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी पर फोकस करता है।

Maruti Suzuki Invicto: ज्यादा स्पेस के साथ हाइब्रिड 
  • मारुति सुजुकी इनविक्टो उन खरीदारों के लिए है जिन्हें ज्यादा बड़ी और स्पेसियस कार चाहिए, लेकिन स्ट्रांग हाइब्रिड का फायदा भी नहीं छोड़ना चाहते।
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.67 लाख से 28.61 लाख के बीच है। इसकी क्लेम्ड माइलेज 23.24 kmpl है।
  • इसमें इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है, जो 2.0-लीटर 4-सिलिंडर Atkinson-Cycle पेट्रोल इंजन को एक Strong Electric Motor के साथ जोड़ता है।
  • यानी इनविक्टो का फोकस सिर्फ माइलेज पर नहीं, बल्कि ज्यादा स्पेस, प्रीमियम अनुभव और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के संतुलन पर है।

Toyota Innova Hycross: बड़ी फैमिली के लिए Hybrid
  • इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस सबसे बड़े और ज्यादा फैमिली-फोकस्ड विकल्पों में से एक है।
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 26.76 लाख से 31.84 लाख के बीच है और इसकी क्लेम्ड माइलेज 22.16 kmpl है।
  • इसमें 2.0-लीटर TNGA 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर और छोटी Ni-MH बैटरी के साथ जोड़ा गया है।
  • यह सेटअप e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ काम करता है और 206 Nm टॉर्क के साथ कुल 184 hp का आउटपुट देता है।
  • यानी जो लोग बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा स्पेस और Hybrid तकनीक दोनों चाहते हैं, उनके लिए इनोवा हाइक्रॉस एक मजबूत विकल्प है।

किसके लिए कौन-सी Hybrid कार?
  • अगर आपका फोकस माइलेज और एसयूवी स्टांस है, तो मारुति ग्रांड और हाइराइडर पर विचार किया जा सकता है।
  • अगर आपको सेडान पसंद है और स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी चाहिए, तो होंडा सिटी ई एक विकल्प है।
  • अगर आपकी जरूरत ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फैमिली कार की है, तो इनविक्टो और इनोवा हाइक्रॉस ज्यादा उपयुक्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed