Sedan Cars: भारत में लौट रही Skoda की लग्जरी सेडान, 10 एयरबैग्स-ADAS से लैस कार के लिए कितना करना होगा इंतजार?
Skoda sedan: स्कोडा ऑटो ने स्लाविया फेसलिफ्ट के अनवीलिंग के साथ ही परफॉर्मेंस लवर्स के लिए बहुत बड़ा एलान किया है। कंपनी ने आइकॉनिक सेडान ऑक्टेविया RS और सुपर्ब TDI को भारतीय बाजार में वापसी की घोषणा की है। हालांकि इन्हें घर ले जाने के लिए ग्राहकों को कुछ शर्ते भी माननी होंगी। वह क्या है? ये कब तक और कितनी यूनिट्स के साथ आएंगी? यहां जानिए सबकुछ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Skoda sedan launch: स्लाविया फेसलिफ्ट के ग्लोबल अनवीलिंग के मौके पर ही कंपनी ने दो बेहद पसंदीद किए गए मॉडल्स परफॉर्मेंस ओरिएंटेड ऑक्टाविया आरएस और लग्जरी सेडान सुपर्ब टीडीआई की भारत में वापसी की पुष्टि की। दोनों ही कारों की सीमित संख्या में इंपोर्ट करके भारत लाया जाएगा, लेकिन इनकी डिलीवरी टाइमलाइन और बुकिंग का तरीका पूरी तरह अलग हो सकता है।
ऑक्टेविया आरएस की बुकिंग कब से?
- दोनों में ज्यादा परफॉर्मेंस- फोकस्ड मॉडल ऑक्टेविया आरएस आरएस है। इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 265 hp की पावर पैदा करता है।
- इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यानी यह मॉडल उन खरीदारों को ध्यान में रखकर लौट रहा है, जो प्रीमियम सेडान के साथ ज्यादा स्पोर्टी ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं।
ऑक्टेविया आरएस में कौन से फीचर्स मिलेंगे?
स्कोडा ने इसे सिर्फ ज्यादा पावर के साथ ही नहीं, बल्कि प्रीमियम और ड्राइवर फोकस्ड फीचर्स के साथ भी पेश किया है। इसमें खरीददार को हेड-अप डिस्प्ले (HUD), ADAS सूट, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग और हीटेड एवं पावर-एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे।
कितने लोग खरीद सकेंगे यह सेडान?
- कंपनी ने साफ कहा है कि ऑक्टेविया आरएस की बुकिंग 18 अगस्त को शुरू होगी। जिसकी कीमत यानी बुकिंग टोकन अमाउंट 2.5 लाख है, लेकिन शुरुआती बैच में सिर्फ 50 यूनिट्स भारत के लिए उपलब्ध होंगी। यानी बुकिंग विंडो खुलने का मतलब यह नहीं है कि हर इच्छुक खरीदार को कार मिल ही जाएगी।
- वहीं, अगर डिलीवरी की बात कें तो यह साल के अंत में त्योहारी सीजन के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। यानी दिवाली के आसपास ग्राहक डिलीवरी मिलना संभावित समय-सीमा हो सकती है।
- एक और खास बात यह है कि जो ग्राहक पिछली Octavia RS की आवंटन प्रक्रिया में कार नहीं ले पाए थे, उन्हें नई बुकिंग विंडो में प्राथमिकता दी जाएगी।
Superb TDI की भी वापसी, लेकिन इंतजार लंबा
स्कोडा की दूसरी बड़ी वापसी सुपर्ब टीडीआई की है। यह मॉडल भारतीय बाजार में फिर से डीजल पावरट्रेन के साथ आ सकता है। जिसमें 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 150 hp की पावर और 360 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
इंजन के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स दिया जाएगा और यह फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएगी।
सुपर्ब टीडीआई में कौन से फीचर्स मिलेंगे?
- सुपर्ब टीडीआई का फोकस ऑक्टेविया आरएस की तरह सिर्फ परफॉर्मेंस पर नहीं है। इसे ज्यादा लग्जरी और आरामदायक प्रीमियम सेडान के तौर पर रखा गया है।
- इसमें ग्राहकों को कई एडवांस्ड इक्विपमेंट व फीचर्स जैसे एलईडी मैट्रिक्स हेडलैम्प्स और डायनामिक LED टेल लैम्प्स, कॉन्यैक लेदर अपहोल्स्टरी, हीटेड, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, सनब्लाइंड्स के साथ रियर स्लीप पैकेज, 360-डिग्री कैमरा और कैंटन (Canton) ऑडियो सिस्टम, डायनामिक चेसिस कंट्रोल (DCC) व प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग और लेवल 2 ADAS सुरक्षा फीचर्स और 10 एयरबैग्स मिलेंगे। यानी सुपर्ब टीडीआई उन खरीदारों को मनमुताबिक साबित हो सकती है, जो स्पेस, लग्जरी, आराम और डीजल पावर सब एक ही कार में चाहते हैं।
क्या इसकी बुकिंग शुरू होचुकी है?
- नहीं, यहां ऑक्टेविया आरएस के उलट सुपर्ब टीडीआई के लिए फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं हुई है। स्कोडा अभी सिर्फ एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट स्वीकार कर रही है।
- सबसे अहम बात यह है कि बड़ी सेडान के Q2 2027 तक बिक्री पर आने की उम्मीद है। यानी जो ग्राहक अभी अपनी रुचि दर्ज कराते हैं, उन्हें कार की डिलीवरी के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
दोनों कारों की वापसी में क्या है अंतर?
- दोनों सेडान एक साथ वापस आई हैं, लेकिन दाेनों में काफी अंतर है। ऑक्टेविया आरएस का फोकस ज्यादा पावर, स्पोर्टी ड्राइविंग और परफॉर्मेंस पर है। वहीं सुपर्ब टीडीआई का फोकस लग्जरी, आराम, स्पेस और डीजल पावर पर है।
- यानी स्कोडा ने एक तरफ उत्साही ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए RS लाई है, तो दूसरी तरफ प्रीमियम डीजल सेडान चाहने वालों के लिए सुपर्ब का दरवाजा खोला है।