फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bajaj July 2026 Sales, Chetak Leads, Models Show Mixed Performance

Sales Report: जुलाई में टू-व्हीलर बिक्री में किसका रहा दबदबा? कौन रहा नंबर-वन? देखें टॉप 5 सेल्स रिपोर्ट

Wed, 19 Aug 2026 01:38 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 19 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

Two wheeler sales: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में बजाज ऑटो की बाइक्स और स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। जुलाई 2026 के बिक्री आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 19% की ग्रोथ दर्ज की। आइए जानते हैं कि अन्य दो-पहिया गाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा। 
 

विज्ञापन
Bajaj July 2026 Sales, Chetak Leads, Models Show Mixed Performance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Two wheeler sales July 2026: दो-पहिया बाजार में जुलाई 2026 के दौरान बिक्री ने मजबूत रफ्तार बनी रही। बाइक और स्कूटर दोनों की मांग देखने को मिली, वहीं कुछ मॉडल्स ने सालाना आधार पर शानदार ग्रोथ दर्ज की। बिक्री के आंकड़ों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती पकड़ भी नजर आई, जबकि कई पारंपरिक बाइक्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं जुलाई में कौन-से टू-व्हीलर्स सबसे ज्यादा बिके और किस मॉडल की बिक्री में सबसे बड़ा उछाल आया।
विज्ञापन


चेतक इलेक्ट्रिक बना बिक्री का नंबर-1 मॉडल
जुलाई 2026 में बिक्री के मामले में चेतक इलेक्ट्रिक सबसे आगे रहा। इसने 47,184 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। एक साल पहले यानी जुलाई 2025 में इसकी बिक्री 11,584 यूनिट्स थी। इस तरह सालाना आधार पर बिक्री में 307 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ हुई। यह आंकड़ा दिखाता है कि कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में काफी तेजी आई है।
विज्ञापन


पल्सर 160 प्लस 200 एनएस दूसरे नंबर पर
  • बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पल्सर 160 प्लस 200 एनएस रही। जुलाई 2026 में इसकी 25,851 यूनिट्स बिकीं।
  • मॉडल की बिक्री में जुलाई 2025 के मुकाबले 60 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • यानी चेतक इलेक्ट्रिक के बाद इस मॉडल ने भी कंपनी के कुल बिक्री आंकड़े में अच्छा योगदान दिया।

प्लसर125 की बिक्री घटी
  • तीसरे नंबर पर पल्सर 125 रही, जिसकी जुलाई में 25,604 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, एक साल पहले की बिक्री यूनिट्स देखें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इसमें 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यानी बिक्री के आंकड़ों में मजबूत वॉल्यूम होने के बावजूद मॉडल की सालाना ग्रोथ कमजोर रही।

Platina की बिक्री में 51% गिरावट
  • चौथे नंबर पर प्लेटिना रही। जुलाई 2026 में इसकी कुल 14,388 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल के मुकाबले इसमें 51 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 
  • पांचवें नंबर पर Platina 125 रही। जुलाई 2026 में इसकी 13,033 यूनिट्स बिकीं।
  • दिए गए आंकड़ों में इसके लिए सालाना ग्रोथ का प्रतिशत नहीं बताया गया है, लेकिन बिक्री के मामले में यह कंपनी के प्रमुख मॉडलों में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed