{"_id":"6a866b7eb4eaa4da3e009d92","slug":"seltos-vs-victoris-comparison-engine-features-mileage-detailed-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Comparison: किआ सेल्टॉस और मारुति विक्टोरिस में कौन-सी कार है आपके लिए बेस्ट? जानें इंजन व फीचर्स की तुलना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Comparison: किआ सेल्टॉस और मारुति विक्टोरिस में कौन-सी कार है आपके लिए बेस्ट? जानें इंजन व फीचर्स की तुलना
Thu, 20 Aug 2026 08:20 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:20 AM IST
सार
Kia Seltos vs Maruti Victoris: भारत में एसयूवी सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है और इनमें मिड-साइज एसयूवी खरीदारों की खास पसंद बनी हुई हैं। इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी विक्टर्स जैसे दमदार विकल्प मौजूद हैं। दोनों में आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से पावरट्रेन के विकल्प मिलते हैं। लेकिन जब दोनों में से किसी एक को चुनने की बारी आती है, तो फैसला आसान नहीं रहता। ऐसे में आइए इंजन, फीचर्स, कीमत और पावरट्रेन के आधार पर दोनों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि आपके लिए इनमें से कौन-सी SUV बेहतर विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
किआ सेल्टॉस और मारुति विक्टोरिस की तुलना
- फोटो : Kia and Maruti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Seltos vs Victoris comparison: अगर आप एक मिड-साइज SUV खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस अपनी दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है, वहीं हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी विक्टर्स स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और अंडर-बॉडी CNG किट जैसे आधुनिक विकल्पों के साथ इसे कड़ी चुनौती दे रही है। इंजन पावर, आधुनिक फीचर्स और कीमत के मामले में कौन-सी एसयूवी किस पर भारी पड़ती है? जानिए इस तुलना में।
इंजन के मामले में कौन दमदार?
किआ सेल्टोस के फीचर्स में क्या खास?
किआ सेल्टोस को कई प्रीमियम और कनेक्टेड फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी, फॉग लैंप, 18-इंच व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन AC, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, 8-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका इंटीरियर ब्लैक थीम के साथ ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी अपील देने की कोशिश करता है।
मारुति विक्टर्स में क्या मिलेगा?
किस SUV में ज्यादा पावरट्रेन विकल्प?
यहां मारुति विक्टर्स को बढ़त मिलती है, क्योंकि इसे पेट्रोल के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG विकल्प में भी पेश किया जाता है। वहीं, किआ सेल्टोस के दिए गए इंजन विकल्प में पेट्रोल इंजन और अलग-अलग ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं। अगर आपकी प्राथमिकता CNG या Hybrid है, तो मारुति विक्टर्स ज्यादा विकल्प देती है।
कीमत में कौन सस्ती?
विज्ञापन
इंजन के मामले में कौन दमदार?
- किआ सेल्टोस में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है। यह इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल, iVT और iMT ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
- दूसरी ओर, मारुति विक्टर्स में भी 1.5-लीटर इंजन दिया गया है। इससे SUV को 75.8 kW की पावर और 139 Nm का टॉर्क मिलता है।
- विक्टर्स की खास बात है कि इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही नहीं, बल्कि स्ट्रांग हाइब्रिड और सीएनजी तकनीक वाले विकल्पों के साथ भी पेश किया जाता है।
- यानी अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ पेट्रोल पावर है तो सेल्टोस का आंकड़ा मजबूत है, जबकि विक्टर्स ज्यादा पावरट्रेन विकल्प देकर अलग-अलग तरह के खरीदारों को विकल्प देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किआ सेल्टोस के फीचर्स में क्या खास?
किआ सेल्टोस को कई प्रीमियम और कनेक्टेड फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी, फॉग लैंप, 18-इंच व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन AC, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, 8-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका इंटीरियर ब्लैक थीम के साथ ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी अपील देने की कोशिश करता है।
मारुति विक्टर्स में क्या मिलेगा?
- मारुति विक्टर्स में भी कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड रियर टेल लाइट्स, शार्क फिन एंटीना, 26.03 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडरबॉडी सीएनजी किट, डॉल्बी एटमॉस सिस्टम, इशारा नियंत्रण टेलगेट, परिवेश प्रकाश व्यवस्था, एलेक्सा ऑटो वॉयस असिस्टेंट, 35 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स, नयनाभिराम सनरूफ और हवादार सीटें जैसे फीचर्स शामिल मिलते हैं।
- साथ ही विक्टर्स के केबिन में ब्लैक, ग्रे और सिल्वर रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है।
किस SUV में ज्यादा पावरट्रेन विकल्प?
यहां मारुति विक्टर्स को बढ़त मिलती है, क्योंकि इसे पेट्रोल के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG विकल्प में भी पेश किया जाता है। वहीं, किआ सेल्टोस के दिए गए इंजन विकल्प में पेट्रोल इंजन और अलग-अलग ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं। अगर आपकी प्राथमिकता CNG या Hybrid है, तो मारुति विक्टर्स ज्यादा विकल्प देती है।
कीमत में कौन सस्ती?
- कीमत की बात करें तो किआ सेल्टोस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.82 लाख तक जाती है।
- वहीं मारुति विक्टर्स की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख है। यानी शुरुआती कीमत के मामले में Victoris करीब 50 हजार सस्ती है। टॉप वेरिएंट में भी मारुति विक्टर्स की कीमत सेल्टोस से कम है।